Followers

Thursday, June 19, 2014

आयुक्त शिवपालसिंह राजपुरोहित ने किया शहर का दौरा,जानी समस्याएं

बालोतरा। नगर परिषद बालोतरा आयुक्त शिवपालसिंह राजपुरोहित ने गुरूवार को शहर के विभिन्न वार्डों का सघन दौरा कर जन समस्याओं का जायजा लिया। शहर में नगर परिषद द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की तकनीकि अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। प्राप्त जानकारीके अनुसार नगर परिषद के नव नियुक्त आयुक्त शिवपालसिंह राजपुरोहित ने बुधवार को पदभार ग्रहण करने के पश्चात विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरे करने के निर्देश दिए। आयुक्त राजपुरोहित ने भूमि शाखा,विकास शाखा,विघुत,लेखा शाखा व स्टोर शाखा सहित विविध शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को जनहित के काम तुरंत निपटाने के निर्देश दिए। उल्लेखनिय है कि आयुक्त शिवपालसिंह इससे पूर्व सिरोही,भीनमाल,हिण्डौन सिटी व नीमकाथाना आदि क्षेत्रों में अधिशाषी अधिकारी के रूप में बेहतरीन सेवाएं दे चुके है। राजपुरोहित ने बताया कि शहर का सर्वोंगिण विकास करवाना मेरी प्रथम प्राथमिकता रहेगी। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक गरीब तबके के वर्ग तक पहुंचे इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बालोतरा शहर का विकास करवाएंगे। गौरतलब है कि राजपुरोहित बाड़मेर जिले के ही मूल निवासी है।
ब्राह्मण महासभा ने दी बधाई
राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नगर परिषद बालोतरा के आयुक्त के पद पर शिवपालसिंह राजपुरोहित को नियुक्त करने पर विधायक अमराराम चौधरी का आभार जताया है। युवा प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष अनूप शर्मा,प्रांतीय उपाध्यक्ष सियाराम शर्मा,संरक्षक भवानी शंकर गौड़,जिलाध्यक्ष वगतावरसिंह राजपुरोहित,रमेश त्रिवेदी,युवा ब्राह्मण नेता देरामसिंह राजपुरोहित,पुरूषोत्तम व्यास,बजरंग पालीवाल,गोविंदसिंह राजपुरोहित,श्याम गौड़,कांतिलाल व्यास,सत्यनारायण अवस्थी सहित कई लोगोंं ने खुशी व्यक्त करते हुए नव नियुक्त आयुक्त शिवपालसिंह को बधाई दी। 

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...