Followers

Tuesday, March 4, 2014

शिक्षा से हीं समाज का विकास संभव : महेश बी चौहान

बालोतरा। माली समाज सेवा संस्थान द्वारा संचालित मयूर शिक्षण संस्थान माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में कक्षा दसवी के छात्रों का विदाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि महेश बी चौहान ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास एवं उत्थान सम्भव है बिना शिक्षा के समाज एवं देश का विकास सम्भव नही है। समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि. थोब पुखराज चौहान ने नारी शिक्षा पर बल देने की बात कही। उन्होने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बिना ज्ञाान  के समाज में उजाला नही हो सकता। जूनियर बालक-बालिकाओं ने सीनियर बालक- बालिकाओं को मोली बांधकर मुंह मीठा करवाकर विदाई दी। कार्यकारिणी संरक्षक चम्पालाल सुन्देशा ने मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर गोविन्द सुन्देशा, शंकर पंवार, दिनेश कुमार ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान नैनाराम सुन्देशा, माणक कच्छवाह, जनकराज सोनी, राजू माली, मदनलाल सुन्देशा, एवं विद्यालय के स्टाफगण सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...