Followers

Showing posts with label जैसलमेर. Show all posts
Showing posts with label जैसलमेर. Show all posts

Friday, August 24, 2018

सीएम साहिबा दुर्ग सिंह को मिले न्याय-पत्रकार

जैसलमेर

बाड़मेर के पत्रकार दुर्गसिंह के मामले में जैसलमेर में पत्रकार  संगठनों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को दिया ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।
IFWJ व गोल्डन सिटी प्रेस क्लब ने दिए गए ज्ञापन में पत्रकारों ने मामले  की निष्पक्ष जांच करवाने व पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग की है।
मुख्यमंत्री राजे ने  पत्रकारों को भरोसा दिलाते हुए
कहा कि निष्पक्ष होगी  व बिहार मुख्यमंत्री बात कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Friday, April 6, 2018

बिजली गिरने से खेत मे काम कर रहे मजदूर की मौत

जैसलमेर
आकाशीय बिजली गिरने से हाबुर गांव में एक मजदुर की मौत हो गई । जानकारी  के अनुसार  खेती का काम करते हुए अचानक बिजली गिरी ।  घायल व्यक्ति फ़ोन का इस्तेमाल कर रहा था और अचनाक बिजली गिरने से मौत हो गई ।
मृत व्यक्ति का नाम मुकेश है जिसकी उम्र 25 साल है जो भोपाल निवासी है तथा जैसलमेर मजदुर तथा खेती का काम करने आया था ।

Friday, March 30, 2018

जैसलमेर के सीमावर्ती नहरो मे रीता पानी, मूक पशुधन हो रहे कालकलवित

सीमावर्ती इलाके में पानी के लिए हाहाकार,प्रसाशन कागजो मे पिला रहा पानी

यहां पानी के बगैर तड़फ-तड़फ कर मर जाएंगी हजारों गायें
ग्राउंड रिपोर्ट@ भैरूसिंह भाटी तेजपाला 

जैसलमेर।
रेगिस्तान में तेज चिलचिलाती धूप, धूल भरी आंधियां और गर्मी का पारा 50 के पार हो जाता है। फिर भी घर-बार चलाने के लिए पशुपालक कड़ी मेहनत कर विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारते है और अपने स्तर पर ही कडी मेहनत  कर परंपरागत जल स्त्रोत (कुएं) से पशुधन के लिए पानी की व्यवस्था कर देते है। पानी के अभाव में यहां लोगों की जान पर बन आती है। पर इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं। इन मूक प्राणियो के लिए शाशन-प्रसाशन व  नेता कोई भी  मदद को आगे नहीं आता है।

जीहां  हम कर रहे है इन भयावह हालातो को बयान करने की कोशिश। सीमावर्ती इलाके में वर्तमान समय में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। पानी की समस्या लोगों के लिए आफत बनी हुई। अपना हल्क तर करने के लिए लोगों के साथ-साथ पशुधन को भटकना पड़ रहा है। हालांकि बोर्डर के विकास के नाम पर करोड़ों रूपये खर्च किए जाते है पर पेयजल स्त्रोंतो के पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए। अब नहरों में भी लंबा क्लोजर है, जिसके चलते सीमावर्ती इलाके में किसानों व पशुपालको को अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी तक नसीब नहीं होगा। तस्वीर डराने वाली हो जायेगी पर क्या नेताओं, अफसरों  को इन मूक प्राणियो पर दया आएगी?बोर्डर इलाके में अप्रेल, मई, जून में हजारों गाय पानी के अभाव में तडफ-तडफ कर मरने के कगार तक पहुच जायेगी।  प्रसाशन  ने सीमावर्ती इलाके में रहने वाले लोगों व पशुधन  के लिए नहरों में लंबे क्लोजर से पहले पानी की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की है। साधा नहर की 78 आरडी पर मात्र एक डिग्गी के भरोसे हजारों का पषुधन प्यास बुझाने के लिए निर्भर रहेगा। इससे 8 से 10 किलोमीटर के क्षेत्र में पानी का कोई स्त्रोत नहीं है।

इनकी कोई नहीं सुनता-

पुरानी भुटों वाली चैकी पर शहीद पूनमसिंह जी के मंदिर पर हाल ही में आयोजित हुए रात्रि जागरण के कार्यक्रम में पषुपालकों व किसानों की व्यथा सुनकर बड़ा दर्द हुआ। इस बोर्डर इलाके में हजारों गायों के साथ पषुधन विचरण करता है, पर इनके पीने के लिए पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों का कहना था कि अब नहरों में भी लंबा क्लोजर है और ऊपर से अप्रेल, मई, जून में देह को जला देने वाली भयंकर गर्मी व लू के कारण हजारों गायें तडफ-तडफ कर मर जाएगी। सीमा क्षेत्र के तेजपाला, रायमला, नगों की ढाणी, नगा, सेउवा, राघवा, साधना, रामगढ इलाके विभिन्न क्षेत्रों से लेकर तनोट तक के सीमावर्ती इलाके के इन गांवों के लोग पषुओं पर अपनी आजीविका चलाते है। पर पेयजल की समस्या गर्मी के सीजन में यहां के लोगों के लिए आफत बन जाती है। विधायक, सांसद यहां तक जिले के आला अफसर कभी इनकी इस बड़ी समस्या पर चर्चा तक नहीं करते है। इनकी आवाज को उठाने वाला कोई नहीं है।

वातानुकूलित कक्षा में बैठने वाले अफसर व नेता क्या जानें इनका दर्द-

एयरकंडीषनर में बैठकर मात्र मीटिगों में व्यस्त रहने वाले अफसरों व नेताओं को क्या पता कि पषुपालकों को रेगिस्तान की गर्मी में रहकर अपना जीवनयापन कितनी कठोर तपस्या व परेषानियां झेलकर करना पड़ता है। बड़ी शर्मनाक बात यह है कि जिला स्तर की बैठकों में कभी इनकी समस्याओं पर चर्चा तक नहीं की जाती है। यहां के अफसरों व नेताओं ने आज दिन तक सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले पषुपालकों की कोई खैर-खबर तक नहीं पूछी, उनके हाल-चाल नहीं जाने। भुटा माईनर से लेकर पुरानी भुटों वाली चैकी व पूरे इलाके में पेयजल के लिए कोई पेयजल का स्त्रोत नहीं है। हजारों पषु हल्क तर करने के लिए दर-दर की ठोकरे खाकर पानी की तलाष मंे भटकते रहते है और अंत में तडफ-तडफ कर मर जाते है।

करोड़ों का बजट स्वाहा पर पेयजल की व्यवस्था नहीं

सीमावर्ती इलाके के विकास के लिए बीएडीपी अंतर्गत करोड़ों का बजट अन्य कार्यो में स्वाहा किया जाता है। पर पषुओं के पेयजल व्यवस्था के लिए कोई स्त्रोत नहीं बनाये गये है। जिसके चलते सीमावर्ती इलाके में रहने वाले लोगों को परेषानी का सामना करना पड़ता है। यहां के किसानों व पषुपालकों ने विधायक व जिला अधिकारियों से सीमा इलाके में पषुओं के लिए पेयजल व्यवस्था करने के लिए डिग्गी निर्माण, टांका, पषुखेली, ट्यूबवेल तथा टैंकरों के मार्फत पानी की सप्लाई आदि के जरिये हजारों पषुधन को बचाने की पुरजोर मांग की है।

Saturday, December 9, 2017

राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने जैसलमेर मे किये अनेक लोकार्पण

राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने आज जैसलमेर जिले मे किये अनेक लोकार्पण
भेरूसिंह तेजपाला
जैसलमेर
राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी आज जैसलमेर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान चौधरी ने अनेक लोकार्पण किये। राजस्व मंत्री ने जैसलमेर मे शहरी गौरव पथ का लोकार्पण किया। बाद मे कृषि विभाग के उपनिदेशक कार्यालय का लोकार्पण किया। बाद मे चौधरी पूनमनगर गए ओर वहा पर मुख्य मंत्री जल स्वावलंबन योजना के तृतीय फेज के तहत जगथाई नाड़ी की खुदाई के कार्यक्रम मे शिरकत की। ततपश्चात चौधरी ने पूनमनगर के पीएचसी मे वृक्षारोपण किया। बाद मे ग्राम पंचायत सम् की सगरो की ढाणी मे सावर्जनिक टांका निर्माण की भूमि पूजन समारोह मे शिरकत की। साथ ही सम के गौरव पथ, सम मे अल्प संख्यक बालक व बालिका छात्रावासो का भी लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि उनके साथ रहे।

Sunday, December 3, 2017

जैसलमेर के लाठी के पास बस पलटी,तीन के मौत की खबर

लाठी गाव के पास पलटी बस, तीन  की मौत की खबर, एक दर्जन से अधिक घायल
#पोकरण(जैसलमेर)
एक अन्य बस हादसे की दुखद खबर आ रही है। जैसलमेर से जोधपुर आ रही एक निजी बस के
लाठी गांव के  पलटने की खबर मिल रही है। हादसे मे तीन मुसाफिरों के मौत की खबर है।  वही 30 से अधिक लोग घायल बताये ज रहे है।हादसे की विस्तृत जानकारी आना शेष है।

Wednesday, November 15, 2017

जैसलमेर से उठी पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लागू करने की आवज

जैसलमेर से उठी पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लागू किए जाने की आवाज

आईएफडब्ल्यूजे जैसलमेर, पोकरण व फतेहगढ़ के सदस्यों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन
भेरूसिंह तेजपाल
जैसलमेर।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर आईएफडब्ल्यूजे जैसलमेर की कार्यकारिणी ने जिलाध्यक्ष हरदेवसिंह भाटी के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर केएल स्वामी को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा। आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेषाध्यक्ष उपेंद्रसिंह राठौड़ के निर्देषानुसार जिला कार्यकारिणी ने बुधवार दोपहर 12 बजे एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देष-प्रदेष में पत्रकारों पर आए दिन हमलों की बढ़ती घटनाओं व घटनाओं के दौरान देष के विभिन्न राज्यों में कई पत्रकारों की निर्मम हत्याएं तक कर दी गई इन परिस्थितियों में निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। ज्ञापन में पत्रकारों ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय को अवगत कराया कि वर्तमान में पत्रकारों के साथ हो रही घटनाएं और उनमें मृत पत्रकारों के परिजनों की स्थिति को शब्दों के माध्यम से बताया जाना संभव नहीं होगा। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए देष-प्रदेष में प्रभावी पत्रकार सुरक्षा अधिनियम शीघ्र लागू कराया जाना अतिआवष्यक है। पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय से राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग की। भारत सरकार पत्रकार सुरक्षा अधिनियम को मूर्त रूप प्रदान कर देष के इस चैथे स्तम्भ को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करे यही मांग आईएफडब्ल्यूजे एक स्वर में मांग करता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरदेवसिंह भाटी, अचलदास डांगरा, गणपत दैया, राजेन्द्रसिंह चैहान, भैरूसिंह भाटी तेजपाला, महिप भाटिया, नवीन वागवानी, गजेन्द्र खत्री, चन्द्रभान सोलंकी सहित पत्रकार उपस्थित थे।

इसी तरह आईएफडब्ल्यूजे की शाखा फतेहगढ़ द्वारा भी पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर बुधवार को फतेहगढ़ कार्यकारिणी ने अध्यक्ष चुतरसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के रीडर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। वहीं आईएफडब्ल्यूजे की पोकरण इकाई के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पोकरण उपखण्ड अधिकारी को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय प्रेस दिवस के दिन ही पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लागू करने की पुरजोर मांग की। इस अवसर पर आईएफडब्ल्यूजे पोकरण अध्यक्ष सांवलदान रतनू, संगठन मंत्री रईस मेहर, प्रवक्ता गजेन्द्र सुथार, कार्यालय सचिव मोतीलाल शर्मा व कपिल नागौर मौजूद रहे। 

Thursday, October 26, 2017

रामदेवरा मेले मे हुई नकबजनियो का खुलाशा

*रामदेवरा मेला के दौरान हुई नकबजनियो का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में*
जैसलमेर
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण डॉ रवि ने बताया कि पुलिस थाना क्षेत्र बाप में रामदेवरा मेला के दौरान 22 अगस्त से 29 अगस्त के बीच पांच नकबजनियो जिनमें 1 किलो से अधिक सोना और 4 किलो से अधिक चाँदी व 1.50 लाख से अधिक नगद का पुलिस द्वारा पर्दाफाश किया गया है। चोरी ओर नकबजनी करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया हैं एवं एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।
जिले में हुई लगातार नकबजनी की घटना को गंभीरता से देखते हुए महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर हवा सिंह घुमरिया ने इन घटनाओं का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण डॉ रवि ने सत्येंद्रपाल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी, हरफूलसिंह उपाधीक्षक फलौदी व थानाधिकारी बाप  किशोर सिंह नि.पु. घटनाओं का पर्दाफाश करने के निर्देश दिये तथा इसके लिए पूर्व में गठित स्पेशल टीम को यह कार्य मुख्यरूप से सौपा, इस पर स्पेशल टीम ने अथक प्रयास कर जिला हनुमानगढ़ के टिब्बी थाना क्षेत्र के मलाड खेड़ा निवासी 1. पूर्ण सिंह उर्फ पूर्णिया पुत्र श्री शांता सिंह जाति बावरी उम्र 35 साल  2. सुखराम पुत्र श्री जाति बावरी उमर 20 साल 3. राजू सिंह पुत्र श्री केहर सिंह जाति बावरी उम्र 22 साल तथा 4.राम सिंह पुत्र निधान सिंह जाति बावरी उम्र 30 साल निवासी अरनियाला जिला फाजिल्का पंजाब हाल निवासी गांव मलाड खेड़ा पुलिस थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया गया हैं तथा एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।
*तरीका वारदात*
यह लोग दो या तीन के ग्रुप में रामदेवरा यात्री बन कर मोटरसाइकिल से या पैदल यात्री के रूप में आते थे तथा दिन में घरों की रैकी करते तथा रात्रि में एक जना बाहर खड़ा होकर ध्यान रखता तथा बाकी के लोग गृह भेदन करते थे घर में रखें  बक्सो को बाहर ले जाकर तोड़कर कीमती सामान ले जाते थे।
यह लोग संगठित रूप से अपराध कारित करते हैं इनके खिलाफ पूर्व में भी कई थानों में अपराध दर्ज हो रखे हैं गिफ्तार अभियुक्तों से स्पेशल टीम द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है जिनसे कई आपराधिक घटनाओं का पर्दाफाश होगा।

*स्पेशल टीम द्वारा आसूचना के आधार पर इन अंतरराज्यीय गिरोह पर कसा शिकंजा*

जिला स्पेशल टीम ने इनके बारे में आसूचना एकत्रित करने हेतु अपने मुखबिरों को मामूर कर रामदेवरा मेले के दौरान हुई चोरी और नकबजनी की वारदातों का अलग अलग चोर और नकबजन गिरोह का पता लगाकर लगातार दो माह तक नजरें रखकर उनका पता लगाने में सफलता प्राप्त की।

*नकबजनों की नकबजनी के बाद हुआ जीवनशैली में परिवर्तन*
चोरी व नकबजनी करने के बाद नकबजनों ने अपनी जीवनशैली में बदलाव किया जिसमें होटल पर खाना, अच्छे परिधान, सोने के आभूषणों का प्रयोग, चौपहिया वाहन ओर घऱ निर्माण के कार्य करने शुरू किये । जिससे आसूचना एकत्रित कर रही स्पेशल टीम को इस पर ओर शक गहरा गया और और आखिरकार पकड़ने में सफलता प्राप्त की ।

*महानिरीक्षक रेंज द्वारा होंगे विभिन्न नकबजनियो व चोरियों का पर्दाफाश करने वाले सम्मानित*
  रमेश ढाका नि.पु., इमरान  खान उ.नि थाना बाप, स्पेशल टीम प्रभारी अमानाराम, दमाराम हैड कानि, श्रवणकुमार, देवाराम बिश्नोई, झूमरराम, चिमनाराम भाम्भू, वीरेंद्र खदाव, मोहनराम, रमेश कुमार थे ।

Thursday, April 21, 2016

264 नंगे पेरो में पहनाए जूते ग्रुप फॉर पीपुल्स ने

जैसलमेर में डॉ जितेंद्र  सोनी का ड्रीम प्रोजेक्ट चरण पादुका को सराहा विधायक ने
पहले चरण में दस  स्कूल के बच्चों को पहनाए जायेंगे जूते ग्रुप फॉर पीपुल्स आया आगे
जैसलमेर। राजस्थान के तत्कालीन जिला कलेक्टर और वर्तमान में झालावाड़ जिला कलेक्टर डॉ जितेन्द्र कुमार सोनी के ड्रीम प्रोजेक्ट चरण पादुका अभियान के तहत गुरुवार को कच्ची बस्ती गफ्फूर भट्टा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या तीन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक छोटू सिंह भाटी ,अध्यक्ष विक्रम सिंह नाचना,विशिष्ठ अतिथि भामाशाह इनाम फाउंडेशन के प्रमुख मोइनुल हक़,मुकेश गज्जा और सत्यजीत खत्री के द्वारा 264 नंगे पेरो को चरण पादुकाएं पहना राहत प्रदान की। आज के कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय गफ्फूर भट्टा,और दो आंगनवाड़ी के छात्र छात्राए शामिल थी। अभियान के दूसरे चरण में 264 बच्चों को विधायक छोटू सिंह भाटी,विक्रम सिंह नाचना,मोइनुल हक,मुकेश गज्जा,सत्यजीत खत्री के हाथो नंगे पाँव बालक बालिकाओ को जूते पहना कर किया ,राजकीय उच्च  प्राथमिक विद्यालय परिवारों के करीब दौ सौ चोसठ बालक बालिकाओं को जूते पहनाए गए , इस अवसर पर ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ,अध्यक्ष भामाशाह मोइनुल हक,डॉ अशोक तंवर,भंवर सिंह साधना,हरीश धनदे,अनिल शर्मा,विवेक भाटिया,दलवीर सिंह भाटी,जितेन्द्र कुमार खत्री,पंकज तंवर,शिवनारायण भाटी, देवेन्द्र परिहार,पार्षद पर्वत सिंह भाटी,ओम भाटिया,दीपक भाटिया,पुखराज सोनी,राजेन्द्र सिंह चौहान,अमित व्यास,आनंद व्यास,मनोहर सिंह चौहान,सनोफ़र अली,रवि तिलवानी,कैलाश दान,शरद भाटिया,फैजल हक,सुभान चनिया,जितेंद्र सिंह भाटी,नवीन वाधवानी सहित बाड़मेर टीम के अक्षयदान बारहट,दुर्जन सिंह गुडिसर ,स्वरुप सिंह भाटी,दिलीप सिंह गोगादेव, उपस्थित थे।
गफ्फूर भट्टा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत गरीब तबके  छात्रों को जिनके पैरो में जूते नहीं थे को आज उन्हें चरण पादुकाओं के रूप में खुशियां दी ,विद्यालय में अनुसूचित जाती जनजाति के अधिकांश छात्र छात्राए नंगे पाँव विद्यालय आते थे ,ग्रुप फॉर पीपुल्स और इनाम फाउंडेशन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक छोटू सिंह भाटी ने कहा की।  जालोर से शुरू हुई यह मार्मिक अभियान आज जैसलमेर  में ग्रुप फॉर पीपुल्स की साहसिक टीम के कारण मूर्त रूप ले रही हैं ,उन्होंने कहा की यह काम भावनाऔर निष्ठा से होता हैं ,समाज सेवा का तमगा लगाना अलग हैं सेवा को धरातल पर करना अलग ,उन्होंने कहा की ग्रुप के कार्यो से मैं वाकई गौरवान्वित महसूस , युवाओं की सोच को सलाम ,उन्होंने ग्रुप का आभार जताते हुए कहा की इस पुनीत कार्य में हमारा पूरा सहयोग रहेगा।भाटी ने कहा की पीपुल्स ग्रुप की जैसलमेर को जरुरत हे जो सच्ची सेवा भावना से अपना फर्ज निभाते हे।आज बच्चों के चेहरों पर खुशिया और मुस्कराहट दिख रही हे वो सच्चा सकून देता हैं।उन्होंने कहा की ग्रुप नशा विरोधी और परंपरागत पेयजल स्रोत श्रमदान के कार्यक्रम आयोजित करे।
विधायक ने कहा की वो ग्रुप के साथ आजीवन सेवा में साथी रहेंगे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विक्रम सिंह भाटी नाचना ने कहा की मुझे ग्रुप से जुड़ का फख्र महसूस होता हैं।दीनहीन की सेवा युवाओ की सोच को देख गर्व महसूस होता हैं।उन्होंने कहा की वो ग्रुप के साथ जुड़ आम जन की सेवा का विश्वास दिलाते हैं। भामाशाह मोइनुल हक़ ने कहा की आज के युवाओ की सेवा भावना की सोच कल्पनीय लगती थी।मगर मैं ग्रुप के सदस्य के रूप में रूबरू देख रहा हूँ।मानव सेवा सच्ची सेवा हैं।उन्होंने कहा की सेवा का कोई दायरा नही होता कही भी की जासकती हैं।युवाओ को सलाम जैसलमेर के जो सेवा कार्य से जुड़े। मुकेश गज्जा ने कहा ग्रुप की सोच सेवा और विकास को लेकर सकरात्मक हे जो युवा वर्ग में ऊर्जा भरने के लिये पर्याप्त हैं ।उन्होंने कहा की ग्रुप मिशन के तौर पर कार्य कर रहा हैं।कम समय में नेकनीयती और सेवा भाव से जैसलमेर बाड़मेर के लोगो के दिलोदिमाग पर छ गया। भंवर सिंह भाटी साधना ने कहा की युवाओ की सोच बदल रही हैं।ग्रुप सेवा भाव के कार्य प्राथमिकता से कर  रहे हैं।यहाँ कोई राजनीत्ति नही होती जो बड़ी बात हे।ग्रुप के मंच पर एक भाव हे वो भाव सेवा का हैं।इस ग्रुप के साथ ताउम्र काम करेंगे। ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने कहा की यह दोस्तों का ग्रुप हे जो सेवा भाव के लिए एक साथ हैं।आगामी दिनों में नेहरू पार्क और मूल तलाई में श्रमदान के कार्यक्रम तय हैं।वहीँ जून प्रथम सप्ताह में मेगा चिकित्सा शिविर का फिर आयोजन किया जाएगा।। चरण पादुका अभियान में विद्यालय मुख्य अध्यापिक गीता चुरा ने कहा की चरण पादुका अभियान से नंगे पांवों को जूते  मिलने के साथ विद्यालयों में यक़ीनन नामांकन भी बढ़ेगा , शिक्षा के प्रति जागरूकता का आगाज़ होगा।

अतिथियों ने सराहा 
गफ्फूर भट्टा और जैसलमेर शहर और आसपास के काफी ग्रामीण चरण पादुका अभियान में शिरकत करने पहुंचे ,नंगे पांवों में जूते पहनाते देख ग्रामीणों की आँखों में आंसू आ गए ,अभिभावक हमिरनाथ जोगी ने बताया की उनका परिवार मांग के रोटी लात हैं और अपने परिवार का गुजर बसर करता हैं ,बच्चों को मुस्किल से पढ़ने भेजते हैं ,घर से बिना चप्पलो के आते थे सर्दी हो या गर्मी ,आज बच्चों ने पहली बार बूट पहने हैं ,बहुत ख़ुशी हुई।
इनाम फाउंडेशन को सराहा
स्वतंत्रता सैनानी मौलाना इनामुदिन हक स्मृति संसथान इनाम फाउंडेशन द्वारा गरीब बच्चों को चरण पादुकाएँ उपलब्ध कराने पर विधायक छोटू सिंह भाटी,विक्रम सिंह नाचना ,मुकेश गज्जा,भंवर सिंह भाटी,हरीश धनदे,अक्षयदान बारहट ,विद्यालय प्रबंधन शोभा पुरोहित,महताब सिंह,डॉ अशोक तंवर ने मोइनुल हक की सराहना की।कार्यक्रम के प्रारम्भ में सभी अतिथियों और भामाशाह का साफा और माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया ।अंत में संजय चुरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन चन्दन सिंह भाटी ने किया।।

Monday, May 12, 2014

पोकरण की रेत चुराने की कोशिश में लगा है पाकिस्तान

जैसलमेर। हमने पोखरण में १६ साल पहले न्यूकलियर टेस्ट किया था, लेकिन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई आज भी इस इलाके की रेत चुराने की फिराक में है। ११ मई १९९८ को भारत ने परमाणु परीक्षण किए थे। ये टेस्ट राजस्थान के पोखरण इलाके में हुए थे। आईएसआई उस जगह की रेत चाहती है। आज भी उस इलाके में पाकिस्तानी जासूस भेजे जा रहे हैं, ताकि वे रेत का सैंपल ला सकें।पोखरण का वह इलाका जहां टेस्ट किए गए थे, वहां भारत की तरफ से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ३.५ किलोमीटर लंबी एक सड़क है, जहां हर वक्त कड़ी सुरक्षा तैनात रहती है। इस सड़क से गुजरने के लिए चार गेट पार करने होते हैं, जिन पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं।भारत के इन परीक्षणों की भनक आईएसआई और अमरीकी खुफिया एजेंसी सीआईए को भी नहीं लगी थी। तब के सीआईए अध्यक्ष जॉर्ज टेनेंट को आज भी अफसोस है कि उन्हें इन धमाकों की भनक नहीं लगी। सूत्र बताते हैं कि आईएसआई ने अपने जासूसों और एजेंटों को सिर्फ इस मकसद से उतार रखा है कि इस इलाके की रेत चुरा सकें।
पाक एजेंसी इस रेत की जांच करके यह जानना चाहती है कि टेस्टिंग किस तरह की गई। सूत्रों के मुताबिक, बीएसएफ जवान इस इलाके की सुरक्षा करते हैं और उनकी मुस्तैदी की ही बदौलत आईएसआई का मंसूबा कामयाब नहीं हो पाया है।रक्षा प्रवक्ता एसडी गोस्वामी कहते हैं कि सैन्य जमीन की रक्षा स्थानीय सैन्य अधिकारियों की जिम्मेदारी है, कहां कितनी सुरक्षा रखनी है यह जगह-जगह पर निर्भर करता है।

Sunday, March 23, 2014

कर्नल सोनाराम 25 को करेंगे नामांकन दाखिल,राजे करेंगी शिरकत

बालोतरा। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी कर्नल सोनाराम चौधरी बाडमेर-जैसलमेर लोकसभा सीट के लिए 25 मार्च को 12.15 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा नगर महामंत्री नेमीचन्द माली व नगर मण्डल प्रवक्ता रोहित सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर राजस्थान की यशस्वी मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे व सांसद भुपेन्द्र यादव के साथ जिले के सभी विधायको की उपस्थिति में आदर्श स्टेडियम बाडमेर में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात समर्थको व विशाल जनसमुह के साथ अपना पर्चा दाखिल करेंगे। महामंत्री नेमीचन्द माली ने बताया कि बालोतरा शहर के पदाधिकारी, पार्षदगण, कार्यकर्ता सुबह 9 बजे हनुवंत सराय से बसों से रवाना होकर बाडमेर पहुंचेंगे।
नगर मण्डल अध्यक्ष मदनराज चौपडा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में बाडमेर पहुंचने का आह्वान किया है। इसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मेजर परबतसिंह, जिला महामंत्री गोविन्द मेघवाल, मंत्री देवीसिंह जुडिया, पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी, सभापति महेश बी चौहान, शैतानसिंह चारण, उपसभापति रामलाल पुरोहित, आसु भाटी, गोपाल पारीक, नगर उपाध्यक्ष माणक गहलोत सहित पार्टी के कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए है।

Saturday, February 8, 2014

मरु महोत्सव के दौरान सीसुबल के प्रशिक्षित ऊंट दिखाएंगे करतब

जैसलमेर

जैसलमेर विश्व विख्यात मरु महोत्सव के दौरान बीएसएफ के ऊंटों को शामिल करने के भागीरथी प्रयास रंग लाए। आखिर बीएसएफ ने अपने ऊंट महोत्सव के दौरान उपलब्ध करवाने की सहमति दे दी है। अब मरु महोत्सव के दौरान बीएसएफ के सजे धजे ऊंट अपने करतबों से सैलानियों का मनोरंजन करेंगे। जानकारी के अनुसार बीएसएफ फंड की राशि को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे आखिर सुलझा लिया गया है। अब विभिन्न प्रतियोगिताओं के दौरान ऊंटों के करतब सैलानी देख पाएंगे।

 

रंग लाई मेहनत 
बीएसएफ की ओर से पहले तो मरु महोत्सव के दौरान ऊंट उपलब्ध करवाने में असमर्थता जताई थी। वेलफेयर फंड की राशि को लेकर बीएसएफ ने मना कर दिया था। कलेक्टर एनएल मीना के प्रयास आखिर रंग लाए। बीएसएफ के अधिकारी ऊंट भेजने पर राजी हो गए है। अगर बीएसएफ नहीं मानती तो मेला फीका हो सकता था। वहीं दूसरी तरफ सभी तरह की प्रचार सामग्री व कार्ड में बीएसएफ के केमल टेटू शो आदि छप चुके थे। अगर बीएसएफ नहीं मानती तो प्रशासन के सामने समस्या खड़ी हो सकती थी। 
महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे
तीन दिवसीय मरु मेले के विभिन्न कार्यक्रमों में बीएसएफ के ऊंट काम में लिए जाते हैं। सबसे पहले तो भव्य शोभा यात्रा में आकर्षण का केन्द्र माने जाते हैं ये सजे धजे ऊंट और इन ऊंटों पर सवार सीमा प्रहरी। इसके बाद पूनम स्टेडियम में आयोजित केमल टैटू शो में ये ऊंट अपने हैरत अंगेज करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इसके अलावा डेडानसर मैदान में केमल पोलो मैच भी सीमा सुरक्षा बल व केमल पोलो संघ के बीच होता है। वहीं अन्य कई प्रतियोगिताओं में बीएसएफ के ऊंट हिस्सा लेते हैं और सैलानियों को अचंभित कर देते हैं।

॥मरु महोत्सव के दौरान बीएसएफ के अधिकारियों ने ऊंट भेजने पर सहमति जता दी है। मरु महोत्सव के दौरान अब सैलानियों को बीएसएफ के ऊंट करतबों से अचंभित कर देंगे।'' एनएल मीना, कलेक्टर जैसलमेर

आखिर कब तक कन्या . . . . .?

मां ले तुझे जन्म दिया भ्रूण न तेरा गिराकर,
दादी तेरी सुलाती रहीं हर रात लोरी सुनाकर,
मौसी ने देख तुझे कितना लाड़ लड़ाया,
बहिनों ने देख तुझे कितने प्यार से खेल खिलाया।
खुद हारकर हर पल बहिनों ने तुझे जिताया।
फिर क्यों करते हो हत्या लोगों,तुम इस लाचार की।
ये कन्या भ्रूण निशानी है सृष्टि के इतिहास की। ।
अरे गर्भ धारण करते हीं आपने खुशियां खुब मनाई,
सोनोग्राफी की रिपोर्ट देखते हीं नीयत में खराबी आई,
आई खराबी नीयत में रिपोर्ट में कन्या भ्रूण दिखाई,
बीपी हाई हो गई साहब की सर चकरा कर मूर्छा आई।
फिर क्यों करते हो हत्या लोगों,तुम इस लाचार की।
ये कन्या भ्रूण निशानी है सृष्टि के इतिहास की। ।
होश में जब आए भैयाजी कहा-कन्या भ्रूण गिरवाओं,
दुनिया में ना आए ये बेटी मुझे बेटा कोई दिलवाओं,
पाप मन में आते हीं कुदरत ने ऐसी दशा बनाई,
आधे अंग को लकवा मार गयो अब मां दादी मौसी की याद आई।
फिर क्यों करते हो हत्या लोगों तुम इस लाचार की।
ये कन्या भ्रूण निशानी है सृष्टि के इतिहास की।।













हत्या कन्या भ्रूण की करते तो शादी किससे करता,
किसको मन की बात बताता तू किससे प्यार करता,
कन्या अगर न होती तो जीवन में बहार न आती,
कन्या न आती जीवन में तो जीवन में प्रेम ज्योति कौन जलाती।।
फिर क्यों करते हो हत्या लोगों,तुम इस लाचार की।
ये कन्या भ्रूण निशानी है सृष्टि के इतिहास की।।
अब भार नहीं कन्याओं का ऊंचे पदों पर किरण बैदी जैसे रौब जमाती,
थानेदार,एसपी कलैक्टर व प्रधानमंत्री बन जाती,
अंतरिक्ष में सैर कर कल्पना चावला की तरह नया इतिहास रचाती।
कन्या न होती भैया हेमा,माधुरी,ऐश्वर्या कौन कहलाती,
फिर क्यों करते हो हत्या लोगों तुम इस लाचार की।
ये कन्या भ्रूण निशानी है सृष्टि के इतिहास की।।
कन्या भ्रूण हत्या करने वालों की अब तो सामत आई,
लिंग जांच के सभी उपकरणों पर पूरी पाबंदी सरकार ने लगाई,
सरकार के कड़े कानून ने अब ऐसी धाक जमाई,
कन्या भ्रूण हत्या करने वालों पर सख्त सजा बनाई।
फिर क्यों करते हो हत्या लोगों,तुम इस लाचार की।
ये कन्या भ्रूण निशानी है सृष्टि के इतिहास की।।
कहे रामेश्वर आसेरी,
प्रकृति के नियम को कभी ना बदलों
मार पड़ेगी कभी विनाश रूपी हाथ की तो पीढिय़ा याद करेगी,
आने वाली पीढ़ीयों को अब कन्याओं के सपने आएंगे,
कन्या तो रहेगी नहीं समलैंगिक विवाह रचायेंगे।
फिर क्यों करते हो हत्या लोगों,तुम इस लाचार की।
ये कन्या भ्रूण निशानी है सृष्टि के इतिहास की।।

रचियता
किडनी डॉनर कवि
जीनगर रामेश्वरलाल आसेरी
नेहरू कॉलोनी बालोतरा। 9875218375


Saturday, February 1, 2014

माली सैनी समाज के चुनाव निर्विरोध संपन्न

जैसलमेर
जिला माली सैनी समाज विकास संस्थान के चुनाव शनिवार को संपन्न हुए। समाज का अध्यक्ष सर्व सहमति से भगवानसिंह परिहार को चुना गया। पूर्व अध्यक्ष प्रेमराज पंवार ने बताया कि समाज के मौजिज लोगों द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार चुनाव सर्व सहमति से करवाए गए। 26 जनवरी को माली समाज की बैठक आयोजित कर निर्विरोध चुनाव संपन्न करवाने के प्रयास किए गए थे जो असफल रहे। उसके बाद पूर्ववर्ती प्रक्रिया को आधार मानकर 1 फरवरी को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वितरित किए गए। जिसमें मदनलाल कच्छावा, अमृतलाल, भगवानसिंह परिहार व कल्याणा राम पंवार ने आवेदन लिए थे। जिसमें से तीन आवेदन जमा हुए, निर्धारित समय में जमा नहीं हुआ। मदनलाल कच्छावा व अमृतलाल सोलंकी ने अपने आवेदन वापस ले लिए। निर्वाचन अधिकारी मूलचंद परिहार ने भगवानसिंह परिहार के निर्विरोध समाज के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। 

इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी देवीलाल पंवार, प्रकाश परिहार, जेठाराम परिहार, गुमाना राम कच्छावा ने प्रमाण पत्र देकर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मगाराम परिहार, चैनाराम परिहार, मुल्तानाराम सोलंकी, ठाकुरदास भाटी, गोविंदा राम, चूना राम परिहार, हुकमाराम सोलंकी, मूलजी, नाथूराम कच्छावा, ओम जैसलमेर, खंगार दरियानाथ बावडी, लालाराम सोलंकी, दामोदरदास, भगवानदास, दीनदयाल, चुन्नीलाल पंवार, गिरधारीलाल पंवार, आसाराम, सगताराम परिहार, कुशलाराम परिहार, राधाकिशन कच्छावा, कल्याणा राम, राणाराम सोलंकी सहित अन्य उपस्थित थे। चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष भगवानसिंह परिहार ने कहा कि समाज की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए सतत प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ता है तथा इसी तर्ज पर समाज के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने समाज से एकजुट होकर सभी कार्यों में बढ़चढ़ कर सहयोग देने की अपील की। जिसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने भगवानसिंह को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान महात्मा ज्योतिबा फूले समिति के अध्यक्ष मेघराज परिहार तथा महामंत्री चुन्नीलाल पंवार भी उपस्थित थे। 

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...