बालोतरा। हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी भैरू बजार में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। श्रद्धालु मगराज जिंदल ने बताया कि इस उत्सव की तैयारी के लिए श्री गुंगराला भैरू की प्रतिमा मनमोहक रंगो से सजाकर गुंगराला भैरू को रंग बिरंगी पोशाक धारण करवाकर साफा मोड़,कंलगीं,छत्तर से श्रृगांर कर प्रतिदिन सुबह फुल मालाओं से सजाया जायेगा। भैरू बजार को भव्य रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। मंगलवार को पुष्य नक्षत्र में गांव गुरू चंपालाल के सानिध्य में मंत्रोचारण कर गुंगराला भैरूजी को पाट बैठाया गया।
तत्पश्चात भंवरदास संत द्वारा महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। हर रोज रात्री में सांझी के गीत,नृत्य का आयोजन हो रहा है। गुरूवार को रात्री साढे आठ बजे गुंगराला भैरूदेव की बारात ढ़ोल-नगाडो के साथ नाचते गाते बारातियों के साथ जुलुस के रूप में शहर के मुख्य मार्ग भैरू बजार से प्रारंभ होकर जूना कोट,श्रीमालियो का चौक,लूणो का चौक,संभवनाथ चौक,रूगजी की पोल,नृसिंह मंदिर,बालाजी मंदिर से होते हुए भैरू बजार में पहुंचेगे। यहा बारातियो के स्वागत के बाद भव्य फाल्गुनी गीत,नृत्य संगीत का आयोजन होगा।

No comments:
Post a Comment