बालोतरा। मंगलवार को डाक बंगले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सहमंत्री नरपतराज मूढ़ का भव्य स्वागत किया। छात्रसंघ प्रतिपक्ष नेता राणाराम रतेऊ ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में बाड़मेर के छात्रसंघ अध्यक्ष नरपतराज मूढ़ को प्रदेश सहमंंत्री मनोनित किया गया तथा पहली बार बालोतरा पहुंचने पर स्थानिय कार्यकर्ताओं ने मूढ़ का जोश के साथ भव्य स्वागत कर अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि नरपतराज मूढ़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत घोष ने आप सबके विश्वास के बलबूते पर जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है में उसे आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से बखूबी निभाऊंगा। पूर्व जिला प्रमुख अशोक व्यास ने संबोधित करते हुए कहा कि मूढ़ को प्रदेश सहमंत्री बनाने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा युवाओं का संगठन के प्रति झुकाव और बढ़ेगा।
पिछले कई वर्षों से जिले के जिला संयोजक पद पर रहते हुए उन्होंने एबीवीपी की नई उंचाईयों तक पहुंचाया है। पूर्व नगर मंत्री श्रवण सोलंकी ने अंत में सभी का आभार ज्ञापित किय। इस अवसर पर नगर मंत्री कृष्ण बोराणा,नगर सहमंत्री रितिक पंचारिया,कॉलेज ईकाई अध्यक्ष मनोज कडवासरा,राजसु उपाध्यक्ष जोगेंद्र चौधरी,जैताराम गोदारा,जगदीश जाखड़,सुरेश कुमार,दर्गसिंह राजपुरोहित,गिरधारीराम जाणी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment