Followers

Tuesday, July 29, 2014

गाय को तेजाब से झुलसाया,अज्ञात लोगों की तलाश तेज

पुलिस ने की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील,आपसी सौहार्द,प्रेम भाईचारा कायम रखने की अपील
बालोतरा। मंगलवार को औद्योगिक नगरी के द्वितीय फेस में एक गाय पर कुछ असामाजिक तत्वों ने तेजाब डालकर जला दिया। घटना सुबह करीब दस बजे की बताई जा रही है लोगों को पता चलने पर कई हिंदूवादी सामाजिक संगठन के लोग इकठ्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार एक तरफ ईद और दूसरी तरफ बाबा दूज जैसे पवित्र दिन पर औद्योगिक क्षेत्र में हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र के लोग क्षुब्ध रह गए जिससे सनसनी फैल गई। बालोतरा उपखंड क्षेत्र आपसी सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक माना जाता है क्योकि यहा पर हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग प्रत्येक त्योहार में एक दूसरे भागीदार बनते है और व्यापारिक संबंध भी सबसे अच्छे है। परंतु कुछ असामाजिक तत्वों ने मंगलवार को अपासी सौहार्द बिगाडऩे की कोशिश को लेकर ऐसी जघन्य घटना का अंजाम दिया। मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र में गाय पर तेजाब फेंककर उसे जलाने की ओछी हरकत की। घटना की जानकारी मिलते हीं मौके की नजाकत को भांपते हुए उपखंड अधिकारी उदयभानू चारण,डिप्टी अमृत जीनगर,थानाधिकारी सुखराम विश्रोई मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। अधिकारियों ने मामला दर्ज कर उन अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई जल्द करने का भरोसा दिलाया तब जाकर लोग शांत हुए। वहीं मुस्लिम समाज के मौजिज लोगों लोगों ने भी ईद जैसे पाक दिन पर ऐसी नापाक हरकत करने वाले दरिंदों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग करते हुए इस घटना की घोर निंदा की।

गौ रक्षक मित्र मंडल आज सौपेंगे ज्ञापन
गौ रक्षक मित्र मंडल के अध्यक्ष घेवरचंद सुंदेशा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी इस घटना की निंदा की है। सुंदेशा ने बताया कि गौ माता के साथ किसी भी प्रकार का अत्याचार सहन नही किया जाएगा और घटना में लिप्त असामाजिक तत्वों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। गौ रक्षक मित्र मंडल के कार्यकर्ता व सैकड़ों भक्त बुधवार को उपखंड अधिकारी ज्ञापन सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र में आए दिन होने वाली ऐसी घटनाओं की रोकथाम की मांग करेंगे। 

सुंधा माताजी रे हाथों मेहंदी राचणी . . .

सुंधा पर्वत पर देर रात तक बहीं भक्ति सरिता
बालोतरा। माली समाज सुन्देशा सेवा समिति के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बालोतरा से श्री सुन्धा माताजी पावन पद यात्रा संघ के सोमवार को सुंधा पर्वत पहुंचा। सुंधा पर्वत पर पहुंचने पर माली समाज धर्मशाला में ट्रस्ट मंडल की ओर से सभी पद यात्रियों का बहुमान किया गया। सोमवार प्रात:सुंधा माता के दर्शन के करने के पश्चात श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। सोमवार रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का आगाज विख्यात भजन गायक हर्ष माली ने गणपति वंदना से किया उसके बाद गुरू महिमा की प्रस्तुती दी। भजन संध्या में गायक हर्ष माली ने मेहंदी सुंधा माताजी रे हाथा मेहंदी राचणी ..,भैरूजी भक्ता ने लागे वाला नाथ सोनाणें वाला ..,म्हारी सवा लाख री चुनड़ी ..,सुंधागढ़ रा मंदिरियां में बाधों रे हिण्ड़ोलो सहित कई भजनों की बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर देर रात तक समां बांधे रखा।
भजन संध्या के दौरान गायक ओमप्रकाश प्रजापत जसोल व अशोक प्रजापत ने भी एक से बढक़र एक भजनों की प्रस्तुतिया दी। इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष लुणाराम सुंदेशा,समाजसेवी चंपालाल सुंदेशा,राधेश्याम माली, महामंत्री पंकज सुंदेशा, सचिव माणक एम. सुंदेशा, जगदीश एम सुंदेशा, बाबुलाल, जगदीश जी, रामेश्वर यू, ओमप्रकाश एस, मधुकर, पार्षद नैनाराम सुंदेशा, श्रवण जी, मोतीलाल, अशोक कुमार, मदनलाल मंगलाराम, रामेश्वर, ढलाराम, हड़मान किशोर, सीताराम, तेजाराम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। 

Friday, July 25, 2014

जो शरीर पर अटका, वह जीवन से भटका : पद्मसागरसूरिश्वर महाराज

बालोतरा। राष्टंसंत आचार्य पद्मसागरसूरीश्वर महाराज ने कहा कि विवाह से
पहले विजातिय परिचय पतन के मार्ग पर ले जाता है। ब्रह्मचर्य आश्रम की व्यवस्था समाज के व्यापक हितों को देखकर निर्धारित की गई थी। किसी जमाने में कन्या व युवक के सद्गुणों को देखकर विवाह तय होते थे। आज धन और चमड़ी देखकर शादियां होती हैं। निश्चय ही जो शरीर पर अटकता है, वह जीवन से भटक जाता है। नाकोड़ा जैन तीर्थ के प्रांगण में सामूहिक चातुर्मासिक आराधना में शुक्रवार को विराट् धर्मसभा में आचार्य प्रवर ने यह बात कही। आचार्य हरिभद्रसूरि महाराज के प्राचीन धर्मबिन्दु ग्रंथ में उल्लेखित विवाह के व्यवहार की चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि अभी-अभी जर्मनी के रिसर्च बताते हैं कि सदाचार ही जीवन के लिए वरदान है। वहां ब्रह्मचारी और दुराचारीव्यक्तियों के खून, थूक, पसीने व मल मूत्र के लिए किये गये नमूने और उनसे किये गये प्रयोग यह सिद्ध करते हैं कि ब्रह्मचर्य से दूसरों की काया और मन को रोगमुक्त-निरोगी बनाया जा सकता है तथा दुराचार स्वस्थ मनुष्य के तन-मन को बर्बाद कर सकता है।
आचार्य पद्मसागरसूरीश्वर महाराज ने जोर देकर कहा कि भारतीय संस्कृति तो सदैव ब्रह्मचर्य और सदाचार की जीवनषैली का संदेश देती आयी है। सदाचार के असीम सुख है। ब्रह्मचारी को देवता भी नमस्कार करते हैं। नारदजी ब्रह्मचारी होते हैं, वे कभी नरक में नहीं जाते। पवित्र विचार जीवन और समाज के लिए वरदान है। सदाचार को छोडऩा आत्मघातक है। आने वाले दिनों में भोग और दुराचार के खतरनाक परिणाम समाज के लिए अत्यन्त दु:खद सिद्ध होने वाले है।
ओजस्वी प्रवचनकार मुनि विमलसागर महाराज ने कहा कि ज्ञानी कभी खेद नहीं करते और दु:खी नहीं होते। ज्ञानी बन जाने के बाद वे दुसरों के अज्ञान को दुर करने का निर्मल पुरूषार्थ करते हैं। ज्ञानी का यही सार है। अज्ञानी और नादान मनुष्य बाहरी रूप-रंग और पुद्गलों व प्रक्रियाओं को देखता है। जबकि ज्ञानी व्यक्ति भीतर की भावनाओं और गुणों को देखतें। जो बाहर से प्राप्त किया जाता है, वह नष्ट भी हो जाता है, किन्तु जो भीतर से उपलब्ध किया जाता है, वो वास्तविक और शाश्वत होता है। मुनि विमलसागर महाराज ने आगे कहा कि ज्ञानी शरीर, धन, सश्रा और संबंधों को नहीं देखते। उनका नजरिया साधना,  गुणों के सŸव और सदाचार का होता है। अज्ञानी इधर-उधर के तुच्छ पदार्थो को पाने और संभालने में मूल्यवान जीवन व्यर्थ कर देता है। इसीलिए ज्ञानवान् बनना ही मनुष्य जीवन की सार्थकता है। मुनिवर ने आगे कहा कि भारतीय महापुरूषों के चरित्र साधना और ज्ञान के अमर षिलालेख हैं। इसीलिए भारतीय संस्कृति और यहां की उज्जवल परंपराएं विष्वभर में सिरमौर रही है। यहां का साहित्य सामान्य जानकारियों से नहीं, अलौकिक-अप्रतिम ज्ञान से सिंचित हुआ है। सरस्वती सदैव भारत के कण-कण में जीवंत रही है। आसपास के गांवों-शहरों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में धर्मसभा में उपस्थित थे। चातुर्मास संयोजक समिति के गणपत पटवारी ने सभी का स्वागत किया। नाकोड़ा तीर्थ के टंस्टी उश्रमचंद मेंहता और मदन सालेचा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर चातुर्मास को सफल बनाने में जुटे हैं। पंन्यास देवेन्द्रसागर ने भी धर्मसभा को संबंधोति किया। श्रावण शुक्ल एकम, रविवार को विषेष आयोजन आयोजनों के कुषल शिल्पी मुनि विमलसागर महाराज ने जानकारी दी कि श्रावण शुक्ल प्रतिपदा को रविवार के दिन महामांगलिक व नवग्रह के संगीतमय मंत्रजाप का विशेष आयोजन होगा। नूतन माह के उपलक्ष्य में हंीॅकार ध्यान का भावप्रद कार्यक्रम होगा। तीन हजार से अधिक श्रद्धालु इस आयोजन में भाग लेने के लिए विभिन्न प्रांतो से नाकोड़ा तीर्थ पहुंच रहे हैं।

बिठूजा जीएसएस परिसर में किया पौधरोपण

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल द्वारा ग्रीड सब स्टेशन बिठूजा में नीम के पौधों का पौधरोपण किया गया। केंद्र सचिव वीर अशोक चौपड़ा ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट के अन्र्तगत जीएसएस बिठूजा में बाड़मेर जिला ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट पारसमल भंडारी व भंवरलाल दाणी ने नीम के पौधों का पौधरोपण किया।
इस दौरान जीएसएस टैक्नीकल हैल्पर पवन शर्मा,जलसिंह,भैराराम,नरेश गौड़,कोषाध्यक्ष दलपत जैन,अशोक चौपड़ा व चर्तुभुज गुप्ता ने भी जीएसएस परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण का विश्वास दिलाते हुए आभार व्यक्त किया। भंवरलाल दाणी ने पर्यावरण क्षेत्र में महावीर इंटरनेशनल के प्रयासों को सराहनीय बताया।

बालोतरा के उपकागृह में फिर मिले मोबाईल और चार्जर

जेलकार्मिकों की मिलीभगत से केदियों को मोबाईल,शराब सहित मिल रही ऐशों आराम की सुविधाएं
बालोतरा। बीकानेर के सेन्ट्रल जेल में कल कैदियों में हुए खूनी संघर्ष के बाद शुक्रवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बालोतरा के उप कारागृह का उपखंड अधिकारी उदयभानूू चारण व उप पुलिस अधीक्षक अमृत जीनगर ने अचानक सघन निरीक्षण कर जेल मेंं व्याप्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बुधवार सुबह अचानक हुए निरीक्षण से जेल स्टाफ व कैदियों में हडकंप मच गया। उपखंड अधिकारी ने उप कारागृह मे बंद कैदियों सहित उनके सामानों की जांच की। जांच के दौरान जेल में कैदियों के पास से तीन मोबाईल मिले है। उपखंड अधिकारी ने बताया कि बरामद आपत्तिजनक वस्तुओं की रिपोर्ट उच्च अधिकारीयों को भेजकर लिप्त जेल कार्मिकों के खिलाफ कार्यवाही के लिए लिखा जाएगा। वहीं जेल के प्रभारी अधिकारी दौलतराम का कहना है कि जेल परिसर के पिछवाडे से असामाजिक तत्वों द्वारा जेल में मोबाईल फेंक दिए जाते है। जेल परिसर के खुले आंगन के उपर लगी जाली कई स्थानों से टूटी हुई है । जाली पर गिरने वाले मोबाईल को बंदी एक दुसरे पर चढकर उतार लेते है। गौरतलब है कि बालोतरा के उपकारागृह मे लंबे समय से शराब की पार्टियां होने व मोबाईल के उपयोग की खबरे मिल रही है। लेकिन जेल प्रशासन द्वारा अभी तक कोई सख्त कदम नही उठाया जा रहा है।
अंदर कार्रवाई और बाहर सिगरेट का कश ले रहे थे जेल प्रभारी
जेल में हुई औचक कार्रवाई के दौरान उप कारागृह के अंदर उपखंड अधिकारी बैरक के अंदर कार्रवाई को अंजाम दे रहे थे तभी जेल परिसर के बाहर खड़े जेल प्रभारी अधिकारी दौलतराम सिगरेट के कश ले रहे थे। नियम कायदों को ताक पर रखकर जेल में हुई कार्रवाई के गम को धुएं में उड़ा रहे थे। 

Thursday, July 24, 2014

भक्ति है मुक्ति का मार्ग : विमलसागर महाराज

नाकोड़ा तीर्थ में चार्तुमास में प्रवचन सुनने उमड़ रहे है श्रावक-श्राविकाएं
बालोतरा। राष्ट्रसंत आचार्य पद्मसागरसूरीश्वर महाराज के शिष्य प्रवचन प्रभाकर मुनि विमलसागर महाराज ने कहा कि ज्ञानयोग और तपयोग कठिन है। भक्तियोग सबसे सरल है। भक्ति में अद्भूत शक्ति है। पवित्र मन से की गई भक्तियोग की साधना मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। कलिकाल में भक्ति ही आध्यात्मिक उन्नति का सबसे सरल साधन है। भगवान, भक्त और भक्ति जब एकाकार हो जाते हैं तो वही क्षण हजारों - लाखों जन्मों के बंधनों को तोडक़र आत्मा को मुक्ति दिला देते हैं।
नाकोड़ा जैन तीर्थ में चल रही सामूहिक चातुर्मासिक आराधना के दौरान् गुरूवार को विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिवर ने यह बात कही।
उन्होने आगे कहा कि चमड़े की आंख से नहीं, अन्र्तचक्षु - ज्ञानचक्षु से भगवान को देखने की कल सीखी जानी चाहिए। यह दर्षन प्रभु को सिर्फ देखना नहीं, निरखना- निहारना है। भगवान से भौतिक सामग्री मांगना तो याचक भाव है। यह मनुष्य के मन की तुच्छता है। ऐसी मांग से आध्यात्मिक उत्कर्ष नहीं होता। भगवान के समक्ष या तो उनके महान् गुणों का गान करना चाहिए अथवा अपने अवगुणों को प्रकट करते हुए उनके गुणों के साथ स्वयं की तुलना करनी चाहिए। ऐसा भक्तियोग ही कल्याणकारी होता है।
मुनि विमलसागर महाराज ने भक्तियोग की विस्तृत चर्चा करते हुए आगे कहा कि मन की सरलता और आंखो की पवित्रता प्रभुदर्षन को जीवंत बनाती हैं। मन को याचक नहीं भक्त बनाया जाना चाहिए। मांगना ही हो तो भगवान से यह मांगना चाहिए कि मुझे दु:ख सहने की शक्ति दो! सही निर्णय ले सकुं, ऐसा सामथ्र्य दो! दीन-दु:खी और संतो की सेवा कर सकुं, ऐसा बल दो! पाप से दुर रह सकुं, ऐसा ज्ञान दो।
मुनिवर ने आगे कहा कि यह दुर्भाग्य पूर्ण ही है कि लोग मांगने के लिए दिन-रात भगवान के दरबार में कतारों में खड़े रहते हैं। यह कितना हास्याष्पद है कि पाप और अपराध कर लोग भगवान से बचने-बचाने की कामना करते है। यह सरासर अन्याय और मूर्खता है। ऐसा भक्तियोग कभी सार्थक नहीं हो सकता।
आचार्य पद्मसागरसूरीश्वर महाराज ने कहा कि आचरण-भ्रष्ट व्यक्ति को वेद भी पवित्र नहीं कर सकते। सदाचार ही साधना और सफलता का आधार है। ब्रह्मचर्य सभी साधनाओं का प्राण है। दुराचार से सड़े व्यक्ति सम्मान के नही, सर्वत्र तिरस्कार के पात्र होते हैं। नेत्रों से विकार दूर होने पर ही जीवन का विकास हो सकता हैं।
आचार्य प्रवर ने आगे कहा कि वासना ज्ञानतंतुओं को शिथिल बनाती है। भोग की अधिकता शारीरिक-मानसिक दुर्बलता लाती है। वासनाओं से विस्मरण बढ़ता है। मर्यादा पुरूषोश्रम भगवान राम का परिचय अपने परिवार के उत्कर्ष के लिए जरूरी है। गुणों का भंडार था समग्र रघुवंष। उनके आदर्ष हर घर और हर मनुष्य के लिए प्रेेरणा है। आज तो आहार, वेषभूषा, संगीत, सिनेमा, षिक्षण, मनोरंजन, फैषन और परिवेष--सभी में पाष्चात्य संस्कृति का आक्रमण है। सभी सामूहिक पतन के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं, यह घोर दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
गणिवर प्रशांतसागर महाराज ने कहा कि अच्छे-बुरे कर्म परलोक में साथ चलते हैं। यहां का इकेा किया हुआ यही रह जाता है। पत्नि घर के द्धार तक और मित्र- परिजन श्मषान घाट तक साथ चलते हैं। इसलिए अच्छे कर्म करना ही श्रेष्ठ हैं।
समारोह में हिण्डोन सीटी के निवासी (बालोतरा में सेवारत) डिस्ट्रीक्ट मेजिस्ट्रेट श्री गोयनका विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। चातुर्मास समिति के संयोजक गणपत पटवारी ने नाकोड़ा तीर्थ की ओर से उनका तिलक-माल्र्यापण-साफा और स्मृतिचिन्ह से बहुमान किया। संत समुदाय से मुनि भुवनपद्मसागर महाराज ने निरंतर आठ दिन के उपवास की आज पूर्णाहूति की। मुनि कैलासपद्मसागर महाराज व मुनि महापद्मसागर महाराज नौ उपवास की तप-साधना के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हजारों लोगों ने जय-जयकार के उद्घोष के साथ इन युवा मुनियों का भावभीना अभिवादन किया।

करणी माता मंदिर व करणीसर तालाब पर किया पौधरोपण

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल द्वारा करणी माता मंदिर परिसर व करणीसर तालाब भांडियावास में ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत नीम के पौधे लगाए गए। सचिव अशोक चौपड़ा ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल के ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट के अन्र्तगत भांडियावास गांव में करणी माता मंदिर व करणीसर तालाब के आस-पास बाड़मेर जिला ग्रीन इंडिया प्राजेक्ट के प्रभारी,पारसमल भंडारी,पूर्व जोन चेयरमैन ओम बांठिया के नेतृत्व में नीम के पौधों का पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर भांडियावास ग्राम के नैनदान आशिया,वरिष्ठ पत्रकार भवदीप चारण,त्रिभुवनदान चारण,पुजारी कालुपुरी गोस्वामी,भीखाराम गायणा,अशोक गायणा,दलपत जैन,अशोक भंसाली,सुरेश गोठी,नरेश भंडारी सहित कई ग्रामवासी उपस्थित थे।

Wednesday, July 23, 2014

परिवार है पहली पाठशाला: विमलसागर महाराज

बालोतरा। राष्ट्रसंत आचार्य पद्मसागरसूरीश्वर महाराज के क्रांतिकारी शिष्य मुनि विमलसागर महाराज ने कहा कि परिवार मनुष्य की पहली पाठशाला है। यहां से प्राप्त हुई शिक्षाएं जीवनभर साथ चलती हैं। इसीलिए हर एक को परिवार में प्रारंभ से ही सुसंस्कारों और सद्गुणों की शिक्षा-दीक्षा दी जानी चाहिए।
मुनिवर बुधवार को नाकोड़ा जैन तीर्थ में विराट् धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। ‘पारिवारिक-सामाजिक रिश्ते और स्नेह संबंध‘ विषय पर विस्तृत विवेचना करते हुए मुनि ने कहा कि कुटंब तीन प्रकार के होते हैं। सद्गुणमय कुटुंब, दुर्गुणमय कुटुंब और नाते-रिश्तों से बना कुटुंब।
विद्धान मनिषी मुनिवर ने आगे कहा कि नाते-रिश्ते तो जीवनकाल के दौरान ही अनेक बार बनते-बिगड़ते और समाप्त होते हैं। वे शाष्वत नहीं हैं। कुछ रिश्तों में मधुरता होती हैं तो कुछ रिष्ते मजबूरी में निभाये जाते हैं। लेकिन सद्गुणों और दुर्गुणों का कुटुंब जीवन को बेहद प्रभावित करता है। जीवन की दषा और दिषा का सारा दारोमदार इन्हीं पर होता है। हमारी सफलता - विफलता और हमारे सुख-दुख सद्गुण और दुर्गुण रूपी कुटुंब ही निर्धारित करते हैं।
मुनि विमलसागर महाराज ने आगे कहा कि परिवार और समाज के रिष्तेदार सद्गुणों से भरे होने चाहिए। यही हमारा सौभाग्य है। यदि वे दुर्गुणों के भंडार है तो यह हमारा घोर दुर्भाग्य है। मंदिर-मस्जिद -गिरजाघर या गुरूद्धारे हमारा सौभाग्य निर्धारित नहीं करते। हमारे व हमारे परिवार के सद्गुण ही हमारा सही निर्धारण करते हैं। इसीलिए परिवार और समाज में सुसंस्कारों के चिन्ता और चिन्तन होने चाहिए।
मुनि प्रवर ने आगे कहा कि रातोंरात कोई चमत्कार नहीं होगे और भगवान या ईष्वर-अल्हा हमारे रक्षण के लिए नहीं आयेगें। हमारे सद्गुण ही हमारी रक्षा करते हैं और हमें महान् बनाते हैं। रिश्तों के इस अध्यात्म-विज्ञान को ठीक से समझना चाहिए। सद्गुण और दुर्गुण इस जन्म के बाद आने वाले जन्मों में भी साथ चलते हैं। यही कारण है कि कुछ लोग जन्म से ही सज्जन होते हैं और प्रांरभ से ही दुर्जन और दुष्ट! हमारे अच्छे-बुरे संस्कार वृश्रियां बनकर हमारा पीछा करते हैं। सद्गुणों की शिक्षा ही साधना है। वही अध्यात्म है। इसके अतिरिक्त सार्थक जीवन की कोई दुसरी डगर नहीं है।
आचार्य पद्मसागरसूरीश्वर महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपराओं में धर्म- अध्यात्म की प्रेरणा है। जन्म, परवरिश, शिक्षा, सगाई, विवाह, व्यापार, समाज, परिवार और मृत्यु-हर व्यवहार में धर्म-अध्यात्म की शिक्षाएं हैं। सदाचार की रक्षा के लिए विवाह का निर्धारण हुआ है। युवक- चुवतियों को पतन के मार्ग पर जाने से रोकने के लिए यह सामाजिक प्रथा अस्तित्व में आई है। आचार्यश्री ने आगे कहा कि छत्रपति शिवाजी के आध्यात्मिक गुरू स्वामी रामदास विद्धान थे और विवाह के दौरान् ही ब्राह्मण के मंत्रो का रहस्य समझकर वैरागी बन गये थे। भारतीय संस्कृति के उपदेया और यहां का साहित्य यह सिद्ध करता है कि वैष्याएं और लुटेरे भी सदाचारी बनकर जीवन को कल्याण के मार्ग पर ले गये। मनुष्य का जन्म हजारों साल के बिगड़े इतिहास को सुधारने का स्वर्णिम अवसर है। गणिवर प्रशांतसागर महाराज ने कहा कि शरीर व वैभव अषाष्वत है। मृत्यु निरंतर निकट आ रही है। अत: धर्म का आराधन कर जीवन को सफल करना चाहिए।
चातुर्मास समिति के संयोजक गणपत पटवारी ने धर्मसभा का संचालन किया। ‘श्री नाकोड़ा भैरव भवन‘ नामक आधुनिक धर्मशाला के निर्माता सादड़ी निवासी ओमप्रकाश रांका और पूर्व राज्यमंत्री गोपाराम मेघवाल धर्मसभा में विशेष रूप से उपस्थित थे। पूर्व राज्यमंत्री मेघवाल ने मुनि विमलसागर महाराज से भेंट कर मार्गदर्शन व आर्शीवाद लिया। इससे पूर्व आचार्य प्रवर व संत समुदाय ने श्री नाकोड़ा भैरव भवन धर्मशाला का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिये। वहां केशर-चंदन के पगलिये और मंगलपाठ हुआ।

महावीर इंटरनेशलन ने न्यायालय परिसर में किया पौधरोपण

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल द्वारा जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में ग्रीन इंडिया प्रजेक्ट के तहत नीम पौधों का पौधरोपण किया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश गोविंद प्रसाद गोयल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा मानन की सुरक्षा है वृक्ष जीवन में विशेष उपयोगी होते है। महावीर इंटरनेशनल द्वारा पर्यावरण क्षेत्र में ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत नीम पौधों का पौधारोपण कार्य अनुकरणीय है। बाड़मेर जिला ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट प्रभारी पारसमल भंडारी ने योजनाओं की जानकारियों से अवगत करवाया। पूर्व जोन चेयरमैन ओम बांठिया ने गत वर्ष की भांति इस भी विभिन्न क्षेत्रों में नीम पौधों के पौधरोपण में उदारमना सहयोगियों के साथ जनता की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया व सचिव अशोक चौपड़ा ने आभार ज्ञापित किया।
न्यायालय परिसर में अभिभाषक संघ भवन परिसर सहित उचित स्थानों पर नीम के पौधों का पौधरोपण जिला एवं सेशन न्यायाधीश गोविंद प्रसाद गोयलन,अति मुंसिफ न्यायायिक मजिस्ट्रेट पूर्णिमा गौड़,मुंसिफ एवं न्यायायिक मजिस्ट्रेट अनीता सिंदल तथा जिला अभिभाषक संघ बाड़मेर अध्यक्ष सुरेश नारायण खारवाल,नाकोड़ा ट्रस्टी हुल्लास बाफना ने किया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता,उपाध्यक्ष अशोक भंसाली,कोषाध्यक्ष दलपत जैन,सुरेश गोठी,महावीर छाजेड़,अभिभाषक संघ महेंद्र पिथानी,लाधुराम चौधरी,मोहम्मद सिकंदर,गणपतसिंह महेचा,देवीसिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

गाजे-बाजे के साथ सुंधा माता पैदल यात्रा संघ रवाना

बालोतरा।  माली समाज सुन्देशा सेवा समिति के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बालोतरा से श्री सुन्धा माताजी पावन पद यात्रा संघ बुधवार को प्रात: 8 बजे माली समाज भवन गांधीपुरा से नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान,माजीवाला सरपंच कुंपाराम पंवार व माली समाज अध्यक्ष करनाराम पंवार ने हरी झंडी दिखाकर संघ को रवाना किया। समिति अध्यक्ष सुन्देशा ने बताया कि पैदल यात्रा संघ बालोतरा से रवाना होकर जागसा, पादरू, पऊं, बावतरा फांटा, मेंगलवा, सियावट फांटा, दासपा, कौशलपुरा, भीनमाल, करलू महादेव होते हुए 28 जुलाई को सुंधा पर्वत पहुंचकर क्षेत्र में अच्छी बारिश एवं खुशहाली की कामना कर पूजा-अर्चना करेंगे, तथा रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें ख्यातिनाम भजन गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष लुणाराम सुंदेशा,समाजसेवी चंपालाल सुंदेशा,राधेश्याम माली, महामंत्री पंकज सुंदेशा, सचिव माणक एम. सुंदेशा, जगदीश एम सुंदेशा, बाबुलाल, जगदीश जी, रामेश्वर यू, ओमप्रकाश एस, मधुकर, पार्षद नैनाराम सुंदेशा, श्रवण जी, मोतीलाल, अशोक कुमार, मदनलाल मंगलाराम, रामेश्वर, ढलाराम, हड़मान किशोर, सीताराम, तेजाराम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। 

इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर की कार्यकारिणी का गठन

बालोतरा। एस एन वोहरा सीनियर सैकंडरी विद्यालय परिसर जसोल में स्थित श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर प्रांगण में इच्छापूर्ण बालाजी विकास समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति के संरक्षक पंडित राजू महाराज ने बताया कि बैठक में अध्यक्ष नारायण प्रसाद कच्छवाह ने उपाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित,राम कुमार सेवग,सचिव राजेंद्र सैन,कोषाध्यक्ष जगदीश गोस्वामी,सह सचिव अरविंदसिंह तंवर, प्रचार मंत्री पेमाराम प्रजापत,सत्यप्रकाश निंबार्क,संगठन मंत्री रामाराम सेजू,सवाईसिंह राठौड़,मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह राठौड़,राकेश छापरवाल,व ओमप्रकाश प्रजापत,प्रदीप प्रजापत व्यवस्थापक पद पर मनोनित किया गया। संरक्षक मंडल में पूर्व सरपंच ईश्वरसिंह चौहान,पंडित राजू महाराज,मोतीलाल सेवग,राजू भाई वोहरा,मानाराम जोगसन,गणपतलाल गहलोत,सुखराज गोलेच्छा वू पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल सुथार को शामिल किया गया। इस मौके पर अनिल सैन,माणक प्रजापत,श्रवण खंडेलवाल,माणक गहलोत,देवीलाल प्रजापत,मेवाराम भाटी,गोपाराम प्रजापत,तनसुख,प्रकाश,जोराराम,विजय आदि सदस्य मौजूद थे। बैठक के दौरान आगामी 10 अगस्त को एक स्थानिय एस एन वोहरा सीनियर सैकंडरी विद्यालय परिसर जसोल में एक शाम इच्छापूर्ण बालाजी के नाम भजन संध्या का निर्णय लिया गया।

भिंडा कुआ से किटनोद सडक़ खस्ताहाल,डामरीकरण की मांग

रामदेवरा पैदल जाने वाले जातरूओं को झेलनी पड़ती है परेशानियां
बालोतरा। एक तरफ राज्य सरकार गांवों में सडक़ों का जाल बिछाने का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी ओर भिंडा कुआ से किटनोद तक मार्ग अपनी दुर्दशा पर आंसू बहां रहा है। बाबा रामदेव मंदिर ट्रस्ट बिठूजा के अध्यक्ष भैरूलाल डागा व ग्रामवासियों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया कि भिंडा कुआ से किटनोद तक मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। जगह-जगह से नुकीलें पत्थर बाहर आ गए है। डामर की सडक़ का कही भी नामोंनिशान तक नहीं है।
सावन भादवा माह में पैदल गुजरात सहित जालोर सिरोही जिलों से पैदल रामदेवरा जाने वाले पद यात्रियों को सबसे अधिक परेशानियां झेलनी पड़ रही है। बरसात के समय में तो उबड़ खाबड़ सडक़ पर पैदल यात्रियों का चलना दुभर हो जाता है। उल्लेखनिय है इस रास्ते में बाबा रामदेव मंदिर बिठूजा रास्ते में पड़ता है और पैदल यात्री इसी रास्ते से गुजरते है एवं यहां पर विश्राम करने के पश्चात आगे रामदेवरा के लिए प्रस्थान करते है। उन्होंने भेजे ज्ञापन में उक्त सडक़ मार्ग का डामरीकरण जल्द से जल्द करवाने की मांग की है।

Tuesday, July 22, 2014

स्वर्गीय सज्जन कंवर को प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि

बालोतरा। मालाणी प्रेस क्लब ने क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार भवदीपसिंह आशिया की दादीसा श्रीमती सज्जन कंवर के सोमवार को आकस्मिक देवलोकगमन पर श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवार पर हुए इस व्रजपात को सहन करने की परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। वरिष्ठ पत्रकार जैसलसिंह खारवाल,अचलेश्वर आर्य,कुंपाराम पंवार,मालाणी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी,उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दवे,सचिव भैरूसिंह भाटी,सह सचिव भगाराम पंवार,अशोक सुंदेशा,मनोहरसिंह खोखर,ओमप्रकाश प्रजापत,सदाशिव सलुंदिया,संजय शर्मा,संदीप रांका,मुकेश खारवाल,कांतिलाल ढ़ेलडिया,हितेश वैष्णव,करनाराम मांजू सहित कई पत्रकारों ने स्व.सज्जन कंवर की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रभुभक्ति दुर्गुणों से हमारा रक्षण करती है : आचार्य पदमसागरसूरीश्वर

नाकोड़ा जैन तीर्थ में चार्तुमास के दौरान प्रवचन सुनने उमड़ रहे है श्रावक श्राविकाएं
बालोतरा। मूर्तिपूजक जैन संप्रदाय के वरिष्ठ आचार्य पदमसागरसूरीश्वर महाराज ने कहा कि दुर्गुण मनुष्य को बेहद परेशान करते है,गरीबी दुर्भाग्य है। दुर्गुण साधना पथ से मनुष्य को भटकाकर बर्बाद कर देते है। एक दुर्गुण अनेक दुर्गुणों को ले आता है। दुर्गुणों की जमात का संगठन गजब है,दुर्गुणों से बचकर ही दुर्गति से बचा जा सकता है। ये उद्गार आचार्य प्रवार ने मंगलवार को नाकोड़ा जैन तीर्थ परिसर में विराट धर्मसभा में प्रकट किए। द्विमासीक आराधना के लिए आए 1650 साधकों और अन्य सैकड़ों श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देते हुए उन्होंने कहा कि परमात्मा का सतत अनुग्रह मानकर सज्जनों के सानिध्य में रहना चाहिए। भक्तियोग में अद्भुत शक्ति है। प्रभुभक्ति दुर्गुणों से हमारा रक्षण करती है। प्रभु का अनुग्रह अहंकार का विद्यलन करता है। आचार्य पदमसागरसूरीश्वर महाराज ने कहा कि सज्जनों की संगति दुर्गुणों को दूर रखती है। सज्जन और संतजन जीवन के उपकारक तत्व है,दुर्गुण वहां परास्त हो जाते है। झूठ चोरी जुआ धूम्रपान शराब ये सब ऐसे दुर्गुण है जो एक दूसरे को अपने साथ लाते है। अत:छोटे से एक दुर्गुण को जीवन में प्रविष्ट न होने देना ही मनुष्य के ज्ञान की परीक्षा है। आचार्य श्री ने आगे कहा कि आसक्ति दुख लाती है,इच्छा-तृष्णा को कम करके ही सुख का अनुसंधान हो सकता है। इच्छाएं आकाश के समान अनंत है। इनका कहीं अंत नहीं है,सभी इच्छाओं को कोई पूर्ण नहीं कर सकता है। इच्छाओं का निरोध हीं इच्छाओं की पूर्णता है,जीवन अल्प और मूल्यवान है,इसे इच्छाओं और कामनाओं के पीछे व्यर्थ नहीं करना चाहिए। प्रवचन प्रभाकर मुनि विमलसागर महाराज ने कहा कि सहजीवन समाज की व्यवस्था है।
नाते रिश्ते मनुष्य के जीवन की प्रेरणा है। अकेले रहना मुनासिब नहीं है,साथ रहकर ही जीवन पथ सुगमता से कट सकता है। अत:संबंध बनाना और संबंधों के लिए जीना मनुष्य की अनिवार्यता है। अकेलापन दिमाग में पागलपन ला सकता है,साथ रहकर सुख दुख बांटे जा सकते है। इसलिए नाते रिश्ते,संबंध सगाई,प्रीति मैत्री,भक्ति आत्मीयता आदि मानवीय समाज की अत्यंत पुरानी व्यवस्थाए है। मुनि विमलसागर महाराज ने कहा कि नाते रिश्ते मधुरता और पवित्रता से जीवंत रहते है। संबंधों की सभी सार्थकता है,व्यवहारिक जीवन की यही वास्तविकता है। गलत संबंध दुख लाते है और अच्छे पवित्र संबंध मनुष्य के जीवन में सुख शांति का वरदान फिर संबंधों की सगाई भगवन गुरू धर्म सदाचार और ज्ञान के प्रति भी होनी चाहिए। ये संबंध जीवन कल्याण और अध्यात्म की साधना का सूत्रपात करते है। भगवान संत सदाचार और ज्ञान के प्रति मनुष्य का प्रेम संबंध ही इस पृथ्वी का सौभाग्श् है। मंगलवार को जाने माने ओर्थोपैडिक डॉक्टर नागौर के निवासी अमेरिका से शिक्षित प्रकाश बैंगानी का नाकोड़ा तीर्थ की ओर चार्तुमास संयोजक गणपत पटवारी ने सम्मान किया। ट्रस्टी उत्तमचंद मेहता व मदन सालेचा ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

सुंधा माताजी पावन पद यात्रा संघ आज होगा रवाना

बालोतरा।  माली समाज सुन्देशा सेवा समिति के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बालोतरा से श्री सुन्धा माताजी पावन पद यात्रा संघ 23 जुलाई बुधवार को प्रात: 7 बजे माली समाज भवन गांधीपुरा से महामण्डलेश्वर राघवदास महाराज व समाज के गणमान्य लोग हरी झण्डी दिखाकर गाजे - बाजे व सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ रवाना करेंगे। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। समिति के अध्यक्ष अमराराम सुन्देशा ने बताया कि  पावन पद यात्रा को लेकर समिति के सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को अलग - अलग जिम्मेवारियां सौपी गई है। उन्होंने बताया कि पावन पद यात्रा में श्री सुन्धा माताजी का भव्य रथ में सुन्धा माताजी की प्रतिमा का विशेष श्रृगार भी किया गया है। उन्होंने बताया कि पावन पद यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम के समय हमेशा भजन संध्या का आयोजन भी होगा।

समिति अध्यक्ष सुन्देशा ने बताया कि पैदल यात्रा संघ बालोतरा से रवाना होकर जागसा, पादरू, पऊं, बावतरा फांटा, मेंगलवा, सियावट फांटा, दासपा, कौशलपुरा, भीनमाल, करलू महादेव होते हुए 28 जुलाई को सुंधा पर्वत पहुंचकर क्षेत्र में अच्छी बारिश एवं खुशहाली की कामना कर पूजा-अर्चना करेंगे। तथा रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें ख्यातिनाम भजन गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस पावन पद यात्रा को लेकर ंसंस्था उपाध्यक्ष लुणाराम सुंदेशा, महामंत्री पंकज सुंदेशा, सचिव माणक एम. सुंदेशा, जगदीश एम सुंदेशा, बाबुलाल, जगदीश जी, रामेश्वर यू, ओमप्रकाश एस, मधुकर, पार्षद नैनाराम सुंदेशा, श्रवण जी, मोतीलाल, अशोक कुमार, मदनलाल मंगलाराम, रामेश्वर, ढलाराम, हड़मान किशोर, सीताराम, तेजाराम सहित सभी सदस्य पैदल यात्रा संघ के दौरान अपनी सेवाएं देंगे। 

Monday, July 21, 2014

सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

बिठूजा व आकड़ेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का किया रूद्राभिषेक
बालोतरा। सावन के दूसरे सोमवार को उपखंड क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सोमवार को श्रद्धालु अल सवेरे से शिव मंदिरों में पहुंच गए तथा पंचामृत से जलाभिषेक किया। निकटवर्ती बिठूजा में भगवान भोलेनाथ की आदमकद प्रतिमा व पचपदरा रोड़ स्थित प्राचीन आकड़ेश्वर महादेव मंदिर स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग पर सावन के दूसरे सोमवार को महंत शंकरपुरी महाराज के सानिध्य में गन्ने के रस से भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की गई। पूजा के पश्वात प्रात:वेला में भक्त भल्लाराम पटेल,विकास जैन,अनिल दांती,हरिराम पटेल ने बारह ज्योर्तिलिंग पर दूध व जल से अभिषेक कर भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की।

इसी प्रकार वरिया भगजी स्थित चंद्रघंटेश्वर महादेव मंदिर में महंत नारायण भारती के सानिध्य में भक्त महेन्द्र माली,सोहन माली द्वारा शिव का जलाभिषेक किया। वहीं उपखंड के समदड़ी रोड स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर,चड़ाणी महादेव,हल्देश्वर महादेव,वनखंड़ी महादेव,बांटेश्वर महादेव,गागेश्वर महादेव मंदिर खेड़ रोड़ सहित कई शिव मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कर भगवान शिव क बिल्व पत्रों व जलाभिषेक कर पूजा अर्चनाएं की गई। इसी तरह जसोल के प्राचीन मालाणी महादेव मंदिर पर पुजारी राजू महाराज ने रूद्राभिषेक कर महापूजन किया।

Sunday, July 20, 2014

औद्योगिक क्षेत्र में खुले नालों में गिरने से काल का ग्रास बन रहे है पशु

गौ रक्षक मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने की कार्रवाई की मांग
बालोतरा। औद्योगिक क्षेत्र में आए दिन खुले पड़े नालों में गाय व अन्य पशुओं के अंदर गिरने से काल का ग्रास बन रही है। रविवार दोपहर 2 बजे औद्योगिक क्षेत्र के द्वितीय फेस में स्थित विमल स्कोप के सामने एक खुले पड़े नाले में पड़े तेजाब व कास्टिक के पानी में गिरने से एक गाय पूरी तरह झुलस गई। इसकी सूचना मिलने पर गौ रक्षक मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर उक्त गाय को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला और उसका उपचार करवाया। उपचार करवाने के पश्चात गाय को संस्था के सहयोग से उसके चारे-पानी की व्यवस्था कर गौशाला में भिजवाया गया।
गौ रक्षक मित्र मंडल अध्यक्ष घेवरचंद सुंदेशा,राधेश्याम माली,राजू गहलोत,नरेंद्रसिंह,महेश पंवार,ताराचंद,धीरज सहित कई गौ भक्तों ने उपखंड अधिकारी व रिको निदेशक को पत्र भेजकर नालों में छोड़े जाने वाले रसायन युक्त पानी पर पाबंदी लगाने व ऐसा नही करने वाले फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग करते हुए नालों को ढक़ने की मांग की है। इसी माह में ये दूसरी तीसरी घटना है। 

गड्ढे में डूबने से तीन सगे भाईयों की मौत

गए थे पानी भरने,परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बालोतरा। नाकोड़ा तीर्थ के निकटवर्ती सिणली जागीर गांव में बड़े गड्ढे में भरे पानी में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए एवं उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही बालोतरा पुलिस उपाधिक्षक अमृत जीनगर व थानाधिकारी सुखाराम विश्रोई मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर मृतकों के शवों को गड्ढे से बाहर निकलवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चों का नाम जाकिर पुत्र जलाल खां उम्र 14 वर्ष,सद्दाम पुत्र जलाल खां उम्र 12 वर्ष व मुक्रम पुत्र जलाल खां उम्र 8 वर्ष है। पुलिस ने तीनों मासूमों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए।
तीनों सगे भाई थे और गए थे पानी भरने
सिणली जागीर गांव में रविवार का दिन एक परिवार पर काल बनकर आया गांव में ही ईंट का कारोबार होता है वे अवैध खनन कर गड्ढों को खुला छोड़ देते है। ऐसे में कई पशु काल का ग्रास बन जाते है। इस दौरान मृतक बच्चों के परिजन सिणली जागीर गांव में हीं अपने खेत में काम करने गए थे। खेत में काम करने के दौरान बच्चे पानी लेने के लिए गए तो एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह गड्ढे में गिर गया। अपने भाई को बचाने के लिए दूसरे भाई ने कोशिश की लेकिन वह भी अंदर गिर गया उसके पश्चात तीसरा बच्चा भी अपने भाईयों को बचाने गड्ढे में गिर गया और ऐसे में तीनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पूर्व जलाल खां के एक पुत्र की बिमारी से मौत हो चुकी है। जलाल खां पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है,अब इनके कोई पुत्र नहीं बचा है।

इच्छापूर्ण बालाजी विकास सेवा समिति की बैठक आयोजित

कच्छवाह अध्यक्ष मनोनित,10 अगस्त को भजन संध्या के आयोजन का निर्णय
बालोतरा/जसोल। स्थानिय एसएन वोहरा सीनियर सैकंडरी विद्यालय परिसर जसोल में श्री इच्छापूर्ण बालाजी विकास सेवा समिति की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। समिति सदस्य राकेश सैन व कोषाध्यक्ष जगदीश गोस्वामी ने गत वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया एवं सचिव राजेंद्र सैन से प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में सेवा समिति संरक्षक पंडित राजू महाराज के सानिध्य व ईश्वरसिंह चौहान,मानाराम जोगसन,गणपत गहलोत,राजू वोहरा,मोतीलाल सेवग,सुखराज गोलेच्छा तथा सभी सदस्यों की सर्व सम्मति से नारायणप्रसाद कच्छवाह को आगामी वर्ष के लिए अध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया।
कच्छवाह ने अपनी कार्यकारिणी में सचिव राजेंद्र कुमार सैन,सह सचिव अरविंदसिंह तंवर,कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गोस्वामी को मनोनित किया। बैठक के दौरान 10 अगस्त को एसएन वोहरा सीनियर सैकंडरी विद्यालय परिसर में एक शाम इच्छापूर्ण बालाजी के नाम भजन संध्या के आयोजन का निर्णय लिया गया जिसमें लेहरूदास एण्ड पार्टी उदयपुर व नीता नायक एण्ड पार्टी सिरोही भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर अनिल सैन,जसराज राजपुरोहित,माणक गहलोत,रामकुमार सेवग,सत्यनारायण निंबार्क,पेमाराम,रामाराम सेजू,विक्रमसिंह राठौड़,श्रवण खंडेलवाल,अशोक,खीमाराम,प्रदीप प्रजापत,सवाईसिंह राठौड,तनसुख,विजय,मेवाराम भाटी सहित ग्रामवासी मौजूद थे।

Friday, July 18, 2014

बालोतरा उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को जमकर बरसे मेघ

शहर का एक मात्र अंडरब्रिज लबालब,यातायात प्रभावित
बालोतरा। सावन मास में मानसून की सक्रियता के साथ शुक्रवार शाम हुई बारिश दौरान बदरा जमकर बरसे। शहर सहित ग्रामीण अंचलों में बादलों की गर्जना के  साथ अच्छी बारिश हुई। शहर में जहां करीब आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश का दौर चला। वहीं ग्रामीण अंचल में भी कई मूसलाधार तो कई हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश ने गर्मी व उमस की मार से लोगों को निजात दिलाई। ग्रामीण अंचल में हुई अच्छी बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे। काश्तकारों ने बताया कि पिछले दिनों बोई गई फसलों को बारिश का इंतजार का था। तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकें जलमग्न हो गए जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के पुराना बस स्टैंड के समीप बना एक मात्र अंडरब्रिज पानी से लबालब हो गया इससे शहर का यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। बालोतरा उपखंड के समीपवर्ती गांवों में भी देर रात तक झमाझम बारिश का क्रम जारी रहा।

आधे घंटे तक झमाझम बारिश 
लंबे समय से गर्मी व उमस के बाद शुक्रवार को कस्बे सहित आसपास के गांवों में झमाझम बारिश हुई। शाम लगभग 5 बजे रिमझिम बारिश के साथ शुरू हुए बारिश के सिलसिले ने मूसलाधार बारिश का रूप ले लिया, जो देर शाम तक जारी रहा। इसके दरम्यान पूरा इलाका पानी से तरबतर हो गया।

Thursday, July 17, 2014

व्याख्याताओं की नियुक्ती करवाने की मांग

बालोतरा/जसोल। जसोल कस्बे के बस स्टैंड स्थित सुआ देवी भंसाली बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ती करवाने की मांग की है। माता राणी भटियाणी मंदिर के पुजारी राजू महाराज ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर बताया कि एक तरफ सरकार बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना चाहती है लेकिन दूसरी तरफ शिक्षकों की कमी से बालिकाओं की शिक्षा पर बुरा असर पड़ रहा है। इस वर्ष आए रिजल्ट में भी अध्यापकों की कमी का असर पड़ा है। उन्होंने विद्यालय में अंग्रेजी,गणित व विज्ञान के व्याख्याताओं की कमी होने से बालिकाओं पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है इसे देखते हुए जल्द से जल्द शिक्षकों की नियुक्ती करवाने की मांग की है। महाराज ने विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ती करवाने की मांग है।

पेयजल भी भामाशाहों के सहयोग से
विद्यालय में पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से भीषण गर्मी को देखते हुए जीवराज हस्तीमल माली,मांगीलाल उकाराम घांची व गंगादेवी राजेंद्र अवस्थी के सहयोग से शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है।

मानसून की पहली बारिश से भीगीं औद्योगिक नगरी

बालोतरा। उपखंड क्षेत्र में बुधवार को देर रात को झमाझम बारिश से पूरा क्षेत्र तरबतर हो गया। बालोतरा शहर के कई गली मौहल्लों में बुधवार रात तेज बारिश से सडक़े तलैया बन गई एवं घुटनों तक पानी भर गया। सावन माह में मानसून की पहली बारिश की दस्तक के साथ हीं किसानों के चहरे खिले नजर आए। जोरदार बारिश से शहर की नेहरू कॉलोनी,नया बस स्टैंड,पुराना बस स्टैंड,गांधीपुरा,शास्त्री कॉलोनी सहित कई कच्ची बस्तियों में पानी भर गया। मौसम की पहली झमाझम बारिश से शहरवासियों व व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। उपखंड क्षेत्र के जसोल,पचपदरा,कनाना,पारलू,आसोतरा,खेड़, सहित कई क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश के समाचार है।
धरती पुत्र जुटे बुवाई में
किसान मानसून की पहली बारिश के बाद अपने-अपने खेतों की और रूख करते दिखें। धरती पुत्र अपनी मेहनत व लगन से खेतों को सींचने में जुट गए। गुरूवार को किसान खेतों में जाकर बुवाई करेंगे और खेतों को तैयार करेंगे।

Wednesday, July 16, 2014

अघोषित बिजली कटौती बनी शहरवासियों के लिए बैरन

बालोतरा। डिस्कॉम कार्यालय बालोतरा की लचर कार्यप्रणाली के चलते पिछले एक पखवाड़े से दिन व रात में भी बिजली की आंख मिचौली शहरवासियों के बैरन बनी हुई है। जानकारी के अनुसार शहर में डिस्कॉम कर्मचारियों की अंधेरगर्दी के चलते बालोतरा उपखंड सहित आस-पास के गांवों में भी काफी दिनों से विद्युत आपूर्ती लडखडाई हुई है। दिन में बार-बार वोल्टेज में उतार चढ़ाव से घरों में रखें कई इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण भी खराब हो चुके है। रात के समय में तो लाईट जाने के बाद कब आएगी इसका पता भी नहीं चलता है और कई घंटो बाद आती है तब तक लोगों के हाल बेहाल हो जाते है।
डिस्कॉम के अधिकारियों को पूछने पर कोई जवाब नहीं मिलता है एवं जेईएन व एईएन के मोबाईल पर संपर्क करने पर भी उनके द्वारा कोई जवाब नहीं मिलता है। शहर में अघोषित बिजली कटौती लोगों के गले की फांस बनती जा रहीं है एवं इस भीषण गर्मी में बैरन बनी हुई है। बिजली कटौती से मध्यम वर्ग के लोगों के व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है उन्हे भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विमलनाथ कोलोनी में सीवरेज अवरूद्ध,परेशान लोगों ने किया रास्ता जाम

बालोतरा।  शहर के वार्ड सख्या 4 की विमलनाथ कोलानी मे घटिया सीवर लाईन से लोगो को पिछले 5 वर्षो से गंदगी का सामना करना पड रहा है।नगर परिषद से राहत नही मिलने से परेशान मोहल्ले के लोग सडकों पर उतर आये और छत्रियों के मोर्चे से औद्योगिक क्षेत्र की और जाने वाले सडक मार्ग पर जाम लगा दिया। परेशान लोगों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ भी प्रदर्शन कर नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक व्यस्ततम सडक मार्ग जाम रहा पर पुलिस प्रशासन व नगर परिषद के कांिरंदो ने मौके पर आने की जहमत नही उठाई, जिससे दोनो और वाहनो की लंबी कतारे लग गई।
रास्ता खुलवानें को लेकर वाहन चालको व रास्ता जाम करने वाले लोगो मे कहासुनी भी हुई दो घंटे की देरी से पहुची पुलिस के साथ भी लोगों ने तकरार की। काफी मषक्कत के बाद पुलिस ने जाम हटवाकर यातायात दुरूस्त करवाया। मोहल्ले के लोगो ने बताया कि सीवरेज के निर्माण में घटिया निर्माण सामाग्री का उपयोग होने से सीवरेज धंस गई है। सीवरेज के जाम होने के कारण शहर का सारा गंदा पानी विमलनाथ कोलोनी में इक्ठ्ठा हो जाता है। लोगो ने आरोज लगाया कि पिछले पांच वर्षो से मोहल्ले के लोग समस्या के निवारण कि लिये नगरपरिषद के चक्क्र काट रहे है पर कोई सुनवाई नही हो रही हैं। 

हरी सब्जियों के भाव आसमान पर,बिगड़ा गृहिणीयों का बजट

            भगाराम पंवार
बालोतरा। मानसून में बढ़ती देरी से हरी सब्जियों के भाव दोगुने हो गए हैं। इससे लोगों को मजबूरन बजट में कटौती करनी पड़ रही है। लोग पहले से आधी सब्जी से ही काम चला रहे हैं। भावों में अधिक बढ़ोतरी से मध्यम व कमजोर परिवारों की हालत खस्ता हो गई है। वहीं कमजोर बिक्री से सब्जी विक्रेताओं की ग्राहकी व कमाई प्रभावित हुई है। मानसून में देरी के कारण एक पखवाड़े में सब्जियों के भाव बढक़र करीब दोगुने होने से परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। वहीं आमजन का जायका भी बेस्वाद हो गया है। घरों में अब इनी-गुनी सब्जियां जरूरत से आधी ही पहुंच रही है। जिससे लोगों का जायका ही बिगड़ गया है।

आसमान छू रहे भाव 
बाजार में वर्तमान में सब्जियां इस दर से बिक रही है। प्रतिकिलों के भाव (पूर्व-अब) भिण्डी 30-50, टिण्डी 20-40, तोरई 50-100, आलू 16-22, प्याज 15-25, नीबू 30-60, मिर्ची 20-40, घीया 15-30, ककड़ी 25-40, टमाटर 15-30, ग्वारफली 35-60, करेला 20-50, पालक 25-40, शिमला मिर्ची 30-50, खीरा ककड़ी 30-50 रूपए , हरा धनिया 100 रूपये।
ऊंचे भावों से बढ़ी मुसीबते
सब्जियों के भावों में करीब दुगुनी बढ़ोतरी होने से घर का बजट बुरी तरह से बिगड़ गया है। जिन परिवारों में कई आयोजन होने है ऐसे में सब्जियों के ऊंचे भावों से आयोजकों के पसीने छूट रहे हैं, क्योंकि आयोजनों में सैकड़ों लोगों के सम्मलित होने पर कई क्ंिवटल सब्जियो की जरूरत रहती है। ऊंचे भावों से इनकी हालत खस्ताहाल हो गई है।
बिगड़ा घर का बजट
सब्जियों के भावों में भारी बढ़ोतरी से दिक्कत बढ़ गई है। सब्जियो के भाव सुनकर ही एक बार तो हर कोई हक्का-बक्का रह जाता है। ऐसे में जरूरत से आधी ही सब्जियां खरीद कर काम चलाते हैं। भावों में गिरावट नहीं हुई तो मुसीबतें और अधिक बढ़ जाएगी।
श्रीमती पुष्पा देवी, गृहिणी
कारोबार हो रहा है प्रभावित
सब्जियों के ऊंचे भावों पर अब खरीदार भाव सुनकर ही बिदकते हैं। वापिस आने की बात कहकर लौटते नहीं है। वहीं जरूरत से आधी ही सब्जियां खरीदते हैं। जिस पर अब कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो रखा है।
लक्ष्मण केवलचंद माली, सब्जी कारोबारी

स्र्कोपियों पलटने से दो सगे भाईयों की मौत

बालोतरा। सिणधरी थाना क्षेत्र में सुबह एक सडक़ हादसे में दो जनों की मौत हो गयी। पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार प्रात: सिणधरी के पायला कला गांव के समीप मेगा हाई वे पर सांचोर की ओर से बालोतरा की तरफ आ रहे थे तभी बिना नंबर की स्र्कोपियों गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। स्र्कोपियों गाड़ी पलटने से उसमें सवार दो सगे भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय नाहटा अस्पताल लाया गया जहा पर दो अन्य घायलों का उपचार किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों पहचान अब्दुल गफार पुत्र गुलाम मुस्तफा जाति कुरैशी निवासी बालोतरा व लियाकत पुत्र गुलाम मुस्तफा जाति कुरैशी निवासी बालोतरा के रूप में की गई। खलील पुत्र लियाकत व गौरीशंकर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे बालोतरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।

बच्चे ही देश का भविष्य है : मोहनलाल गहलोत

स्कूल में छात्रों को नि:शुल्क पाठ्य सामग्री वितरित 
बालोतरा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुंदावाड़ी पाटोदी में छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्कूल बैग व स्टेशनरी सामग्री वितरीत की गई। विद्यालय में आयोजित समारोह के दौरान उपस्थित समाज सेवी व शिक्षाविद् मोहनलाल गहलोत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य है एवं उनके हितों के लिए सभी भामाशाहों को आगे आना चाहिए एवं गरीब तबके के बच्चों की शिक्षा में उन्हें भी भागीदारी निभानी चाहिए जिससे वे आगे बढक़र देश का नाम रोशन कर सकें।
समारोह के दौरान पाटोदी सरपंच हनवंतसिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने माता-पिता के साथ क्षेत्र का नाम रोशन करें। आयोजित समारोह में समाजसेवी व शिक्षाविद् मोहनलाल गहलोत की ओर से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य सामग्री व स्कूल बैग वितरित किए गए। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य ने भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चुन्नीलाल सांखला,पुखराज सुंदेशा,भरत सुंदेशा,पारसमल,नगाराम माली,भरत गहलोत व स्कूल स्टॉफ सहित कई लोग उपस्थित थे। 

आरटीआई कार्यकर्ता सुमेरलाल गौड़ सम्मानित

जयपुर में आरटीआई कार्यकर्ताओं की आयोजित हुई सेमीनार  
बालोतरा। सूचना के अधिकार के तहत आरटीआई कार्यकर्ताओं की राज्य स्तरीय सेमीनार जनुपयोगी भवन शास्त्रीनगर जयपुर में आयोजित की गई। जिसमे राज्यभर से आये आर. टी. आई. कार्यकर्ताओं ने भाग लिया एवं मुख्य अतिथि के पूर्व राज्यपाल एन. एल. टिब्बरेवाल, विशिष्ट अतिथि शाहपुरा के विधायक राव राजेन्द्र सिंह एवं पूर्व मुख्य सचिव व वर्तमान मे मुख्य सूचना आयुक्त टी. श्रीनीवासन, जयपुर की मेयर श्रीमती ज्योती खण्डेलवाल , व आर. टी. आई. फोरम सरंक्षक डॉ यदुनाथ दशानन, आर. टी. आई. फोरम के अध्यक्ष श्री संजय गर्ग, मेजर जनरल आर. के.कौशल, प्रसिद्ध समाजसेवी एम. पी. गुप्ता, सूचना आयोग के रजिस्ट्रार जे. के. सचदेवा, रापूर्व मुख्य सूचना आयुक्त एम. डी. कौरानी ने भाग लिया एवं आर. टी. आई. कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर उन्हे सम्मानित किया।
      इस कड़ी मे सिणली जागीर निवासी आर. टी. आई. कार्यकर्ता सुमेरलाल शर्मा को उक्त मेहमानों ने सम्मानित कर आर. टी. आई. कार्य मे उत्कृष्टता के लिये प्रमाण पत्र दिया। पूर्व राज्यपाल एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एन. एल. टिब्बरेवाल ने कहा की जो आर. टी. आई. कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं वह तारीफ ऐ काबिल हैं, मुख्य सूचना आयुक्त टी. श्रीनीवासन ने कहा कि आर. टी. आई. कानून को सभी लोगों को सदुपयोग करना चाहीये जिससे भ्रष्टाचार का खात्मा हो सके, शाहपुरा विधायक राव राजेन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा की वह भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ हैं तथा आर. टी. आई. कानून इस सम्बंध मे बहुत ही मददगार साबित हो रहा हैं व ज्यादा से ज्यादा इस कानून का उपयोग करें व आरों का भी मार्गदर्षन करें। सेमीनार मे पूरे भारत देश मे हो रही आर. टी आई. कार्यकर्ता की हत्याऐं, उन पर जानलेवा हमले व झूठे मामलों मे फंसाने पर चिन्ता व्यक्त की गई व चर्चा का विषय रहा। सभी आर. टी. आई. कार्यकर्ताओं ने निडर हो कर सघर्ष करते रहने का प्रण लिया। राजस्थान आर. टी. आई. फोरम के व सेन्टर फोर पोलिसी सोल्यूशन के अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा की सभी आर. टी. आई. कार्यकर्ता को आशंकायुक्त सभी सरकारी व गैर सरकारी विभागों मे हो रहे भ्रष्टाचार के सम्बन्ध मे सूचनाऐं इकठ्ठी कर भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्यवाही करें व प्राप्त सूचनाओं को सार्वजनिक कर लोगों को जागरूक करें। आर. टी. आई. फोरम सरंक्षक डॉ यदुनाथ दशानन आर टी आई कानून के सम्बंधित समस्याओं के समाधान किये। सेमीनार में राजस्थान राज्य की आर. टी. आई. कार्यकर्ताओं की कमेटी मे सिणली जागीर निवासी आर. टी. आई. कार्यकर्ता सुमेरलाल शर्मा को बाड़मेर जिले से राज्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

पति ने तोड़ी सारी मर्यादाएं, पिता से करवाया बीवी का रेप

टोंक। एक कलयुगी ससुर रिश्तों की मर्यादा को ताक में रखकर अपनी बहू की अस्मत लूटता रहा। यही नहीं इस करतूत में उसका पति भी दरिंदे पिता का साथ देता था। रिश्तों को तार-तार करने वाली यह घटना राजस्थान के टोंक जिले की है। आपको यह बात जानकर और भी हैरानी होगी की पीडिता का पति एक पुलिसकर्मी है।
जानकारी के अनुसार शहर के पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की पत्नी ने पति और ससुर के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। पुरानी टोंक थाने में इस्तगासे द्वारा यह मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल के साथ उसके पिता भी रहते हैं। पीडिता ने आरोप लगाया है कि उसका ससुर उसके साथ आए दिन दुष्कर्म करता है। इस घिनौने काम में उसका पति भी ससुर का साथ देता है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Tuesday, July 15, 2014

सुंधा माता पैदल यात्रा संघ 23 जुलाई को होगा रवाना

बालोतरा। माली समाज सुंदेशा सेवा समिति की वार्षिक बैठक स्थानिय पुरानी चोंच मंदिर पर संस्था अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वार्षिक आय-व्यय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। संस्था के सभी सदस्यों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बालोतरा से श्री सुंधा माताजी पावन पद यात्रा संघ को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने पूर्व की व्यवस्था में ही पैदल संघ में चलने की सहमती जताई। सदस्यों की सर्व सम्मति से 23 जुलाई बुधवार को प्रात:6 बजे माली समाज भवन गांधीपुरा से ढ़ोल ढ़माके व गाजे बाजे के साथ प्रस्थान करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
पैदल यात्री 28 जुलाई को सुंधा पर्वत पहुंचकर क्षेत्र में अच्छी बारिश एवं खुशहाली की कामना दर्शन करेंगे। बैठक में संस्था उपाध्यक्ष लुणाराम सुंदेशा,पंकज सुंदेशा,जगदीश सुंदेशा,बाबुलाल,रामेश्वर,ओमप्रकाश माली,मधुकर परिहार,पार्षद नैनाराम सुंदेशा,माणकचंद,श्रवण,मोतीलाल,अशोक कुमार,मदनलाल,मंगलाराम,हडमान,किशोर,सीताराम,तेजाराम सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Monday, July 14, 2014

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारें

बालोतरा। सावन के पहले सोमवार को उपखंड क्षेत्र के शिव मंदिरों में दिनभर हर-हर भोले के जयकारें गूंजते रहे। शहर के समदड़ी रोड़ स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में महामंडलेश्वर राघवदास महाराज के सानिध्य में भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया गया। निकटवर्ती बिठूजाधाम परिसर में स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर पर भी शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। दूर दराज क्षेत्रों से कई श्रद्धालु भोले के दरबार में दर्शनार्थ पहुंचे। भैरूलाल डागा ने बताया कि सावन के प्रथम सोमवार को सवेरे 7 बजे गाय के कच्चे दूध व जल से भोलेनाथ का भक्त पारसमल पालीवाल,बाबा रामदेव ट्रस्ट सचिव शंकरराम चौधरी,बाड़मेर महिला जागृति मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या पटेल,समाजसेवी देवाराम रोपिया,महेंद्र पटेल,किशन माली,राजेंद्र डागा ने रूडी पाठ के समवेत स्वरों में अभिषेक किया। सवेरे 9 बजे भगवान शिव माता पार्वती,दत्तात्रेय,कार्तिकेय व भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना कर पुजारी सांवलपुरी द्वारा 101 दीपक से महाआरती की गई। वहीं सोमवार का पहला दिन होने से कई क्षेंत्रों से आई महिलाओं ने व्रत का पारणा शिव उद्यान में हीं खोला।
दोपहर में शिवलयों में फूलों की झांकियां सजाई गई। इसके अलावा पचपदरा रोड़ पर स्थित प्राचीन आंकडिया महादेव मंदिर पर स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग पर महंत शंकरपुरी महाराज के सानिध्य में सावन माह के प्रथम सोमवार को बिल्व पत्र,पुष्प,चंदन,धूप दीप से पूजा कर रूद्राभिषेक किया गया। भक्त भाखराराम पटेल ने बताया कि सोमवार को ब्रह्म मुहूत्र्त में आंकडिया महादेव मंदिर पर द्वादश ज्योर्तिलिंग पर 108 बिल्व पत्र अर्पित कर क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना की गई। इसके बाद शिव पार्वती की सांगोपांग पूजा कर महाआरती की गई। वहीं पर महिलाओं,पुरूषों व बच्चों ने जलाभिषेक कर शिवालय में शिव चालिसा का पाठ किया गया। सिताणियों का धोरा स्थित वनखंडी महादेव मंदिर पर पुजारी तनसुखदास वैष्णव द्वारा पंचामृत से भोलेनाथ की पूजा कर नवीन वस्त्राभूषण पहनाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। इसी प्रकार गोगाजी मंदिर खेड़ रोड़ में भी भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया गया।

दुनिया चले ना श्री राम के बिना रामजी चले ना हनुमान के बिना . . .

बालोतरा। उपखंड क्षेत्र में गुरू पूर्णिमा पर्व पर रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें गुरू महिमा का बखान किया गया। माली समाज भवन के पास आयोजित भजन संध्या का आगाज गायक मदन माली ने गणपति वंदना से किया उसके बाद गुरू महिमा की प्रस्तुती दी। भजन संध्या के दौरान गायक हर्ष माली ने भजन लाल लंगोटो बालाजी हाथ में घोटो ..,दुनिया चले ना श्री राम के बिना हनुमानजी चले ना श्री राम के बिना ..,माताजी रातीजोगा में आवों ओ मेहंदी राचणी ..,भैरूजी लटियाला ..,लीले री असवारी आवे-आवे रामापीरजी ..,के साथ गुरू महाराज के एक से बढक़र एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष शंकरलाल गहलोत,भाजपा नेता अमराराम सुंदेशा,पार्षद मानवेंद्र परिहार,ग्राम सेवक मधुकर परिहार,भाजपा नेता लक्ष्मण माली,समाजसेवी मंशाराम पंवार,बाबुलाल गहलोत,प्रेम पंवार,आसुराम माली,हंजारीमल चौहान,दलीचंद,वागाराम माली,हंजारीमल पंवार,प्रवीण,गिरधारी सोलंकी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Friday, July 11, 2014

माजीसा के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जसोल स्थित माता राणी भटियाणी मंदिर में त्रयोदशी के मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन 
बालोतरा/जसोल। असाड़ मास की शुक्ल त्रयोदशी को जसोल माता राणी भटियाणी के दर्शन के लिए देश के कौने-कौने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं की घंटों प्रतीक्षा के बाद आई बारी पर मां के दरबार में शीश नवा, कुंकुम, चुंदड़ी व प्रसाद चढ़ाकर परिवार में खुशहाली की कामना की। दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही से मेला-सा माहौल नजर आया।
गुरूवार सवेरे से ही मंदिर में दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया, जो कि दिन चढऩे के साथ बढ़ता ही गया। मेले में बालोतरा, समदड़ी, सिणधरी, मोकलसर, सराणा, जोधपुर, बाड़मेर, पाली, शिव, गुंगा, जालोर, सिरोही के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी व एमपी से भी श्रद्धालु मां के दर्शनार्थ जसोलधाम पहुंचे। मंदिर व्यवस्था समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेरीकेट्स, पेयजल के साथ सुचारू रूप से दर्शन के लिए व्यवस्था की गई। जसोल पुलिस चौकी प्रभारी शैतानसिंह व मंदिर व्यवस्थापक जेठूसिंह के नेतृत्व में मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।


श्रद्धालुओं ने दिया राती जोगा
मन्नतें पूरी होने पर बहुत से श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में राती जोगा दिया। जिसमें सारी रात महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। त्रयोदशी को ब्रह्म मुहूर्त में निज मंदिर के दरवाजे खुलते ही यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां की मंगल आरती कर, शीश नवाकर प्रसाद चढ़ा परिवार में जोली भर खुशहाली की कामना की। त्रयोदशी को लेकर मां की प्रतिमा का गहनों, कपड़ों व फूल-मालाओं से विशेष श्रृंगार किया गया। दिन निकलने के साथ बालोतरा सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालुओं माजीसा के भजन गाते व जयकारे लगाते मंदिर द्वार पहुंचे।
माता से की खुशहाली की कामना
श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर स्थित सवाईसिंहजी राठौड़, लालसिंहजी राजा व बायोसा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं के लगाए जाने वाले जयकारों व गाए जाने वाले भजनों से माहौल धर्ममय बना गया। दिनभर श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही से यहां मेला-सा माहौल नजर आया।
बड़ी संख्या में पहुंचे पैदल जत्थे 
त्रयोदशी को दर्शन करने के लिए बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, जालोर, सांचोर, सिरोही, पाली, जैसलमेर आदि जिलों से सैकड़ों किमी की दूरी तय कर इस दिन दर्जनों की संख्या में पैदल जत्थे मंदिर पहुंचे। डीजे साउंड पर बजते माजीसा के भजनों पर झूमते नाचते मंदिर पहुुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच माजीसा के समक्ष शीश नवाया।
नव विवाहित युगल ने लगाई परिक्रमा 
मंदिर में मां के दर्शनार्थ आए नव विवाहित जोड़ों ने छेड़ाबंदी कर मंदिर की परिक्रमा लगाकर अपने सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। वहीं बच्चों की दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर अभिभावकों ने उनके झड़ूलें उतरवाए। संतान प्राप्ति की कामना लेकर आए निसंतान दंपतियों ने बायोसा की खेजड़ी के तांती बांधी। श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थित बायोसा, सवाईसिंहजी व लालसिंहजी के मंदिरों में भी दर्शन व पूजा-अर्चना की।
मेले में सजी दुकानें 
मेले के आयोजन को लेकर मंदिर परिसर, बस स्टैंड व आसपास के क्षेत्रों में दुकानें सजाई गई। दुकानदारों की ओर से ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए दुकानों पर आकर्षक ढंग से सजावट की गई।
माकूल रही सुरक्षा व्यवस्था 
मेले में भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर व्यवस्था समिति तथा पुलिस प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में सुरक्षा के माकूल बंदोबस्त किए गए। जसोल चौकी प्रभारी शैतानसिंह, वीरसिंह, विक्रम टेंपो यूनियन के कालू खां, हरचंद सोलंकी व मंदिर व्यवस्थापकों ने श्रद्धालुओं की कतारबद्ध व सुचारू रूप से दर्शन करने में अपना सहयोग दिया।

Sunday, July 6, 2014

बाप रे! अब तक 10000 लोगों संग हमबिस्तर हो चुकी है ये लड़की

मेलबोर्न। हालांकी ये तो अक्सर सुनने में आता है एक इंसान के कई पार्टनर होते हैं, लेकिन इस दुनिया में एक महिला ऎसी भी जो अब तक १० हजार से ज्यादा पुरूषों के साथ सेक्स कर चुकी है। डेली मेल के अनुसार ग्वेनेथ मोंटेनेग्रो नाम की ये लड़की ऑस्ट्रेलिया में सेक्स वर्कर थी जिस दौरान इसने १०,०९१ पुरूषों के संग सेक्स किया। हालांकी ग्वेनेथ ने अब यह काम छोड़ दिया है, लेकिन इसने जो किया वो शायद ही कोई कर पा ए। १०,०९१ पुरूषों के साथ सेक्स कर चुकी ग्वेनेथ एक घंटे के ३००५८ से ६०११६ रूपए चार्ज के रूप में लेती थी। हालांकी इस काम के दौरान ग्वेनेथ ड्रग्स और शराब की आदी भी हो गई थी। ३६ वर्षीय ग्वेनेथ मोंटेनेग्रो का कहना है कि उन्होंने अपनी एस्कोर्ट की जॉब के दौरान कुछ अच्छे पलों को भी एंजॉय किया है।
ग्वेनेथ ने अपनी ऑस्ट्रेलिया की यात्रा और एस्कोर्ट के दौरान हुए अनुभवों एक किताब के जरिए जाहिर किया है। इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि ग्वेनेथ ने लिखा है कि १८ की उम्र में उसका गैंगरेप हुआ था। जिसके बाद १९ की उम्र उन्होने पोल डांस शुरू कर दिया था और २१ साल की उम्र तक वह प्रोफेशल एस्कॉर्ट बन चुकी थी।  एक क्रिश्चियन परिवार में जन्मी ग्वेनेथ का जब एक क्लब में नाइटआउट के दौरान ग्वेनेथ का गैंगरेप हुआ तो उसने सेक्स वर्कर बनने से पहले आइटम डांसर बनने का प्रयास किया। उनका कहना है कि जब पहली बार सेक्स किया तो उससें पहले ग्वेनेथ ने बहुत ड्रिंक किया हुआ था और पहली रात को उसें ६० हजार रूपए मिले। इसके बाद अपने इस काम को ३ तीन साल तक करने के बाद ग्वेनेथ को महसूस हुआ कि एस्कॉर्ट का बेहतर तरीके से इस्तेमाल मेलबोर्न में किया जा सकता है और ग्वेनेथ भी बतौर सेक्स वर्कर उस जगह काम करना चाहती थी जहां वेश्यावृति कानूनी तौर पर मान्य हो। हालांकी ग्वेनेथ ने इस काम के दौरान कभी भी अपने असली नाम को जाहिर नहीं होने दिया। जिसके चलते एस्कॉर्ट के दौरान ग्वेनेथ हमेशा अपने नाम बदल-बदल कर जाया करती थी।इतना ही नहीं बल्कि ग्वेनेथ नामी वकील, नेता और म्यूजिशियंस के साथ भी रात बिता चुकी है। इस काम के दौरान ग्वेनेथ को नई कार और कपड़े गिफ्ट में मिले। ग्वेनेथ अपना प्रोफेशन छोड़ने से पहले २० साल की उम्र में एक मल्टी मिलयनेयर से मिली जो वाकई बहुत कूल था। हालांकी अब वो यह काम छोड़ चुकी है और फिलहाल मेलबोर्न में अपना खुद का बिजनेस चला रही है।

Wednesday, July 2, 2014

शराब के लिए रूपये नहीं देने पर की मारपीट

बालोतरा। शहर थाने में एक व्यक्ति ने शराब के लिए रूपये नहीं देने पर दुकान में तोडफ़ोड कर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।
क्राईम डेस्क प्रभारी उदयसिंह उदावत ने बताया कि गांधीपुरा निवासी सीताराम पुत्र छगनलाल जाति माली ने बताया कि मीठालाल पुत्र तेजाराम जाति मेघवाल निवासी मेघवालों की बस्ती बालोतरा ने उसकी दुकान में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर तोडफ़ोड की एवं शराब के लिए रूपये मांगे रूपये नहीं देने पर उसकी दुकान के गले में रखे 7000 हजार रूपये मारपीट कर चुराकर ले गए।

दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताडित करने का मामला दर्ज

बालोतरा। शहर थाने में एक विवाहिता  ने दहेज के प्रताडित करने का मामला दर्ज करवाया है। क्राईम डेस्क प्रभारी उदयसिंह उदावत ने बताया कि सांसी कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि तेजाराम पुत्र कलाराम सांसी निवासी जोधपुर वगैरह 4 जनों ने दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताडित किया व मारपीट कर उसका स्त्रीधन हडप लिया।
पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया।

बायतु विधायक व प्रकाश माली ने किया एबीवीपी के नए पोस्टर का विमोचन

बालोतरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नए पोस्टर का स्थानिय रेस्ट हाउस में विमोचन किया गया। एबीवीपी के कॉलेज ईकाई उपाध्यक्ष राणाराम रतेऊ ने बताया कि स्थानिय डाक बंगले में प्रात: 10 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नए पोस्टर का विमोचन बायतु विधायक कैलाश चौधरी,भजन गायक प्रकाश माली,नगर मंत्री रविंद्रसिंह राजगुरू,छात्र संघ अध्यक्ष नेमीचंद मेघवाल ने किया। इस दौरान बायतु विधायक कैलाश चौधरी ने कहा कि युवा देश का भविष्य है एवं उनकों छात्रों के हितों की रक्षा के साथ देश व समाज की सेवा में अहम भागीदारी निभानी चाहिए।
रतेऊ ने बताया कि आने वाले छात्र संघ चुनावों व एबीवीपी के सदस्यता अभियान में छात्रों को ज्यादा से ज्यादा जुडऩे का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्र संघ सांस्कृतिक मंत्री सुरेश टेलर,सवाईसिंह हेगड़े,जगदीश जाखड़,मनोज कडवासरा,राहुल जैन,रितिक पंचारिया,भंवरलाल चारण,प्रमेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...