Followers

Tuesday, February 13, 2018

लालाणा के सुभद्रा माता धाम व मामाजी महाराज धाम का द्वितीय वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन,

जयकारो के साथ चढ़ी ध्वजाएँ
भजन संध्या मे बही भक्ति सरिता
बरसी महोत्सव मे उमड़ा आस्था का ज्वार ।
धर्म की रक्षा के लिए संस्कारो के संरक्षण की जरूरत-परसशुराम गिरी जी महाराज
बालोतरा
निकटवर्ती लालाना ग्राम पंचायत के सड़ला नाडा स्तिथ श्री सुभद्रा माता जी व श्री मामाजी महाराज के  धाम पर मूर्ति प्रतिष्ठा के द्वितीय वार्षिक महोत्सव मे आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा। आस -पास गांवो के हजारो भक्त भविको ने माताजी व मामाजी के दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। प्रातः ब्रह्म मुहर्त मे दुर्गा सप्तसती का यज्ञ आयोजित हुआ जिसमे  वेदिक मंत्रोचार के बीच लाभार्थी परिवार जनो ने यज्ञ मे आहुतिया देकर विश्व शांति व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
मंगलवार अलसवेरे से ही श्रद्धालुओं का दर्शनार्थ मंदिर आने का सिलसिला आरम्भ हुआ जो दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया। दूरदराज गांवो से हजारो श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुचकर माताजी व मामाजी महराज के धोक लगाई ओर खुशहाली व अमन चैन की कामना की। प्रातः शुभ वेला मे आयोजित यज्ञ मे आचार्य अन्नू महाराज व विद्वान पंडित जयगोपाल दवे के वेदिक मंत्रोचार के बीच लाभार्थी परिवार जनो ने  आहुतिया देकर विश्व शांति की कामना की। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद मंदिर शिखर पर लाभार्थी परिवारजन ने धवजाए चढ़ा कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
संत महात्माओ के सानिध्य मे हुआ धर्म सभा का आयोजन-
महोत्सव के दौरान मेला पंडाल मे धर्म सभा का आयोजन हुआ। धर्म सभा मे साधु संतो मे उपस्तिथ श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। श्री पंचदशनाम जुना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय मंत्री व श्री नागेश्वर मठ कनाना के मठाधीश परशुराम गिरी महराज ने अपने प्रवचन मे कहा कि आधुनिक समय मे धर्म व गौ रक्षा की महती आवश्यकता है। साथ ही बढ़ती नशे की प्रवृति भी सुसंस्कृत समाज के विकास मे बड़ा बाधक है। परशुराम गिरी जी महराज ने कहा कि नशे की लत से युवाओ को दूर रहने की सख्त जरूरत है साथ ही उन्होंने बुजुर्गो से युवापीढ़ी को नशे के लिए युवाओ को मजबूर नही करने का भी आव्हान किया। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए  संस्कारो के संरक्षण की जरूरत है। महाराज ने युवाओ से आधुनिक रीति रिवाज के साथ परंपरगत संस्कारो को भी जीवित रखने का आव्हान किया।  उन्होंने एक घर-एक गौ माता पालन का भी आव्हान किया। श्री राजेश्वर भगवान आजनी माता धाम चेंडा के भगत पदमाराम महाराज ने अपने प्रवचन मे कहा कि सुसंस्कृत समाज के लिए शिक्षा की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा की शिक्षा ही जीवन है ओर विशेषकर बालिका शिक्षा का संदेश जेहन मे उतारने की जरूरत है। उन्होंने कुरीतियो को भी त्यागने का आव्हान किया। श्री शुभद्रा माताजी व मामाजी महराज धाम के गादीपति भूराराम महराज ने  अपने प्रवचन मे कहा कि वर्तमान युग मे धर्म व संस्कारो ओर गौ सेवा से आधुनिम पीढ़ी विमुख है। ऐसे मे धर्म की रक्षा के लिए धर्म   वेदिक कर्म के प्रचार प्रसार की जरूरत है। साथ ही गौ माता की रक्षा के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना पड़ेगा। धर्म सभा मे हनुमान बगीची के गादीपति नरसिंगदास महाराज ने कहा कि आज उत्सव से लोग  धर्म व गौ माता का संकल्प ले  जाये।
धर्म सभा मे झुम्पा मठ समदड़ी के मृत्युंजय पूरी महाराज, कुड़ी के तग भारती महाराज,राज भारती जी महाराज धुम्बडा, जगत भारती महाराज धुम्बडा, योगी राज नाथ महाराज बालाजी धाम पचपदरा साल्ट, सेवा गिरी महाराज पचपदरा साल्ट, सुमेर गिरी महाराज खारवा, जोगेन्द्र पूरी  महराज खारवा, सुखदेव गिरी महाराज जालोर,राजेश्वर धाम पारलु के मीठा महाराज,सत्यनारायण भारती महराज समदड़ी, द्वारका गिरी महाराज जेठंत्री, सोमगीरी महाराज आकदिय महादेव मंदिर , त्रिवेणी गिरी महाराज बिठूजा का सानिध्य मिला।
सु संस्कारित शिक्षा की जरूरत-
महोत्सव मे सिवाना विधायक हमिर सिंह भायल ने कहा कि आज वे वर्तमान समय मे सु संस्कारित शिक्षा की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज गौ माता के संरक्षण का दायित्व लेने की जरूरत है। समारोह को पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी सहित कई गणमान्य नागरिको व जन प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।
सुर सरिता मे रात भर गोते लगाते श्रद्धालु-
वार्षिक महोत्सव को लेकर सोमवार रात्रि मे लोक प्रिय भजन गायको ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओ को मंत्र मुग्ध कर दिया। जोग भारती एंड पार्टी के कलाकारों ने भजन संध्या का आगाज गणपति वंदना से किया। उन्होंने गुरु महिमा सहित विभिन्न देवी देवताओ के जीवन पर आधारित भजनों की प्रस्तुतिया देकर श्रोताओ को भोर तक बांधे रखा। धन पूरी गोस्वामी, श्रवण दास व गोपाल दास वैष्णव ओर गोविन्द पटेल ने भी मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियाँ देकर वाह वाही लूटी।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...