पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने घर-घर जाकर मांगे वोट
बालोतरा। नगरपरिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त कर नगर के विकास के लिए कांग्रेस का बोर्ड बनाना है। नगर के विकास के लिए कांग्रेस सरकार के शासन के दौरान जो महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई गई थी। उन योजनाओं के कार्य को रोक दिया गया है। जिसे पुन: शुरू करवाने के लिए शहर में कांग्रेस का बोर्ड बनाना पडेगा। शहर में आर ओ बी बनाना है, सीवरेज का कार्य पूरा करवाना है। यह सब कांग्रेस का बोर्ड बनने से ही संभव है। प्रजापत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले पांच सालों में अपने कार्यकाल के दौरान कई विकास कार्य करवाए। हम मिल जुलकर छत्तीस कौम के विकास के साथ शहर का सर्वांगीण विकास करवाएंगे।
ये विचार पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने वार्ड सं 30 व 7 के चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन अवसर पर जनता के बीच प्रकट किए। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल भाटी, नगर अध्यक्ष मंगलाराम टाक, अमराराम माली, बाबूलाल, विकास कोठारी, रावताराम, वार्ड 7 से प्रत्याशी पूनम देवी, वार्ड 30 से प्रत्याशी मंजू सहित बडी संख्या में लोग मौजूद थे। बालोतरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शंकरलाल सलुन्दिया ने बताया कि इसी तरह वार्ड सं. 22 से कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्द जीनगर के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन प्रात: 9 बजे पूर्व विधायक मदन प्रजापत व महंत निर्मलदास द्वारा किया गया। इस अवसर पर चुन्नीलाल तरूड , वस्तीराम राजपुरोहित , राधाकिशन , चुन्नीलाल जीनगर, हस्तीमल जीनगर सहित बडी संख्या में उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment