बालोतरा। बालोतरा में चल रही टेक्सटाईल युनिटो द्वारा लंबे समय से मरूगंगा लुणी नदी में सीधे ही रासायनिक प्रदुषित पानी डाले जाने की मिल रही शिकायतो के बाद बुधवार को जयपुर से आये जांच दल ने लुणी नदी का सघन निरीक्षण कर नदी में प्रदुषण के हालातो का जायजा लिया। जांच दल ने स्थानिय काश्तकार संघर्ष समिति के पदाधिकारियो से भी लुणी नदी में प्रदुषण फेलने के बारे में जानकारी ली। काश्तकार संघर्ष समिति के सचिव देरामसिंह राजपुरोहित ने बताया कि लुणी नदी में प्रदुषण के बारे में जांच करने के लिये जयपुर से प्रदुषण नियंत्रण मंडल के अधिकारी ए.के. पुरी ओर राजेश ठाकुरियां बालोतरा आये ओर लुणी नदी तथा नदी में प्रदुषण के हालातो का जायजा लिया।
जांच दल ने बालोतरा के एच.आर.टी.एस. प्लांट के पास में लुणी नदी में मिले प्रदूषित पानी के नमुुने भी लिये। इस दोरान लुणी नदी में बड़ी तादाद में प्रदुषित पानी भरा मिला। बाद में जांच दल ने ओद्योगिक क्षेत्र के चतुर्थ चरण का भी जायजा लिया। यहां पर भी सडक़ो के पास में प्रदुषित पानी से भरे तालाब मिले। सचिव देरामसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जांच करने आये प्रदुषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियो ने उन्हे आश्वाश्न दिया है कि लुणी नदी में प्रदुषण के स्तर को कम करने के लिये हर संभव प्रयास किये जायेगे। जांच के दोरान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के स्थानिय सहायक अभियंता राकेश कुमार धिंगड़ा सहित काश्तकार संघर्ष समिति के सदस्य छगनमाली भी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment