Followers

Tuesday, March 4, 2014

होमगार्ड जवान मानदेय को तरस रहे है

बालोतरा। विधानसभा चुनाव व बाढ बचाव कार्य के लिए विशेष ड्यूटी करने वाले जिले भर के 440 होमगार्ड जवान  आठ माह से मानदेय को तरस रहे है। बाढ बचाव कार्य के लिए 120 व विधानसभा चुनाव मेु 440 होमगार्ड जिले भर में ड्यूटी पर थे।
जिला कलक्टर ने आपदा प्रबन्धन एवं सहायता के लिए बालोतरा, पचपदरा, व सिवाना में 24 तथा जिले भर में 120 होम गार्ड जवानों केा 15 जून से 30 सितम्बर 2013 तक ड्यूटी पर रखा गया जिनके लिए शहरी क्षेत्र में प्रति जवान 9 हजार 500 रूप्ये पर रखा गया। तथा तहसील क्षेत्रो में ड्यूटी करने वाले जवानों को प्रति जवान 12 हजार रू. मासिक मानदेय यानी साढे तीन माह ड्यूटी का प्रति जवान तहसील क्षेत्रों में 54 हजार व शरिी क्षेत्रों में 42 हजार रू. आठ माह से बकाया है। इसी तरह विधानसभा चुनाव के लिए 24 दिसम्बर से 2 जनवरी तक जिले भर में 440 होमगार्ड जवानों को ड्यूटी पर रखा गया था। इस अवधि में प्रति जवान 3850 रूप्ये मानदेय दो माह से बकाया है। बकाया मानदेय केा लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को आग्रह किया गया है। लेकिन अभी तक मानदेय नही मिला है।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...