Followers

Thursday, January 11, 2018

भीमराव अम्बेडकर शिक्षा साहित्य एवं शोध संस्थान के स्वाभिमान समारोह का आयोजन 27 व 28 को

बालोतरा
डॉ अम्बेडकर शिक्षा साहित्य एवं शोध संस्थान
की ओर से  दो दिवसीय स्वाभिमान सम्मान समारोह  का आयोजन  27 से 28 जनवरी को                                   डॉ भीमराव अंबेडकर टाऊन हाॅल बालोतरा   में होगा। संस्थान अध्यक्ष भैरूलाल नामा ने बताया है कि दिनांक 27 जनवरी डॉ अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 2017 के 92छात्र छात्राओं का मान सम्मान किया जाएगा। तथा                                                                  डॉ अम्बेडकर जाग्रति स्मारिका 2017 का विमोचन  अतिथियों द्वारा किया जाएगा।              27 जनवरी को आधुनिक भारत के निर्माण में बौद्धिसत्व भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का योगदान विषय पर  एक विश्लेषण विषय पर चर्चा   विद्वान वक्ताओं द्वारा की जाएगी।    27 जनवरी की शाम "एक शाम बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम "में गायक कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियों दी जाएगी।                                         28 जनवरी को                                       जन प्रतिनिधियों समाज सेवीयों , अधिकारी कर्मचारियों का मान सम्मान   किया जाएगा ।                                                      संस्थान द्वारा प्रकाशित पुस्तक "डॉ अम्बेडकर भारत रत्न से विश्व विभूति" के द्वितीय संस्करण का विमोचन   अतिथियों द्वारा किया जाएगा।      साथ ही अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग से चुनकर जाने वाले जनप्रतिनिधियों अधिकारी कर्मचारियों का समाज एवं राष्ट्र के प्रति दायित्व विषय पर  एक विश्लेषण किया जायेगा।  संस्थान अध्यक्ष भैरूलाल नामा ने बताया कि  इस  अवसर पर संस्थान सचिव महेंद्र कुमार दायमा, कोषाध्यक्ष हरिराम बारूपाल, संस्थान के कार्यकर्ता हरिराम जसोल, हुकमाराम राठौड़, वागाराम करवा, शंकरलाल गर्ग, ढलाराम पंवार, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...