बालोतरा। बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कर्नल सोनाराम चौधरी के समर्थन में भाजपा नेताओं ने विभिन्न गांवों का दौरा कर भाजपा को वोट देने की अपील की। भाजपा महामंत्री बाबुलाल ओस्तवाल ने बताया कि गांव-गांव, ढाणी-ढाणी भाजपा के पक्ष में प्रचार किया जा रहा है। विकास व सुशासन के लिए नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा भाजपा को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की गई। पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी, सभापति महेश बी. चौहान, जीतु लुंकड़, सुमेर बाफना ने जानियाना, मालियों की ढाणी, नेवाई, नयापुरा, नया रैवाड़ा आदि गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा को वोट देने का आह्वान किया। इसी तरह पूर्व मंत्री अचलाराम, जिला महामंत्री गोविन्द मेगवाल, रूपाराम मेगवाल, लिखमाराम, धर्माराम ने आसोतरा, किटनोद, मैली, करमावास, समदडी, सिवाना आदि गांवों का दौरा कर भाजपा के लिए प्रचार किया।
गहलोत आज बालोतरा आयेंगे
भाजपा ग्रामीण ओबीसी अध्यक्ष जबरसिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10:30 बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता जनार्दनसिंह गहलोत बालोतरा आयेंगे। गहलोत समदडी रोड़ स्थित रावणा राजपूत सभा भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
महिला मोर्चा का तूफानी दौरा
भाजपा की महिला मोर्चा की श्रीमती विजय लक्ष्मी राजपुरोहित, आशा अग्रवाल, युवा नेता मदनसिंह इंद्रोकली ने राजपुरोहित समाज के मुख्य मंछ व खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में जाकर समाज के सभी बंधुओं से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इनके साथ सुशीला जैन, सोनिया गौड़, दुर्गा सोनी ने भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। एडवोकेट श्रवणसिंह, नारायणसिंह सरवड़ी, रईस खान आदि ने गांव असाडा, बुडीवाड़ा, जागसा आदि गांवों का दौरा कर भाजपा के समर्थन में मतदान करने का आह्वान किया।
शहर में भी हुआ जोरदार प्रचार
बालोतरा शहर में भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झौंक दी। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने वार्डो में घर-घर जाकर भाजपा को वोट देने व 12 अप्रेल को नरेंद्र मोदी की रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने का न्यौता दिया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष पी. राजेश, पार्षद मनोज खीची, हनुमान घांची, पार्षद नैनाराम सुंदेशा, भंवरसिंह राजपुरोहित, मोती चौपड़ा, हस्तीमल जाटोल, हड़मान पालीवाल, बाबुगिरी, चांदमल चण्डक, रामचंद्र डांगी, बुधाराम विश्रोई, जगदीश राजपुरोहित, खेताराम प्रजापत, बसंत शर्मा, गोविन्द प्रजापत ने वार्डो में जाकर भाजपा प्रत्याशी कर्नल सोनाराम चौधरी को भारी मतो से विजयी बनाने का आह्वान किया।

No comments:
Post a Comment