Followers

Thursday, March 8, 2018

पोप फ्रांसिस आएंगे भारत

"पोप फ्रांसिस जल्द भारत आएंगे"
पोप फ्रांसिस व जैनाचार्य लोकेश के बीच ऐतिहासिक अंतरधार्मिक संवाद
आचार्य लोकेश ने पोप को भारत आने का खास निमंत्रण दिया
पोप ने कहा, "वो आशा करते हैं और भारत जल्द आना चाहते है"
अनेकता में एकता भारत व सर्वधर्म सद्भाव यूरोप की विशेषता – आचार्य लोकेश
वेटिकन सिटी
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जैनाचार्य अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक मूलतः पचपदरा की पावन धरा पर जन्मे आचार्य डा. लोकेश मुनि ने सम्पूर्ण विश्व में ईसाई समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस से आज सुबह वेटिकन सिटी में एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के साथ भेंट कर की तथा भारत में आयोजित हो रहे अन्तर्राष्ट्रीय अंतरधार्मिक सम्मेलन में नई दिल्ली आने का खास निमंत्रण दिया। इस ऐतिहासिक बैठक में विश्व शांति, सर्वधर्म सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण व मानव कल्याण जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। पोप ने नए दिल्ली आने के निमंत्रण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरधार्मिक सम्मलेन से विश्व शांति के प्रयासों को गति मिलेगी |
पोप फ्रांसिस ने शिष्टमंडल की संबोधित करते हुए कहा कि, "वो आशा करते हैं और भारत जल्द आना चाहते है", मानवता के संरक्षण और विश्व शांति व सद्भावना के लिए अंतर धार्मिक संवाद जरुरी है |
जैनाचार्य लोकेश ने कहा कि हिंसा व आतंकवाद किसी समस्या का समाधान नहीं। संवाद के द्वारा हर समस्या को सुलझाया जा सकता है। हमें अपने विचारों के साथ दूसरों के विचारों का भी सम्मान करना चाहिए। पर्यावरण प्रदूषण व वैचारिक प्रदूषण दोनों खतरनाक है। उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता भारतीय संस्कृति की मौलिक विशेषता है और सर्वधर्म सद्भाव युरोप की विशेषता है |दोनों साथ मिलकर विश्व शांति व सद्भावना की ओर अहम कदम  बड़ा सकते है। आचार्य लोकेश ने कहा कि भारत बहुलतावादी संस्कृति का देश है यहाँ पर विविध जाति, धर्म व सम्प्रदाय के लोग आपस में प्रेम व भाईचारे से रहते है। उन्होंने कहा कि अहिंसा, अनेकांत व अपरिग्रह के सिद्धांतों पर आधारित जैन दर्शन ने हिंसा, आतंकवाद, पर्यावरण प्रदूषण, असमानता जैसी वैश्विक समस्याओं का समाधान प्रस्तुत किया है।
आचार्य लोकेश ने आशा व्यक्त की कि भारत की राजधानी दिल्ली में अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय अंतरधार्मिक सम्मेलन में सम्मानीय पोप फ्रांसिस के भाग लेने से सम्पूर्ण विश्व में शांति व सद्भावना का सन्देश जायेगा । उन्होंने बताया कि सम्मेलन में भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विश्व के विभिन्न प्रमुख धर्मों के सर्वोच्च धर्मगुरुओं को आमंत्रित करेंगे।
जैनाचार्य डा. लोकेश मुनि के साथ शिष्टमंडल में केलिफोर्निया से समागत जैना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश वधेर, न्यूजर्सी से  अनिल मोंगा, न्यूयॉर्क से करमजीत सिंह धालीवाल, डा. राज भयानि व  कमलेश मेहता, कोलकता से  सुब्रता गांगुली व नई दिल्ली से भव्य श्रीवास्तव उपस्थित थे ।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...