Followers

Thursday, April 14, 2016

मज़हब की दीवार तोड़कर कर नाज़नीन करती है राम की पूजा, पढ़ती है हनुमान चालीसा

वाराणसी। जहां धर्म के नाम पर कुछ लोग एक दूसरे के बीच दीवार खड़ी कर लेते हैं, वहीं इन सब बातों से परे एक लड़की भाईचारे की नई इबारत लिख रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बनारस की रहने वाली नाज़नीन अंसारी की। नाज़नीन एक मुसलमान है, लेकिन रोज़े और नमाज़ के साथ-साथ नाज़नीन रोज एक धर्मनिष्ठ हिन्दू के भांति हाथ में दीप लिए भगवान राम की आराधना करती हैं। साथ ही उतनी ही सहजता से हनुमान चालीसा का पाठ भी करती हैं।ऐसा करने के पीछे नाज़नीन का उद्देश्य लोगों में एक-दूसरे के धर्म के प्रति सद्भावना के भाव को बढ़ाना और एक-दूसरे के धर्म को सम्मान देना है।मुसलमानों में हिन्दू धर्म से जुडी भ्रांतियों को दूर करने के लिए नाज़नीन ने हनुमान चालीसा के पाठ से अपने नेक उद्देश्य की शुरुआत की।
यहां तक कि नाज़नीन ने हनुमान चालीसा को उर्दू में भी लिखा है, ताकि हनुमान चालीसा को उर्दू पढ़ने वाले आसानी से पढ़ सकें। अपने इस ख़ास उद्देश्य के बारे में नाज़नीन बताती हैंः“साल 2006 में जब संकट मोचन मंदिर में बम ब्लास्ट हुआ तो ये आम धारणा बन गई कि ये किसी मुसलमान ने ही किया होगा। इसी बात ने मुझे इसके लिए प्रेरित किया और हम सत्तर महिलाओं ने वहां जाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।”नाज़नीन ने न केवल हनुमान चालीसा को उर्दू लिपि में लिखा है, बल्कि दुर्गा चालीसा और शिव चालीसा को भी उर्दू में लिखा है।नाज़नीन कहती हैं कि उन्हें अपने ही समुदाय के विरोध का सामना करना पड़ा, जो अब तक जारी है।
लेकिन उन्होंने इस बात की परवाह न करते हुए अपने इस सांप्रदायिक सौहार्द के उद्देश्य को कायम रखा। वह बताती है कि उनके माता-पिता उनके इस नेक कार्य में उनके साथ हैं और यही उनको हौसला और हिम्मत देता है।नाज़नीन के इस ख़ास अभियान से कई और मुस्लिम महिलाएं जुड़ गई हैं, जिनका मकसद सांप्रदायिक सौहार्द को आगे बढ़ाना है। वहीं कई हिन्दू साथी भी इस अभियान से जुड़े हैं। इस अभियान का लोगों पर असर को लेकर डॉक्टर राजीव श्रीवास्तव कहते हैंः “आज बनारस में हिन्दुओं के कई धार्मिक कार्यक्रमों में मुसलमान धर्म गुरु और मुसलमानों के धार्मिक कार्यक्रमों, त्योहारों में हिन्दू धर्मगुरु तक पहुंचते है।
नाज़नीन की यह पहल उन लोगों के लिए एक सबक की तरह है, जो देश को धर्म के नाम पर बांटने के प्रयासों में लगे हैं। वह धर्म ही नहीं, जो इंसान को बांटे। धर्म वह है, जो इंसान को इंसान से जोड़े रखता है।

Wednesday, April 13, 2016

डेल्टा प्रकरण की सीबीआई जाँच हो और नाबालिग छात्रा,रोहित वेमुला को न्याय मिले -राहुल गांधी

बाड़मेर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गडरा तहसील के त्रिमोही गांव में संदिग्ध हालात में एक छात्रा की हुई मौत के बाद पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद बोले, ये पॉलिटिकल नहीं है, ह्यूमेनिटी का मामला है। मैं पूरी तरह पीड़िता के परिवार के साथ हूं। उन्होंने पीड़िता डेल्टा मेघवाल हिन्दुस्तान की बेटी बताया। राहुल गांधी ने बाड़मेर के त्रिमोही गांव में संदिग्घ हालात में छात्रा का शव मिलने की घटना वाले पीड़ित परिवार से मुलाकात की उस दौरान परिवार को ढांढस बंधाते हुए सहानुभूति दर्शायी। उसके बाद बोले पीड़ित परिवार को कुछ नहीं चाहिए, वह केवल न्याय चाहता है।पीड़िता एक मेधावी छात्रा थी।अब राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे की ड्यूटी है कि उसके परिवार को न्याय मिले। इस मामले की सीबीआई जांच जरूरी है। मैं चाहता हूं कि इस नाबालिग छात्रा और रोहित वेमुला को न्याय मिले।
जयपुर के लिए हुए  रवाना
राहुल गांधी परिवार से मुलाकात के बाद जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इसके लिए वे त्रिमोही गांव से सड़क मार्ग से बाड़मेर हवाई पट्‌टी पहुंचे और यहीं से जयपुर के लिए रवाना हुए। जयपुर पहुंचने पर यहां रामलीला मैदान में दलित सम्मेलन में स्पीच देंगे। इससे पहले भी वे कई बार दलितों के बीच जा चुके हैं। राहुल के ऐसे दौरे अपोजिशन के लिए मुद्दा भी बन जाते हैं।
बताया जा रहा है कि राहुल का राजस्थान का यह दौरान अचानक तय किया गया है। इस दलित सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, राजस्थान के कांग्रेस इन्चार्ज गुरुदास कामत समेत पूर्व सीएम अशोक गहलोत, नेता अपोजिशन रामेश्वर डूडी भी मौजूद रहेंगे।पायलट के मुताबिक मौजूदा बीजेपी सरकार के शासन में दलितों पर टॉर्चर बढ़ा है। इसके चलते दलित समाज में निराशा का माहौल है।

Tuesday, April 12, 2016

मिलिए पाकिस्तान की एकमात्र राजपूत रॉयल फैमिली से जिसको पाकिस्तान सरकार भी करती हे सलाम

पाकिस्तान के अमरकोट रियासत से रखते हे ताल्लुक,हिन्दू परिवारों के मशीहा के तौर पर हे मशहुर
चेतन सुन्देशा की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट 
अमरकोट। पाकिस्तान में हिन्दुओं की स्थिती काफ़ी दयनीय है. आए दिन कोई न कोई ऐसी घटनाएं होते रहती हैं, जिससे वहां के अल्पसंख्यक समाज को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन पाकिस्तान में एक ऐसी राजपूत रॉयल फैमिली है जिसकी चर्चा पूरे पाकिस्तान में होती है. पाकिस्तान की राजनीति या फ़िर नियति में इस फैमिली की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है
ये कौन सी राजपूत फैमिली है?
पाकिस्तान की रॉयल फैमिली के प्रमुख हमीर सिंह हैं. हमीर सिंह पाकिस्तान के अमरकोट के शासक परिवार से हैं. इनके पिता का नाम चंदपाल सिंह हैं, ये पाकिस्तान में 7 बार सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं.
पाकिस्तान हिन्दू पार्टी का गठन किया था
चंदपाल सिंह पाकिस्तान पिपुल्स पार्टी में शामिल थे, बाद में अलग होकर इन्होंने अपनी नई पार्टी का गठन किया जिसका नाम 'पाकिस्तान हिन्दू पार्टी' रखा गया.
भुट्टो के करीबी मित्र थे
चंदपाल सिंह पाकिस्तान के पहले पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो के करीबी मित्र थे.
मुसलमान करते हैं रक्षा
पाकिस्तान के मुसलमानों को लगता है कि हमीर सिंह और उनके परिवार वाले राजा पुरु (पारस) के वंशज हैं. इस वजह से वे आज भी उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा खड़े रहते हैं.
रॉयल फैमिली के बारे में महत्वपूर्ण बातें

एकमात्र हिन्दू जिन्हें पाकिस्तान में भी राजा का दर्जा प्राप्त है.

शिकार का शौक रखती है ये राजपूत फैमिली.

बॉडीगार्ड AK 47 राइफल के साथ राजपूत प्रिंस की रक्षा करते हैं


Saturday, April 9, 2016

चेटीचंड महोत्सव के तहत भजन संध्या व पंजडों ने मनमोहा

बालोतरा। पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वाधान में चेटचंड महोत्सव के अन्र्तगत झूलेलाल चौक में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या के दौरान झूलेलाल चौक पर ज्योति जगा करके महोत्सव के बाबा बाबुलाल आहूजा,अशोक वरदानी,गोरधन मेघनानी,प्रतापमल लालवानी व गुरू विजय कुमार ने भजनों एवं पंजड़ों से समाज बंधुओं को भक्तिरस से सरोबार कर दिया। संस्था सचिव वासुदेव बसरानी ने बताया कि इस अवसर पर समाज के युवक युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में डांडियां नृत्य की प्रस्तुतियां दी।
इससे पूर्व सिंधी समाज के अराध्य देव भगवान झूलेलाल की ज्योति झूलेलाल चौक में विसर्जित कर पूजा अर्चना की गई एवं देश में अमन चैन की अरदास की गई। झूलेलाल चौक में गांधीपुरा की विजयी प्रतियोगी क्रिकेट टीम के कप्तान दिनेश कुमार मेघनानी सहित सभी खिलाडियों को पुरस्$कत किया गया। इससे पूर्व शाम चम्मच रेस,म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता,एक मिनट प्रतियोगिता में विजयी रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मंच का संचालन सुनिल लालवानी ने किया। चेटीचंड पर्व के तहत दोपहर में आम लंगर प्रसादी का का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों समाजबंधुओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर सिंधी समाज संरक्षक कुंदोमल पारवानी,मिरचुमल सुखनानी,गुलाबराम चंदानी,नंदलाल पहुवानी,मोहनलाल लालवानी,घनश्याम मेघनानी,मनीष लालवानी,टीकम खियानी,बाबुलाल सुखनानी सिंधी समाज के युवा शक्ति,महिला मंडल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। संस्था सचिव वासुदेव बसरानी ने चेटीचंड महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Friday, April 8, 2016

अब तक 40 प्रकरण दर्ज, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, 34 गिरफ्तार

अवैध शराब की धरपकड़ का विशेष अभियान जारी
बाड़मेर। अवैध शराब के कारोबार पर रोकथाम के लिए बाड़मेर जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अब तक कुल 40 प्रकरण दर्ज किए गए हैं और 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दबिश के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री पारिस देशमुख ने बताया कि आबकारी विभाग की सूचना पर जिला पुलिस, आबकारी विभाग, जैसलमेर पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों ने जैसलमेर में पुलिस थाना झिझनियाली के तेजरावा गांव के पास बाबाजी का फांटा में मोहनसिंह पुत्र रिडमल सिंह राजपूत के मकान पर दबिश दी। वहां से भारी मात्रा में अवैध शराब व शराब बनाने का सामान जब्त किया गया। पुलिस ने मोहनसिंह को गिरफ्तार कर लिया।
श्री देशमुख ने बताया कि फैक्ट्री से बरामद शराब का एफ.एस.एल. परीक्षण करवाया गया। इसमें मिथाइल एल्कोहल की मात्रा पाई गई है। इस दबिश से फैक्ट्री में निर्मित शराब सप्लाई होने से पहले ही जब्त कर बड़ी जनहानि होने से रोका जा सका। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार जिला पुलिस द्वारा गडरारोड में जहरीली शराब से जवानों की मौत का मामला सामने आने पर शराब सप्लाई करने वालों की जानकारी जुटाई और दबिश देकर मुलजिम गणेश पुत्र नन्दलाल महेश्वरी व रमेश कुमार पुत्र तेजमालसिंह रावणा राजपूत को गिरफतार किया। इसी दौरान पुलिस थाना ग्रामीण के हल्का क्षेत्र बिशाला में भी जहरीली शराब पीने से लोगों की तबीयत बिगड़ने और अस्पताल मे भर्ती होने का मामला सामने आने पर जिला पुलिस की 6 विशेष टीमें गठित कर दबिश दी गई और 3 लोगों स्वरूपसिंह पुत्र भंवरसिंह, गेमरसिंह पुत्र परमानसिंह एवं नरेन्द्रसिंह पुत्र मांगुसिंह को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन पांचों से रात्रि में ही गहन पूछताछ की गई और जिला पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए आॅपरेशन की तरह त्वरित कार्यवाही की। रात्रि में ही पूरे जिले में वाॅटसअप, आॅडियो, लाउड स्पीकर आदि माध्यमों से आमजन को अवैध शराब नहीं पीने, अवैध शराब बेचने वालों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही संबंधित थानाधिकारी, बीट कांस्टेबल, सरपंच, सीएलजी सदस्यों एवं समाज सेवियों से भी जनजागृति की अपील की गई। श्री देशमुख ने बताया कि पांचों मुलजिम ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने शराब मिरचू, मनोहरसिंह व भगसिंह से खरीदी थी। मिरचूराम गडरारोड क्षेत्र में व भगसिंह बिशाला क्षेत्र में अवैध शराब सप्लाई करने के मुख्य सरगना थे। पुलिस की विशेष टीमों ने मिरचूराम को अहमदाबाद से तथा मनोहरसिंह को थराद (गुजरात) से 7 अप्रेल को गिरफतार कर लिया। ग्राम बिशाला में अवैध शराब के मुख्य सरगना भगसिंह को विशेष टीमों ने 8 अप्रेल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
- - - - -

भलरों का बाड़ा में सारणेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 18 अप्रेल को

हैलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा,ग्रामीण जुटे तैयारियों में
संवाददाता सुनील दवे 
समदड़ी। निकटवर्ती भलरों का बाड़ा ग्राम स्थित सारणेश्वर महादेव महादेव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 18 अप्रेल को आयोजित होगा। मंदिर गादीपति एवं पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुनभारती महाराज ने के पावन सानिध्य में होने वाले मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 14 अप्रेल को प्रात: ब्रह्म मुहूत्र्त में वैदिक मंत्रोच्चार के पश्चात विधिवत रूप से होगा। मंदिर गादीपति के शिष्य हरिभारती महाराज ने बताया कि इस दिन प्रात: मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ जलयात्रा निकाली जाएगी जो गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई पुन: मंदिर में आकर विसर्जित होगी।
मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भलरों का बाड़ा व होतरड़ा के ग्रामवासी तैयारियों में जोर शोर से जुटे हुए है। मंदिर सहित पूरे गांव में तोरण द्वार व सजावट की जा रहीं है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन हाथी पर तोरण वंदन व हैलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का भव्य कार्यक्रम होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्राम पंचायतों को करेंगे संबोधित

अंबेडकर जयंती से प्रारंभ होगा ग्राम उदय से भारत उदय अभियान
बाड़मेर। भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार 14 अप्रैल से बाड़मेर जिले में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान चलाया जाएगा। अभियान का समापन राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर 24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभाओं के साथ होगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियांे को निर्देशित किया गया है।
जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि बाड़मेर जिले में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान तीन चरणों में होगा। प्रथम चरण के तहत सामाजिक समरसता कार्यक्रम 14 से 16 अप्रेल तक, द्वितीय चरण ग्राम किसान सभा 17 से 20 अप्रेल तथा तृतीय चरण ग्राम सभा 21 से 24 अप्रेल तक होगी। अभियान के प्रथम चरण में डा. अम्बेडकर के जीवन एवं राष्ट्रीय एकता के विचारों पर चर्चा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित सामाजिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं उपस्थित व्यक्तियों को समरसता कायम रखने के लिए शपथ ग्रहण करने संबंधित कार्य होंगे। जिला कलक्टर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ब्लॉक स्तरीय अभियान समिति का गठन किया जाएगा। ग्राम सभा में स्वच्छता कार्यक्रम, महानरेगा, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना, महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रेल को ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे। इस प्रसारण को समस्त ग्राम सभाओं में टीवी पर दिखाने एवं रेडियो पर सुनाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है।
उन्हांेने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में 21 से 24 अप्रेल के बीच प्रभातफेरी, स्वच्छता अभियान, सांस्कृतिक गतिविधियां एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि प्रसारण कार्यक्रम देखने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में अटल सेवा केन्द्र में टीवी, डिस्पले यूनिट लगाकर कार्यक्रम देखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। प्रत्येक अटल सेवा केन्द्र में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की फोटो पर माल्यार्पण एवं श्रद्वाजंलि देने का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान डॉ. अम्बेडकर के जीवन एवं राष्ट्रीय एकता के विचारों पर चर्चा होगी। इय कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के अनुसूचित जाति के परिवारों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि 17 से 20 अप्रेल तक दूसरे चरण में ग्राम किसान सभाओं मंे कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी। किसानों की स्थानीय समस्याओं के निराकरण के संबंध में सुझाव लिये जाएंगे। इसी तरह 21 से 24 अप्रेल तृतीय चरण में ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के माध्यम से 73 वें सविधान संशोधन के जरिए दी गई शक्तियों की जानकारी दी जाएगी। ग्राम सभाओं में अनुसूचित जाति वर्ग की मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि 21 से 24 अप्रेल के बीच स्वच्छता अभियान का भी आयोजन होगा। जिसमें गांव की सड़कों, गलियों की सफाई, जल निकायों, हैण्डपम्प की सफाई का कार्य किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकुद प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जाएगी। प्रत्येक ग्राम सभा की विडियोग्राफी करवाने के निर्देश दिए गए है।

Thursday, April 7, 2016

चेटीचंड मेले को लेकर प्रतियोगिताओं का आयोजन

बालोतरा। चेटीचंड मेले 2016 की प्रतियोगिता में आज समाज भवन में एक मिनट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उस में सिन्धी समाज की महिलाओं ने बहुत ही उत्साह से भाग लिया शाम 4 बजे शुरू किया गया कार्यक्रम शाम 7 बजे तक चला इस में प्रतियोगिता में 50 महिलाओं ने भाग लिये उस में से 12 को सलेक्ट  किया गया 12 में से फिर 6 में प्रथम पूजा सोनी रही द्वितिय रोशनी लालवानी रही और तृतीयं प्रेरना पोहनी रही कार्यक्रम का पूरा संचालन राजा संगतानी ने व् सुनील लालवानी ने किया कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में मनीष लालवानी का सहयोग रहा इस अवसर पे भारतीय सिन्धु सभा महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या खियानी नीता हासवानी जया लालवानी उषा सुखनानी कविता लालवानी जानकी सुखनानी भारतीय सिन्धु सभा के अध्यक्ष इंद्र कुमार बसरानी महेश लालवानी जय आहूजा विक्की लालवानी संजय सुखनानी
जेकी आहूजा सुनील सुखनानी वह पूरी युवा शक्ति टीम मौजूद थी
शोभायात्रा निकलेगी 
8 अप्रैल को होगा भगवान श्री झूलेलाल का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।  जिस में सुबह 8.30am बजे ध्वजारोहण 9.30 महाआरती और 11 बजे शोभायात्रा शुरू होगी

Tuesday, April 5, 2016

शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलो का हमारे जीवन में अत्यंत महत्व : गरिमा राजपुरोहित

रानी देशीपुरा गाँव में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता समारोह का हुआ आगाज 
कल्याणपुर/समदड़ी । ढाणी सांखला ग्राम पंचायत के रानी देशीपुरा गाँव में माँ नागाणा राय नवयुवक मंडल द्वारा पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता समारोह का हुआ उदघाटन। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए सिवाना प्रधान गरिमा राजपुरोहित ने कहा की युवाओ द्वारा ग्रामीण आंचलों में खेल कूद प्रतियोगिताओ का आयोजन एक सराहनीय कदम है। खेलकूद के माध्यम से ही हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है इसलिए जीवन में खेला का हमारे जीवन में अत्यंत महत्व है और हमें बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए ।
किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव हुकम सिंह अजीत ने कहा की त्यौहार के समय में खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से युवाओ को आपस में मेलमिलाप का अवसर मिलता है, क्षैत्र के विशेषकर युवा वर्ग जो अन्य राज्यो  एवं दक्षिण भारत में व्यवसाय के लिए बसे हुए है । उन सभी को मगरावटी और कोरणावटी के सभी युवाओ से इस खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से जुड़ने का अवसर मिलता है जिसका श्रेय आयोजकों का जाता है जो काबिले तारीफ़ है ।
ढाणी सांखला सरपंच पोकर राम पटेल ने संबोधित करते हुए युवाओ को खेलो की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा की खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से हमें अनुशासित जीवन जीने की कला सिखने को मिलती है।  प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन के समय सिवाना प्रधान गरिमा राजपुरोहित ने सेवाला और डोली दोनों टीम कप्तान के बीच टाँस किया गया जिसमे सेवाला ने टॉस जीतकर बेटिंग की जिसमे सेवाला टीम विजयी रहा ।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस कल्याणपुर अध्यक्ष हीर सिंह चौहान, अराबा उप सरपंच वागाराम सुथार, भेरू सिंह करनोत रावली ढाणी , जालम सिंह धांधू , देवी सिंह, मेहताब सिंह करनोत, भभूताराम, उदय सिंह राठौड़ , खेत सिंह, नारायण देवासी, वीरमाराम पटेल, पेप सिंह, सलीम खान, दिलीप देवासी, लालाराम, भूर दास वैष्णव, गुलाब सिंह , नरसिंगा राम चौधरी सहित खेलप्रेमी उपस्थित थे । मंच संचालन बाबूलाल मेघवाल ने किया। और प्रतियोगिता आयेजन सचिव विक्रम सिंह ने आभार जताया ।

Saturday, April 2, 2016

आंबेडकर सर्किल पर ग्रुप फॉर पीपुल्स का श्रमदान रविवार को

बाड़मेर । सामाजिक सरोकारों से जुड़े युवाओं के ग्रुप फॉर पीपुल्स द्वारा रविवार तीन अप्रैल को चौहटन चौराहा स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर सर्किल पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित होगा ,ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की ग्रुप द्वारा समाज सेवा के कार्य शहर भर में किये जा रहे हैं इसी कड़ी में रविवार को अम्बेडकर सर्किल पर श्रमदान के तहत सर्किल की सफाई ,अम्बेडकर की प्रतिमा और चहारदीवारी का रंग रोगन किया जायेगा ,श्रमदान की तैयारियों को लेकर शनिवार को ग्रुप फॉर पीपुल्स के कार्यालय में अहम बैठक अध्यक्ष  अक्षयदान बारहट ,इंद्र प्रकाश पुरोहित ,अनिल सुखानी ,दर्जन सिंह गुडीसर ,बाबू   भाई शेख ,रमेश सिंह इंदा ,दिलीप सिंह गोगादेव ,नरेश देव सारण ,रमेश कड़वासरा ,.जय माली ,ललित छाजेड़ ,हितेश मूंदड़ा ,नरेंद्र खत्री ,मदन बारूपाल ,शाहिद हुसैन ,की उपस्थिति में किया गया ,बैठक में सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गयी ।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...