बालोतरा। शहर के वार्ड संख्या 31 में निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती कमला देवी सुंदेशा के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ समदड़ी रोड़ पर किया गया। चुनावी कार्यालय का शुभारंभ स्थानिय वार्डवासियों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। शुभारंभ के मौके पर स्थानिय वार्डवासियों ने श्रीमती कमलादेवी सुंदेशा को भरोसा दिलाया कि जीत विकास के दम पर होती है और हम विकास की डोर के आधार पर एक बार पुन:वोट करेंगे। इस दौरान मतदाताओं ने एकमत से पुरजोर तरीके से जीत का आश्वासन दिया। मतदाताओं का आभार जताते हुए पार्षद नैनाराम सुंदेशा ने वार्डवासियों का आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद शंकरलाल परिहार,भैराराम सुंदेशा,जेठाराम परिहार,प्रभुजी माली,शंकरलाल,घमडाराम,उदाराम विश्रोई,बाबुलाल दर्जी,हिंदूसिंह,बंशीलाल पालीवाल,भजन गायक श्याम पालीवाल,ओमप्रकाश पालीवाल,मनोहर चारण,अनोपसिंह राजपूत,विशनसिंह राजपुरोहित,धनसिंह,नींबाराम,डूंगराराम जाट,धन्नाराम जाट,राजूराम,बाबुलाल जाट,कानमल वैष्णव,आसुराम,मोडाराम देवासी,चैनपुरी,नारायण दर्जी,वस्ताराम प्रजापत,धूडाराम जाट,पदमाराम जाट,महेश दर्जी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे।
राजस्व मंत्री ने किया भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय का शुुभारंभ
वार्ड संख्या 31 में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कविता माली के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी,बायतु विधायक कैलाश चौधरी,नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान व भजन गायक प्रकाश माली ने विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर समाजसेवी बंशीलाल परमार,गोपाल पारिक,महेंद्र माली,हर्ष माली सहित कई लोग उपस्थित थे। इसी प्रकार वार्ड संख्या 3 में भाजपा प्रत्याशी रमेश गुप्ता के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बायतु विधायक कैलाश चौधरी,सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल व नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। बायतु विधायक कैलाश चौधरी ने शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में नाम वापिस लेने वाले हनुमान पालीवाल व टीकमाराम चौधरी का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भवानीसिंह टापरा,भाजपा के निर्विरोध निर्वाचित पार्षद पुष्पराज चौपड़ा,हस्तीमल जाटोल,केवलचंद घांची,पुखराज मोदी,रामनारायण चौधरी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वार्ड संख्या 20 में निर्दलीय ने दिया भाजपा को समर्थन
वार्ड संख्या 20 में भाजपा प्रत्याशी अशोक प्रजापत के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी व सभापति महेश बी चौहान ने किया। इस मौके पर निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुनसिंह ने अपना समर्थन भाजपा को दिया। इस अवसर पर सैकड़ों की तादाद में वार्डवासी मौजूद थे। शहर के पीपलेश्वर महादेव मंदिर वार्ड सं. 20 के भाजपा प्रत्याशी अशोक प्रजापत के कार्यालय का भव्य उद्घाटन राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन की रस्म के बाद अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर देव प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के बहुमुंखीद विकास के लिए शहर में भाजपा का बोर्ड बनाकर बालोतरा के सर्वांगीण विकास में भागीदार बने। शहर में मीठा पानी के साथ कई महत्वपूर्ण काम इस बार हम आप सबके सहयोग से प्राथमिकता से करवाएंगे। वार्ड प्रत्याशी अशोक प्रजापत ने कहा कि पार्टी ने मेरे उपर जो जिम्मेदारी दी है उसे मै मन, वचन, कर्म से पूरा करूंगा। पुरे वार्ड का सर्वांगीण विकास करवाउंगा। वार्ड में जो कार्य अधूरे रह गए है उसको प्राथमिकता के साथ पुरा करूंगा। इस मौके पर भाजपा नेता प्रकाश माली, अम्बादान रावल, महेन्द्र श्रीमाली, चंपालाल लुहार, नरसिंग सुथार, ठेकेदार केराराम, खेताराम प्रजापत, राजेन्द्रंिसंह राजपुरोहित, अर्जुनसिंह, सवाईसिंह डाभड, ईश्वरसिंह जसोल, सिरेमल जांगिड, झुमरलाल सार्जेंट सहित कई वार्ड वासी उपस्थित थे।
बालोतरा मेें बनेगा भाजपा का बोर्ड --- मदनराज चौपडा
शहर के वार्ड नं. 15 में भाजपा प्रत्याशी देवीचंद ओस्तवाल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन पूर्व नगर अध्यक्ष मदनराज चौपडा व राणमल ओस्तवाल ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया । इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष मदनराज चैपडा ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि शहर में इस बार भी लगातार पाचवी बार भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनेगा। चुनावों में साफ सुथरी छवि एवं जिताउ उम्मीदवारों को टिकट देने से इस बार भी भाजपा का बोर्ड बनना तय है। उन्होने कहा कि इस बार टिकटों का वितरण में कार्यकर्ताओं की अहमियत और जनता के विश्वास पर खरे उतरने वाले कार्यकर्ता को पार्टी ने टिकट दिया है। पिछले भाजपा शासित बोर्ड के सभापति ने शहर में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाएं और एक मिसाल पेश की। पार्टी के बागी उम्मीदवार के सवाल पर चौपडा ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है , हमने आपस में मिल बैठकर समाधान निकाल लिया है। जिसे पार्टी ने टिकट दिया है कार्यकर्ता व पदाधिकारी उनके साथ चुनाव प्रचार में जुट गए है। नगरपरिषद बालोतरा में भाजपा सरकार ने क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है। जनता हमारे विकास कार्यो के आधार पर भाजपा उम्मीदवारों को जीताकर फिर से भाजपा का परचम लहराएंगी और भाजपा का बोर्ड बनाएगी। भाजपा प्रत्याशी देवीचंद ने सभी वार्डवासियों को भाजपा के पक्ष में मतदान करके वार्ड के चहुमुखी विकास की अपिल की। इस दौरान पूर्व भाजपा नगर मंत्री गौतमचंद बूठवाला , रोहित सोलकी , भवानीशकंर गौड , नगराज चौपडा , गणपत बांठिया , प्रकाश धारू , लालचंद धारू , कानाराम घुसर , राजेन्द्र धारू आदि वार्डवासियों सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment