Followers

Tuesday, May 30, 2017

लूणी नदी में दूषित पानी के बहाव से किसान परेशान : महंत निर्मलदास
बालोतरा
किसान खेत मजदूर कांग्रेस, ब्लॉक सिवाना द्वारा क्षैत्र की मरूगंगा के नाम विख्यात लूणी नदी में जोधपुर और पाली के ओद्योगिक क्षैत्र से केमिकल, एसिड युक्त दूषित पानी का निस्तारण लूणी नदी में करने और दूषित पानी का बहाव समदड़ी तक पहुँचने से किसानों में व्याप्त भारी रोष को लेकर तहसील मुख्यालय के सामने वीर दुर्गादास राठौड़ कृषि उपज मंडी परिसर समदड़ी में कांग्रेसजनों ने धरना प्रदर्शन कर माननीय राज्यपाल के नाम तहसीलदार सुरेंद्र सिंह खंगारोत को ज्ञापन दिया गया ।

धरने को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी महंत निर्मलदास महाराज ने कहा कि  वर्तमान परिदृश्य में भाजपा सरकार में किसानों के प्रति जवाबदायिता और जिम्मेदारी कई नजर नही आ रही है, जोधपुर और पाली की फैक्ट्रियों के दूषित पानी के लूणी नदी में बहाव से तटवर्ती क्षैत्र के कुओं में रिसाव हो रहा है कीमती सिंचित जमीनें बंजर हो रही जिसकी वजह से जीरे की खेती का उत्पादन घट रहा है रसायन युक्त जल प्रवाह के कारण जानलेवा बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है लेकिन सरकार के नुमाइंदों से उद्योगपतियों की साठ गांठ के कारण आज किसानों की इस गम्भीर समस्या की ध्यान देने वाला कोई नही किसान लूणी नदी में दूषित पानी के बहाव से परेशान है और स्वयं को असहज महसूस कर रहा है।
महंत ने कहा कि स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के रिक्त पदों के कारण ग्रामीण इलाज के लिए निजी चिकित्सालयों ओर झोले छाप नीम हकीमो से मजबूरन ईलाज करवा रहे है। यह जनप्रतिनिधियों, सरकार के नुमाइंदों की नाकामयाबियों को प्रदर्शित करती है।
निकट भविष्य में सरकार ने ज्वलन्त समस्या की और ध्यानाकर्षित कर त्वरित प्रभाव से समाधान नही किया तो कांग्रेस पार्टी किसानों का महापड़ाव कर सरकार को किसानों की जायज मांगे मानने के लिए मजबूर करेगी।

पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी ने कहा कि रसायन युक्त पानी का बहाव समदड़ी तक पहुँचना भाजपा सरकार की विफलता को प्रदर्शित करती है। 

आज भाजपा राज में किसान दुःखी ओर व्यथित है समस्याओं की सुनने और समाधान करने वाले जनप्रतिनिधि कई नजर नही आ रहे है।
लूणी नदी में तुरन्त प्रभाव से फैक्ट्रियों के दूषित पानी को नही रोका गया तो किसान के लिए विकराल समस्या खड़ी हो जाएगी।

कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने कहा कि राज्य सरकार को रसायन युक्त पानी के लूणी नदी में निस्तारण के बजाए दूसरे विकल्प तलाश कर अविलंब किसानों को राहत पहुँचाए।

क्षैत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान एक तिहाई रिक्त पदों पर चिकित्सा अधिकारियों व नर्सिंगकर्मियों के पद समायोजित थे जबकि आज परिस्थितियां विपरीत है जिम्मेदार आम आदमी के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है जिसे जनता आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा को करारा जवाब देगी।

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, किसान नेता कल्याण सिंह कोटड़ी, युवा नेता राकेश गोदारा ने भी धरने को संबोधित कर किसानों की ज्वलन्त समस्या को रखा।

किसान खेत मजदूर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष केवलराम चौधरी ने धरना प्रदर्शन में आए सभी कांग्रेसजनों का आभार जताया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चम्पावत, क्रय विक्रय सहकारी समिति सिवाना के अध्यक्ष अजातशत्रु सिंह राखी, युवा नेता मान सिंह बालावत, पंचायत समिति सदस्य भगवानराम माली, पूर्व सरपंच माधु सिंह सिलोर, अजीत पूर्व सरपंच चेलाराम चौधरी, रनियाँ देशीपुरा पूर्व सरपंच मोतीराम चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री जाकिर पठान, कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग जिला महासचिव मदनलाल भील, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामचंद्र चौधरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य चैनाराम मेघवाल, सेवादल सिवाना ब्लॉक उपाध्यक्ष गुल मोहम्मद रंगरेज,  जिला संगठक सफी मोहम्मद, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिला महासचिव उदाराम मेघवाल, ग्राम सेवा सहकारी समिट के पूर्व अध्यक्ष धन्नाराम चौधरी, युवा कांग्रेस पूर्व जिला महासचिव घेवरचन्द प्रजापत, विधानसभा महासचिव सुरेश सैन, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिलीप सिंह राव, युवा कांग्रेस सिलोर अध्यक्ष पुखराज सिंह राजपुरोहित, धनवीर सिंह खेजड़ियाली, उपाध्यक्ष मनोहर सिंह राजपुरोहित सिलोर, वशीर खान, पदम सिंह देवड़ा, सवाई सिंह जेठंतरी, देवी सिंह राजपुरोहित, दिनेश लखारा अरुण व्यास, खंगार गहलोत, महिपाल सिंह चारण, छोटू सिंह मजल, नरपत सिंह कुंपावास, राजू प्रजापत भानावास, मोड सिंह माँगला, मनोहर भंसाली सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
Attachments area

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...