बालोतरा। बाण माता सेवा समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें गहलोत वंश की कुलदेवी बाणमाताजी चितौडगढ दर्शनार्थ बालोतरा से चितौडबढ संघ को लेकर चर्चा की गई। जिसके सफल आयोजन के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर ईश्वरभाई माली को मनोनीत किया गया। अध्यक्ष ईश्वर भाई माली ने बताया कि उपाध्यक्ष घनराज घांची, कोषाध्यक्ष जोगेन्द्र गहलोत, सचिव हनुमान माली व मंत्री माधुराम गहलोत घांची को मनोनीत किया गया। वहीं सलाहकार मण्डल में श्रवण गहलोत, वागाराम घांची, रामेश्वर माली व जसराज को सम्मलित किया गया है। अध्यक्ष माली ने बताया कि 25 मार्च को बसों द्वारा सैकड़ों श्रद्धालु चितौडगढ के लिए रवाना होगे। संघ को राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, नगर परिषद सभापति रतनलाल खत्री व उप सभापति राधेश्याम माली हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।
विशाल भजन संध्या का होगा आयोजन 26 मार्च को
ईश्वरभाई माली ने बताया कि बालोतरा से चितौडगढ के लिए बसो द्वारा संघ होकर एकलिंगी महादेव, सावरियां सेठ के दर्शन करते हुए 26 मार्च को सांय काल चितौड पहुचेगा। उन्होंने बताया कि रात्रि में बाण माता मंदिर प्रागण में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भजन गायक रामेश्वर माली सेवाड़ी एण्ड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी।

No comments:
Post a Comment