बालोतरा। असत्य पर सत्य व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर परिषद द्वारा लूणी नदी में रावण व उसके कुनबे का दहन किया जाएगा। नगर परिषद आयुक्त शिवपालसिंह राजपुरोहित ने बताया कि शुकव्रार शाम को लूणी नदी में रावण,मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले स्थापित किए जाएंगे। सूर्यास्त के समय रावण का दहन किया जाएगा तथा रावण दहन के समय भव्य आतिशबाजी की जाएगी। रावण दहन के समय समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें अतिथियों द्वारा भगवान राम,लक्ष्मण व सीता का स्वागत किया जाएगा।
इस पर्व को लेकर श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा रेलवे कॉलोनी स्थित श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर से निकाली जाएगी जो शहर के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई रावण दहन स्थल पर पहुंचेगी। समिति के सूचना मंत्री अशोक गौड़ ने बताया कि दशहरा पर्व को लेकर शुक्रवार दोपहर में रेलेवे कॉलोनी से भव्य शोभायात्रा भगवान श्री राम,लक्ष्मण व सीता की झांकी के साथ निकलेगी। शोभायात्रा में गौतम पंवार के नेतृत्व में अखाड़ा के युवकों द्वारा अनेक करतब दिखाएं जाएंगे।

No comments:
Post a Comment