Followers

Tuesday, April 21, 2015

परशुराम जयंति पर शोभयात्रा में झलका उत्साह

बालोतरा। राजस्थान ब्राम्हण महासभा की ओर से सोमवार  को भगवान परशूराम की जयन्ति धुमधाम व उमंग के साथ मनाई गई। सर्व ब्राम्हण के तत्वाधान में दिन में कई धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुए। ब्राम्हण महासभा के अध्यक्ष रमेश त्रिवेदी ने बताया कि खेड़ रोड़ पर स्थित हनुमान वाडिया मे सवेरे वेदपाटी ब्राम्हणो के मंत्रोच्चार में भगवान परशूराम की वेदोक्त विधि से पूजा अर्चना कर 101 दीपक से आरती की गई। जयन्ति के उपलक्ष में सांय 4 बजे हड़मान वाडिया से ब्रम्हधाम आसोतरा के गादिपति तुलसाराम महाराज, महामण्डलेश्वर निर्मलदास व ब्रम्हचारी परशुराम नन्दमहाराज के पावन सानिध्य मे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभयात्रा में सबसे आगे भगवान परशूराम की मनोरम झांकी, गणपति भगवान की झांकी, राधा कृष्ण, राम लक्ष्मण व परशूराम संवाद की झांकी जगतगुरूशंकराचार्य व भगवान श्री कृष्ण अर्जुन की मनमोहक झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा का कई जगहो पर भक्त भाविको की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। वही गायत्री चैक, गौड़ काॅलोनी में महिलाओं द्वारा भगवान परशूराम व गुरू शंकराचार्य की आरती उतारकर पूजन किया गया।
परशूराम जयन्ति के मौके पर सिताणियों के धोरे पर स्थित प्राचीन वनखंडो बगेची में एक सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम में नगर परिषद बालोतरा के आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित, विकास अधिकारी गोपी किशन पालीवाल रीको के क्षेत्रीय प्रबन्धक कुलदीप दाधिच, पचपदरा थानाधिकासरी महेश श्रीमाली बतौर अतिथी के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशूराम की तस्वीर परमाल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित के साथ किया गया। अतिथियों ने इस मौके पर समाज में शिक्षा को बढावा देने व प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को यथा योग्य सहयोग का विश्वास दिलाया। इस मौके पर भवानी शंकर गौड़, सियाराम शर्मा, चन्द्रप्रकाश व्यास, गोपाराम पालीवाल, कमलेश बोहरा, रणजीत राजपुरोहित सत्यनारायण अवस्थी, जितेन्द्र दवे, अशोक अवस्थी, जे. पी. दवे, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनूप शर्मा सहित कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...