Followers

Monday, February 26, 2018

कान्हा की कामधेनु आवारा नही बेसहारा है-योगी राजनाथ महाराज

बालोतरा
आज के आधुनिक समय मे भगवान कृष्ण की प्रिय व भोलेनाथ के परिवार के नंदी आवारा नही पर बेसहारा है, इसलिए इनके संरक्षण की सख्त जरूरत है। ये बात पचपदरा साल्ट के खड़ेश्वरी आश्रम बालाजी धाम के संस्थापक महंत श्री योगिराज राजनाथ ने धाम मे आयोजित धर्म सभा मे श्रद्धालु को अपने प्रवचन मे कही। योगिराज जी ने श्रद्धालुओं से धर्म व गौ की रक्षा के पुनीत कार्य मे मन से जुड़ने व सनातन कार्य मे सहभागी बनने का आव्हान किया। धर्म सभा को महंत सेवा गिरी महाराज ने भी संबोधित किया। सेवा गिरी जी ने कहा कि वर्तमान मे देश व समाज मे जितनी भी समस्याए आ रही है उनके निवारण व सामाजिक उत्थान के लिए भावी पीढ़ी को धर्म से जोड़ने की जरूरत है। साथ ही हमे अपने जीवन मे कुछ समय गौ सेवा के लिए जरूर निकालना चाहिए क्योकि गाय की सेवा से जो आत्म संतोष मिलता है वो कही नही मिल सकता है। धर्म सभा मे आस पास के गावो से अनेक श्रद्धालुओं ने शिरकत की।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...