Followers

Showing posts with label आणंद. Show all posts
Showing posts with label आणंद. Show all posts

Saturday, February 8, 2014

आखिर कब तक कन्या . . . . .?

मां ले तुझे जन्म दिया भ्रूण न तेरा गिराकर,
दादी तेरी सुलाती रहीं हर रात लोरी सुनाकर,
मौसी ने देख तुझे कितना लाड़ लड़ाया,
बहिनों ने देख तुझे कितने प्यार से खेल खिलाया।
खुद हारकर हर पल बहिनों ने तुझे जिताया।
फिर क्यों करते हो हत्या लोगों,तुम इस लाचार की।
ये कन्या भ्रूण निशानी है सृष्टि के इतिहास की। ।
अरे गर्भ धारण करते हीं आपने खुशियां खुब मनाई,
सोनोग्राफी की रिपोर्ट देखते हीं नीयत में खराबी आई,
आई खराबी नीयत में रिपोर्ट में कन्या भ्रूण दिखाई,
बीपी हाई हो गई साहब की सर चकरा कर मूर्छा आई।
फिर क्यों करते हो हत्या लोगों,तुम इस लाचार की।
ये कन्या भ्रूण निशानी है सृष्टि के इतिहास की। ।
होश में जब आए भैयाजी कहा-कन्या भ्रूण गिरवाओं,
दुनिया में ना आए ये बेटी मुझे बेटा कोई दिलवाओं,
पाप मन में आते हीं कुदरत ने ऐसी दशा बनाई,
आधे अंग को लकवा मार गयो अब मां दादी मौसी की याद आई।
फिर क्यों करते हो हत्या लोगों तुम इस लाचार की।
ये कन्या भ्रूण निशानी है सृष्टि के इतिहास की।।

हत्या कन्या भ्रूण की करते तो शादी किससे करता,
किसको मन की बात बताता तू किससे प्यार करता,
कन्या अगर न होती तो जीवन में बहार न आती,
कन्या न आती जीवन में तो जीवन में प्रेम ज्योति कौन जलाती।।
फिर क्यों करते हो हत्या लोगों,तुम इस लाचार की।
ये कन्या भ्रूण निशानी है सृष्टि के इतिहास की।।
अब भार नहीं कन्याओं का ऊंचे पदों पर किरण बैदी जैसे रौब जमाती,
थानेदार,एसपी कलैक्टर व प्रधानमंत्री बन जाती,
अंतरिक्ष में सैर कर कल्पना चावला की तरह नया इतिहास रचाती।
कन्या न होती भैया हेमा,माधुरी,ऐश्वर्या कौन कहलाती,
फिर क्यों करते हो हत्या लोगों तुम इस लाचार की।
ये कन्या भ्रूण निशानी है सृष्टि के इतिहास की।।
कन्या भ्रूण हत्या करने वालों की अब तो सामत आई,
लिंग जांच के सभी उपकरणों पर पूरी पाबंदी सरकार ने लगाई,
सरकार के कड़े कानून ने अब ऐसी धाक जमाई,
कन्या भ्रूण हत्या करने वालों पर सख्त सजा बनाई।
फिर क्यों करते हो हत्या लोगों,तुम इस लाचार की।
ये कन्या भ्रूण निशानी है सृष्टि के इतिहास की।।
कहे रामेश्वर आसेरी,
प्रकृति के नियम को कभी ना बदलों
मार पड़ेगी कभी विनाश रूपी हाथ की तो पीढिय़ा याद करेगी,
आने वाली पीढ़ीयों को अब कन्याओं के सपने आएंगे,
कन्या तो रहेगी नहीं समलैंगिक विवाह रचायेंगे।
फिर क्यों करते हो हत्या लोगों,तुम इस लाचार की।
ये कन्या भ्रूण निशानी है सृष्टि के इतिहास की।।

रचियता
किडनी डॉनर कवि
जीनगर रामेश्वरलाल आसेरी
नेहरू कॉलोनी बालोतरा। 9875218375

Monday, January 27, 2014

24 घंटे निकलेगा दूध, गुजरात में अमूल ने लगाई मशीन

आणंद
एटीएम से अभी तक आप तो सिर्फ पैसे ही निकालते थे, लेकिन अब इससे दूध भी निकलेगा. गुजरात के आणंद में अमूल डेयरी की ओर से एक एनी टाइम मिल्क (एटीएम) मशीन लगाई गई है.
यह एनी टाइम मिल्‍क मशीन दूध का 300 मिलीलीटर का पाउच निकालती है और इसके लिए आपको 10 रुपये चुकाने पड़ते हैं. कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि खेड़ा और आणंद जिलों में करीब 1100 ऐसी मशीनें लगाने की योजना है, जिससे ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें.

24 घंटे चलने वाला यह मिल्क एटीएम खूब हिट हो रहा है. अमूल डेयरी ऐसे और एटीएम लगाने का मन बना रहा है जिसमें फ्लेवर्ड मिल्क, चीज पैकेट्स और चॉकलेट्स मिलेंगे.

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...