बालोतरा। आज भी 40 करोड लोगो के पास खाने के लिए दो वक्त की रोटी नही है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में जो घोटालों का इतिहास रचा है उसकी गिनती हम अंको में नही कर सकते। इसी से परेशान होकर देश की जनता ने केन्द्र से उनको उखाड फेंंका और देश की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी अब न तो विपक्ष की भूमिका में है और न ही देश की संसद में अपना नेता प्रतिपक्ष बना सकती है। उन्होने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तरह नगरपरिषद के चुनावों मे भी शहरवासी भाजपा का बोर्ड बनाकर कडी से कडी जोडे। भाजपा के बोर्ड ने भी शहर में विकास के अद्वितीय विकास कार्य करवाकर कीर्तिमान बनाया है। कटारिया ने कहा कि इस बार भाजपा ने सोच समझकर पार्टी प्रत्याशियों को टिकट दिया है। राज्य की जनता ने वसुंधरा राजे के नेतृत्व पर भरोसा कर हमें जनता की सेवा मौका दिया है। इस दौरान कटारिया ने कहा कि भ्रष्ट नेता को वोट न दे। हमें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है।
 |
जनसभा को संबोधित करते हुए गुलाबचंद कटारिया । फोटो सुरज सोलंकी। |
उन्होने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने कोई जन कल्याणकारी कार्य नही किया है। सिर्फ वादों के अलावा गिनाने लायक कोई कार्य नही है। इस दौरान राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया का पुषपाहार व माल्र्यापण कर स्वागत किया। और राजस्व मंत्री चौधरी ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा को जीताकर शहर में भाजपा का बोर्ड बनाकर कडी से कडी जोडकर विकास की गंगा बहाने की बात कही। इस दौरान उन विभाग मंत्री जसवंतसिंह विश्नोई, बायतु विधायक कैलाश चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, पूर्व विधायक कानसिंह कोटडी, भाजपा बाडमेर जिलाध्यक्ष जालमसिंह रावलोत, बाडमेर जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment