बालोतरा।
समीपवर्ती कलावा, खेड़, तिलवाडा, कालमों की ढाणी व साम्भरा क्षेत्र में जुलाई माह में हुई अतिवृष्टि व लुणी नदी का पानी किसानों के खेतों में आ जाने से किसानों को हुए नुकसान का सर्वे करवाने की मांग को लेकर मांगीलाल देवासी कलावा ने उपखण्ड अधिकारी को पत्र प्रेषित किया। पत्र में उन्होने बताया कि उक्त क्षेत्र में जुलाई माह में हुई अतिवृष्टि व लुणी नदी का पानी किसानों के खेतों में आ जाने से फसलों का नुकसान हुआ है। उन्होने बताया कि 2 सितम्बर को डाक बंगले में राजस्वमंत्री अमराराम चौधरी की जनसुनवाई में सर्वे करवाने की मांग की गई थी। उस समय राजस्वमंत्री ने उपखण्ड अधिकारी को सर्वे करवाकर राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये थे, मगर आज दिन तक उक्त क्षेत्र का सर्वे नहीं किया गया है। समाजसेवी देवासी ने उपखण्ड अधिकारी से उक्त क्षेत्र का शिघ्र सर्वे करवाने की मांग की है।
क्षतिग्रस्त सडक की मरम्मत करवाने की मांग
मांगीलाल देवासी कलावा ने सार्वजनिक निर्माण विभाग सहायक अभियंता को पत्र प्रेषित कर बताया कि बाड़मेर नेशनल हाईवे से साम्भरा जाने वाली सडक अतिवृष्टि के कारण जगह - जगह से टुट जाने के साथ खड्डे पड गए है , जिससे आमजन को भारी असुविधा हो रही है। उन्होने उक्त सडक को शिघ्र मरम्मत करवाने की मांग की।
Followers
Tuesday, September 19, 2017
अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों के मुआवजे के मांग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
सर्व समाज ने दिया ज्ञापन
हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...
No comments:
Post a Comment