Followers

Monday, September 25, 2017

आखिर जेरला रोड की अवैध टेक्सटाइल इकाइयों पर क्यों मेहरबान है प्रदुषण नियंत्रण मंडल?

जेरला रोड इलाके में प्रदुषण नियंत्रण मंडल की मौन अनुमति से चल रही अवैध टेक्सटाइल इकाइयां,
आस पास के भूखंडों व् नगर परिषद् के नालो में अवैध इकाइयां डाल रही प्रदूषित पानी
बालोतरा
प्रदुषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियो की मौन स्वीकृति से जेरला रोड पर नगर परिषद् की आबादी क्षेत्र में अवैध रूप से प्रदुषण नियंत्रन मंडल की अनुमति के बिना लंबे समय से टेक्सटाइल इकाइयों का संचालन हो रहा है। अनेक बार प्रसाशन व् प्रदुषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियो को लिखित में सुचना देने के बाद भी मंडल के अधिकारी इन अवैध इकाइयों को बंद नहीं करवा रहे है। जेरला रोड पर संचालित अवैध इकाइया आस पास के भूखंडों में रासायनिक प्रदूषित पानी डाल रही है। भूखंडों में डाले जा रहे घातक रासायनिक प्रदूषित पानी से यहाँ रहने वाले लोगो का जीना मुहाल हो गया है। अवैध इकाइयां नगर परिषद् के नालो में भी रासायनिक प्रदूषित पानी डाल रही है जो जोजरी नदी में बहते हुए आगे जाकर लूणी नदी में मिल रहा है। जेरला रोड पर अवैध रूप से संचालित हो रही इकाइयां एनजीटी के आदेशो को भी धता बता रही है। खुले में डाले जा रहे रासायनिक प्रदुषण से पर्यावरण दूषित हो रहा है और बीमारिया फ़ैल रही है। प्रदुषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी ने बताया कि जेरला रोड पर मंडल की अनुमति के बिना संचालित हो रही टेक्सटाइल इकाइयों की जानकारी मंडल की चेयरपर्सन को दी जायेगी साथ ही प्रसाशन को भी इस समस्या से अवगत करवाया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...