बालोतरा। स्थानीय त्यागीजी की कुटिया सिटी पार्क के पीछे सुन्धा माता गरबा महोत्सव का समापन मुख्य अतिथि अमराराम चौधरी पचपदरा विधायक के आतिथ्य में हुआ। समारोह की शुरूआत ग्रुप के भीमाराम सुन्देशा, जोगाराम प्रजापत, भैरूगिरी गोस्वामी द्वारा मॉ अम्बे कीआरती उतारकर की गई। इस दौरान विधायक अमराराम चौधरी ने समारोह में इपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मौहल्लेवासियों ने मुझे यहा बुलाकर बहुत आदर, सम्मान, प्रेम दिया है जिसे मैं कभी नहीं भुलूंगा। विधायक चौधरी ने त्यागी जी महाराज कुटिया संस्थान कमेटी को 5 लाख रूपये की सहयोग राशि देनेकी घोषणा की।
इस दौरान कलाकारों ने अपने शानदार नृत्यों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झुमने पर मजबुर कर दिया।इस दौरान मॉ कालका के विक्राल रूप की झांकी, मॉ अम्बे की झांकी आर्कषण की केन्द्र रही। अध्यक्ष भीमाराम सुन्देशा, उपाध्यक्ष जोगाराम प्रजापत, कोषाध्यक्ष भेरूगिरी गोस्वामी ने सब का आभार ज्ञापित किया।ं कार्यक्रम के सफल आयोजन में पारस राजपुरोहित, चन्द्रप्रकाश सुन्देशा, लक्ष्मण सोलंकी, कानसिंह भाटी, जेठगिरी गोस्वामी, सोहनलाल सोनी, दिनेश सुथार आदि ने सहयोग दिया।

No comments:
Post a Comment