Followers

Tuesday, January 28, 2014

पति ने किया नहाने से इनकार, तो पत्नी ने कर दी धुनाई

द‌िल्‍ली
बच्चे अक्सर ठंड के दिनों में नहाने से कतराते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि उन्हें नहलाने के लिए मां को उनके साथ काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन यहां किस्सा मां-बच्चे का नहीं बल्कि पति-पत्नी का है।

क्रेजी न्यूज की खबर के अनुसार, जिम्बाब्वे में एक पति ने नहाने से इनकार कर दिया तो उसकी बीवी ने उसे पीट डाला। 37 वर्षीय इस शख्स का नाम रियूबेन नहेरेरा है। वो भोर के 3 बजे घर लौटा, उसके घर लौटते ही उसकी बीवी ने उसे ऑर्डर दे डाला कि वो नहा ले। एडिरा ने उसे साफ-साफ धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर वो उसके साथ बिस्तर पर सोना चाहता है तो उसे नहाना होगा, वरना उसे फर्श पर ही सोना पड़ेगा। नहेरेरा ने नहाने से ये कहकर मना कर दिया कि पानी बहुत ठंडा है ओर वो फिलहाल तो नहीं ही नहाएगा। एडिरा ने उसे दोबारा नहाने को कहा लेकिन वो नहीं माना नेकिन उसके बाद जो हुआ, आप उस पर यकीन नहीं कर पाएंगे। 

एडिरा ने अपने पति को मारना शुरू कर दिया और वो उसे तब तक मारती रही जब तक कि वो बेहोश नहीं हो गया।

इसके बाद उस शख्स ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में ‌ले लिया है। उसे दोषी मानते हुए उस पर जुर्माना लगाया गया है

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...