Followers

Wednesday, February 28, 2018

सिलवासा मे एक शाम गौ माता व अनाथ बच्चों के नाम आयोजित

एक शाम गौ माता एवम् अनाथ बच्चों के नाम आयोजित
बालोतरा
गुजरात के वापी के निकट सिलवासा मे प्रवासी मारवाड़ी संघ द्वारा गौ माता व अनाथ बच्चों की मदद के लिए एक विशाल भजन संध्या व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लिखमीदास युवा ग्रुप सिलवासा से मिली जानकारी के अनुसार सिलवासा के गायत्री मंदिर ग्राउंड मे विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या मे भजन सम्राट मोइनुद्दीन मनचला, छगन माली, सोनू सिसोदिया, हमिराराम राइका, सोनल राइका, गुड़िया सोलंकी, अरविंद राजस्थानी व विनोद गोमती ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम मे गौ रक्षा फोर्स के सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, श्री अजित सेवा ट्रस्ट राता पंजरपोल वापी के अध्यक्ष राजेश भाई शाह, गौ रक्षा मित्र मंडल बालोतरा के अध्यक्ष घेवरचंद सुंदेशा ने शिरकत की। 
कार्यक्रम मे भामाशाह चुनीलाल परिहार, ओम परिहार, अशोक परिहार, पारस परमार, पुखराज परिहार, संतोष गहलोत, गोविन्द सोलंकी , अचलाराम गहलोत, गणपत परमार ने सहयोग किया।
इनकी रही सेवाएं-
समारोह मे लिखमीदास युवा ग्रुप के किशोर सुंदेशा, राणाराम सुंदेशा, पिंटू गहलोत, महेंद्र गहलोत, धलराम परिहार, तिलोकाराम सुंदेशा, अशोक सुंदेशा, जितु सांखला,सुरेश सुंदेशा ने सेवाएं दी। 
यहा किया जायेगा सहयोग-
भजन संध्या के दौरान एकत्रित धन राशि को गौ सेवा व अनाथ आश्रम को दिया जायेगा। सिलवासा की एनिमल वेलफेयर सोसायटी, श्री वंश गौ शाला सेवा समिति,भीमगोडा व गूड सम रिथन चिल्ड्रेन होम उमर गाव को राशि दी जायेगी।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...