बंपर खरीददारी की उम्मीद में व्यापारिक प्रतिष्ठानों में नजर आने लगी रौनक, वाहनों व इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की होने लगीं एडवांस बुकिंग, चहूं ओर फैला उत्साह
बालोतरा। दीपावली की खरीदारी को लेकर शहर के बाजार गुलजार हो गए हैं। शहरवासियों के साथ ग्रामीणों में भी दीपावली को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। बाजारों में भीड़ बढऩे के साथ चहल-पहल बढ़ गई है। लोग घरों व प्रतिष्ठानों के रंग-रोगन करने में जुटे हुए हैं। हालांकि शहरवासियों के मुकाबले ग्रामीण अभी तक खरीदारी को एक्टिव नहीं हुए है। गत दिनों बिन मौसम हुई बारिश का असर ग्रामीण अंचल में किसानों व ग्रामीणों के चेहरों पर दिख रहा है। इधर, व्यापारियों ने दीपावली को लेकर स्टॉक जमा कर लिए है। मार्केट सूत्रों के मुताबिक इस दीपावली पर बाजार में करोड़ों रुपए के धन बरसने की उम्मीद जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष महंगाई काफी बढ़ गई है। इसका असर भी सीधे लोगों के चेहरे पर देखने को मिल रहा है। शहर के गौर का चौक, शास्त्री चौक, पादरु बस स्टैंड, मुख्य बाजार व जामा मस्जिद के पास चहल-पहल बढऩे से बाजारों में रौनक देखी जा रही है।
ब्रांडेड का क्रेज
यंग जनरेशन में ब्रांडेड का क्रेज काफी बढ़ गया है। शहर में भी कई स्थानों पर ब्रांड कंपनीज के शो-रूम खुले हुए हैं। एक नामी कंपनी के ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम संचालक राजेंद्र कुमार यति सिणधरी ने बताया कि एक फैशन के कपड़ों की वैरायटी कंपनी ने विशेष दीपावली को देखते हुए लांच की है और वो लोगों को काफी पं सद आएगी, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि दीपावली से पहले किया गया स्टॉक पूरा खाली हो चुका है। खरीदारों को भीड़ उमड़ रही है। नए स्टॉक के लिए कंपनी में रिक्वायरमेंट भेज दी है।
धनतेरस पर धन बरसने की उम्मीद
शहर के बाजारों, मल्टी कंपनीज शोरूम सहित व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर धनतेरस को अपार धन बरसने की उम्मीद है। धनतेरस पर खरीदारी को लेकर लोग काफी उत्साहित दिख रहे हैं। व्यापारी उत्तमसिंह राजपुरोहित कहते हैं लोगों ने दीपावली की खरीदारी अभी से शुरू कर दी है। गत दो दिनों से बाजारों में काफी चहल पहल बढ़ गई है। शहरवासी खरीदारी को पहुंच रहे हैं।
हो रहे रंग-रोगन
लोग घरों व प्रतिष्ठानों का रंग-रोगन कर उसे साफ-सुथरा करने में लगे हुए हैं। इस बार विशेष रूप से डिस्टेंपर व ऑयल पेंट्स सहित प्लास्टिक पेंट्स के प्रति लोगों का काफी रुझान बढ़ा है। हालांकि इससे पुराने समय से रंग-रोगन में काम में लिए जा रहे चूने का क्रेज काफी कम हो गया है, लेकिन ग्रामीण अंचल में आज भी लोग चूने से पुताई करते हैं।
वाहनों की एडवांस बुकिंग
शहर के दुपहिया व चारपहिया वाहन शोरूमों में एडवांस बुकिंग की होड़ लगी हुई है। हालांकि एडवांस बुकिंग नवरात्र से ही शुरू हो गई थी। धनतेरस पर नया दुपहिया व चार पहिया वाहन घर लाने को लेकर काफी बुकिंग हो चुकी है। शहर के हुंडई राजा कंपनी शोरूम के सीनियर सेल्स एक्जीक्यूटिव दीपक चावला ने बताया कि इस बार दीपावली को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह है। दीपावली तक करीब सवा दो करोड़ के टर्न ओवर की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी की ओर से लांच की गई ग्रांड आई टेन कार का क्रेज लोगों में काफी है। स्थिति यह है कि ये कार हमारे पास उपलब्ध नहीं होने के कारण लोग निराश लौट रहे हैं। अगर दीपावली तक यह कार हमारे पास उपलब्ध हो जाती है तो शायद टर्न ओवर में काफी इजाफा होने की उम्मीद है। इसके अलावा मारुति, शेवरलेट, टाटा, होंडा, हीरो, सुजूकी, बजाज आदि अन्य शोरूमों में भी खरीदारी जोरों पर चल रही है।
बढ़ी चहल-पहल
दीपावली की खरीददारी को लेकर खासकर शहर के बाजार में दो दिन पहले ही चहल-पहल बढ़ी है। महिलाएं व युवतियां स्टाइलिश लुक के लिए महंगे से महंगे आभूषणों की खरीदारी के लिए तैयार है। महिलाओं की मानें तो उन्हें नया और स्टाइलिश लुक चाहिए। आभूषण के शोरूम में पहुंचने वाली महिलाएं व युवतियां ्यादातर नए व लेटेस्ट गहने की डिमांड कर रही है। इधर, इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में सबसे ज्यादा एलईडी व एलसीडी टेलीविजन के प्रति क्रेज देखने को मिल रहा है। मोबाइल हैंडसेट में नए रूप से स्मार्टफोन का हर वर्ग में क्रेज बढ़ता जा रहा है। मोबाइल विक्रेता हड़मानराम चौधरी के अनुसार इस दीपावली पर स्मार्टफोन की ही रेंज को प्राथमिकता से मंगवाया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment