बालोतरा। नगरपरिषद चुनाव 2014 में चुनावी मैदान में शहर के 35 वार्डो से दोनो पार्टीयों सहित कई निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में डटे हुए है। इन प्रत्याशियों ने अपने प्रचार अभियान में पुरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार से इन प्रत्याशीयों ने अपने प्रचार अभियान में तेजी लाते हुए अपने-अपने वार्डो का तूफानी दौरा करना शुरू कर दिया है। अब ये प्रत्याशी मतदाताओं को घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की पील कर रहे है। गली-मौहल्लों में प्रत्याशी अपने समर्थकों की टोलियों के साथ घूम कर अपना प्रचार करने में जुटे हुए है। और एक बार सेवा का अवसर देने की बात कर रहे है। इन प्रत्याशीयों द्वारा चुनाव जीतने के बाद वार्ड में व्याप्त समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान करने का आश्वासन भी दिया जा रहा है। शहर के मुख्य मार्गो, चैराहों, होटलों सहित कई जगहों पर कई राजनैतिक पंडित अपनी अपनी गणित लगाकर अपने अपने विचार रख रहे है।
प्रत्याशीयों नेे किया प्रचार तेज- अब चुनाव में एक दिन शेष है और गुरूवार से मैदान में डटे हुए प्रत्याशीयों ने अपने अपने वार्डों में अपने प्रचार में तेजी लाकर गहन जनसंपर्क अभियान में जुट गए है। प्रत्याशी सुबह जल्दी अपने वार्ड में समर्थकों के साथ जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। और देर रात तक अपने वार्ड की जनता से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है।
निर्दलयों ने बनाया मुकाबला रोचक- शहर के वार्ड स.ं 6 से निर्दलीय उम्मीदवार अरूण सालेचा भाजपा और कांग्रेस पार्टी प्रत्याशीयों को कडी टक्कर दे रहे है। इस वार्ड के मुकाबले पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।
वहीं वार्ड सं. 7 से निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा से पूर्व पालिकाध्यक्ष रह चूकी प्रभा सिंघवी भी अपने वार्ड में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी को टक्कर देते हुए उनका समीकरण बिगाड सकती है। इस वार्ड के चुनाव परिणाम पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। वहीं वार्ड 8 से निर्दलीय प्रत्याशी रमेशपुरी गोस्वामी अपने वार्ड से भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशीयों को कडी टक्कर दे रहे है। वहीं वार्ड सं. 15 से निर्दलीय उम्मीदवार संपतराज भी दोनो पार्टीयोंं के प्रत्याशीयों को टक्कर दे रहे है। और उनका गणित बिगाड सकते है। वहीं वार्ड सं. 17 से निर्दलीय प्रत्याशी जहान आलम भी उलटफेर कर सकते है। वहीं वार्ड सं. 31 से निर्दलीय प्रत्याशी कमलादेवी भी इस वार्ड से दोनो पार्टी के प्रत्याशियों का समीकरण बिगाड सकती है।

No comments:
Post a Comment