बालोतरा। विश्व पर्यावरण दिवस पर महावीर इन्टरनेशनल द्वारा ग्रीन इण्डिया प्रोजेक्ट के अन्तर्गत विधायक अमराराम चौधरी द्वारा पौधारोपण कर कार्ययोजना का शुभारंभ किया गया। महावीर सेवा सदन परिसर के बाहर नीम पौधो का पौधारोपण कर ग्रीन इण्डिया प्रोजेक्टर के शुभारंभ के अवसर पर विधायक अमराराम चौधरी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा मानव की सुरक्षा है। वृक्षों से वर्षा बढ़ती है, जीवन में सुन्दरता, हरियाली के हाथ पुण्य का उपार्जन होता है। वृक्ष जब तक जीवित रहते है प्राणी मात्र के लिए लाभ दायक होते है। वृक्षारोपण के कार्य में महावीर इन्टरनेशनल की सेवाएं सराहनीय है। विधायक चौधरी ने संस्था के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि नशा - मुक्ति के लिए भी जन चेतना कार्यो के लिए संस्था आगे आए। संस्था अध्यक्ष डॉ.जी.सी.वडेरा ने स्वागत भाषण के साथ संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। केन्द्र संरक्षक ओम बांठिया ने कहा कि महावीर इन्टरनेशनल अपेक्श द्वारा भारत वर्ष में ग्रीन इण्डिया प्रोजेक्ट के तहत 5 लाख वृक्षों के लक्ष्य के अन्तर्गत गत वर्ष 2 लाख 65 हजार वृक्ष लगाये गये है। इस वर्ष अभियान में बालोतरा केन्द्र लगभग 5 हजार पौधारोपण का लक्ष्य लेकर कार्य करेगा। ग्रीन इण्डिया प्रोजेक्ट बाड़मेर जिला प्रभारी पारसमल भण्डारी ने कहा कि नीम के वृक्ष प्राणी मात्र के लिए हितकारी है।
गत वर्ष नाकोड़ा ट्रस्ट सहित दानदाताओं के सहयोग से वृक्षारोपण का महत्वपूर्ण कार्य किया गया था। जोन सचिव मोहम्मद युसुफ भांतगर ने कहा कि बालोतरा केन्द्र के कार्यो की समीक्षा अपेक्श पदाधिकारियों द्वारा की गई। जिसमें 80 प्रतिशत से अधिक पौधे सुरक्षित है। नगर परिषद द्वारा पौधों के लिए पानी की व्यवस्था की जा रही है। वह सराहनीय है। सचिव अशोक चौपडा ने आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान नव निर्वाचित विधायक अमराराम चौधरी का डॉ. वडेरा ने साफा पहनाकर तथा पदाधिकारी व सदस्यों गोतम एम तातेड़, चन्द्रप्रकाश गुप्ता, अशोक भंसाली, दलपत जैन, चतुर्भुज रंगवाला, रतन छाजेड, पुखराज सालेचा, रोहित मेहता, उमाराम पटेल, महेन्द्र चौपड़ा, महावीर छाजेड, अचलेश्वर आर्य, सुरेश गोठी, मदन लुकड़ ने माल्यार्पण कर विधायक चौधरी का सम्मान किया। इस दौरान कृषि मण्डी निदेशक चैलाराम चौधरी का भी सम्मान किया गया।

No comments:
Post a Comment