बालोतरा। निकटवर्ती ग्राम सराणा में नवरात्रा पर्व को लेकर कुलदेवी गु्रप द्वारा गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें गा्रमीणों ने बए चढ कर हिस्सा लिया। नवरात्रा के पावन पर्व में नौ दिन तक गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ। भक्त पारस आर्य ने बताया कि इस पवित्र महोत्सव में गा्रम सहित आसपास के गा्रमीणो ने भाग लिया। प्रतिदिन शाम होते ही गरबा नृत्क डांडिया लेकर गरबा मण्डल में पहुंच जाते। देर रात तक सारा माहौल मां अम्बे के गरबा के गीतों की धूनों पर गूंज उठता। और गरबा नृतक अपने आप को रोक नही पाते। शुक्रवार को गरबा महोत्सव का समापन धूमधाम प्रबुद्धजनों एवं गा्रमीणो की उपस्थिति में धूमधाम के साथ हुआ।
जिसमें जानियाना रेलवे स्टेशन मास्टर दौलतराम अतुल ने उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तूत करने पर कुलदेवी ग्रुप को पुरस्कृत किया। इस दौरान वे खुद को भी रोक न सके और खुद भी परिवार सहित हाथ में डांडिया लेकर गुजराती गरबों की धूनों पर नृत्य करने लगे। इस दौरान चेनाराम, मोहनलाल, रामेश्वर, मदनलाल, तुलसाराम, राजाराम, नरपत, मीठालाल, जोगाराम, फरसाराम सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment