भारतीय हॉकी टीम के कप्तान अशोक ध्यानचंद से की मुलाकात किया स्वागत
जोधपुर
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र अशोक ध्यानचंद ओलंपियन अर्जुन अवॉर्डी हॉकी टीम भारत के कप्तान के प्रथम बार आज जोधपुर पहुंचने पर छात्र नेताओ ने उनसे मुलाकात की ।
जेएनवीयू छात्रनेता दुर्ग सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के सुपुत्र अशोक ध्यानचंद प्रथम बार आज जोधपुर में आगमन पर उनसे मुलाकात की तथा उनका स्वागत किया । राजपुरोहित ने बताया कि अशोक ध्यानचंद अर्जुन अवार्ड हॉकी टीम भारत के कप्तान व एशियाड खेलों में कांस्य पदक तथा 1975 में भारतीय टीम को गोल्ड मेडल दिलवाने में अशोक ध्यानचंद की प्रमुख भूमिका रही है ।
स्वागत कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागीय छात्रसंघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह साकड़ा अंशकालीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोढा छात्र नेता प्रेम सिंह भाटी जैसलमेर करण सिंह बूसेटी,रघुवीर सिंह बेलवा राणाजी,सहित कई मौजूद जन उपस्थित रहे
No comments:
Post a Comment