Followers

Tuesday, January 16, 2018

रिफायनरी शुभारम्भ समारोह मे क्या कहा मुख्य मंत्री राजे व पेट्रोलियम मंत्री प्रधान ने।

ओमप्रकाश सोनी 9414532417
रिफायनरी शुभारम्भ समारोह को प्रधान मंत्री के अलावा मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे ,केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व राजस्थान के खनन मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी ने  भी संबोधित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य के लिए आज यह ऐतिहासिल क्षण है। रिफायनरी से प्रदेश के विकास के  सुनहरे सपने साकार होंगे ओर बाड़मेर का भाग्य बदलेगा। राजे से कहा कि भाजपा ने सन 2005 से 2008 के बीच तेल के कुए व रिफायनरी की परिकल्पना की थी। बाड़मेर मे तेल के कुए मंगला का शुभारम्भ भी भाजपा के समय हुआ था ओर आज रिफायनरी का शुभारम्भ भी हो रहा है।
कांग्रेस ने 50 करोड़ के शिलान्यास पत्थर लगाये पर उनका नही था बजट-राजे
मुख्य मंत्री राजे से अपने उद्बोधन मे कांग्रेस पर खूब प्रहार किये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चार वर्षो तक तो कुछ किया नही ओर बाद मे चुनाव से एन पूर्व सोनिया गांधी को बुला कर रिफायनरी का शिलान्यास करवा दिया। राजे ने कहा कि कांग्रेस की नियत ही रिफायनरी लगाने की नही थी इसलिए बिना किसी तैयारियों के रिफायनरी का पत्थर लगा दिया। राजे ने कहा कि कांग्रेस ने बजट प्रावधान के बिना ही 50 हजार करोड़ की योजनाओ के पत्थर लगा दिए है। राजे ने कहा कि हम पत्थर लगाने मे नही बल्कि इमारत बनाने मे विश्वाश करते है। कांग्रेस सरकार 56 हजार करोड़ ब्याज मुक्त राशि दे रही है जबकि उनकी सरकार ने 40 हजार करोड़ रुपये कर्ज के काम करवाये है। साथ ही इस रकम की इंटरनल रेट ऑफ रिटर्न के रूप मे कांग्रेस ने मात्र 6 पैसे का करार किया था जबकि भाजपा सरकार ने 12 पैसे मे करार किया है जिसका फायदा राज्य को मिलेगा। राजे मे कहा कि पचपदरा को रिफायनरी आधुनिकतम होगी जिसमे सभी प्रकार के क्रूड का रिफाइन होगा। 2022 मे इसका उद्घाटन प्रधान मंत्री मोदी करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान के विकास के लिए कृतसंकल्प है। राज्य सौर ऊर्जा का हब बन रहा है।
कांग्रेस ने की पानी पर राजनीति-
राजे ने कहा कि इस क्षेत्र मे मीठे पानी के लिए उनकी सरकार ने मेगा योजना का शिलान्यास किया था पर कांग्रेस सरकार ने पानी पर राजनीति करते हुए उस योजना को बंद कर दिया था। लेकिन अब सितम्बर 2018 तक बालोतरा के लिए बनी मेगा पेयजल योजना को पूरा कर लिया जायेगा। क्षेत्र के खारे भूजल को मीठे मे बदलने वाले संयत्र भी लगाये जाएंगे। प्रधान मंत्री के सुझाव पर जल स्वावलंबन योजना मे बावड़ियों को शामिल किया गया है जिसके तहत 220 बावड़ियों का जीर्णोद्धार हुआ है ओर 214 बावड़ियों का ओर जीर्णोद्धार होगा।
मारवाड़ का देश के विकास मे बड़ा योगदान-प्रधान
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने समारोह मे कहा कि देश के योगदान मे मारवाड़ का बड़ा योगदान है। प्रधान मंत्री की महत्वकांशी सोच के चलते देश के कोने कोने मे विकास की ऊर्जा पहुच रही है। इतिहास मे पहली बार पचपदरा मे रिफायनरी के साथ पेट्रो केमिकल हब भी एक साथ बनने जा रहा है। हब मे 37 हजार करोड़ का निवेश होगा जिससे विकास को राह खुलेगी ओर युवाओ को रोजगार मिलेगा। युवाओ को पेट्रो केमिकल की शिक्षा देने के लिए कोशलय विभाग भी बनेंगे। क्षेत्र के गिरते भूजल को सुधारने व लुप्त हो चुकी सरस्वती नदी को भी खोजने को योजनाए बनाई जायेगी। उन्होंने भी कांग्रेस पर निशाना साधा ओर कहा कि कांग्रेस ने राज्य के लोगो के साथ राजनेतिक धोखा किया था।
मिल का पत्थर साबित होगी रिफायनरी-टीटी
राज्य के खनन मंत्री सुरेन्द्र पाल टीटी ने कहा कि पचपदरा की रिफायनरी राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी। रिफायनरी से राज्य मे विकास होगा।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...