Followers

Wednesday, July 16, 2014

आरटीआई कार्यकर्ता सुमेरलाल गौड़ सम्मानित

जयपुर में आरटीआई कार्यकर्ताओं की आयोजित हुई सेमीनार  
बालोतरा। सूचना के अधिकार के तहत आरटीआई कार्यकर्ताओं की राज्य स्तरीय सेमीनार जनुपयोगी भवन शास्त्रीनगर जयपुर में आयोजित की गई। जिसमे राज्यभर से आये आर. टी. आई. कार्यकर्ताओं ने भाग लिया एवं मुख्य अतिथि के पूर्व राज्यपाल एन. एल. टिब्बरेवाल, विशिष्ट अतिथि शाहपुरा के विधायक राव राजेन्द्र सिंह एवं पूर्व मुख्य सचिव व वर्तमान मे मुख्य सूचना आयुक्त टी. श्रीनीवासन, जयपुर की मेयर श्रीमती ज्योती खण्डेलवाल , व आर. टी. आई. फोरम सरंक्षक डॉ यदुनाथ दशानन, आर. टी. आई. फोरम के अध्यक्ष श्री संजय गर्ग, मेजर जनरल आर. के.कौशल, प्रसिद्ध समाजसेवी एम. पी. गुप्ता, सूचना आयोग के रजिस्ट्रार जे. के. सचदेवा, रापूर्व मुख्य सूचना आयुक्त एम. डी. कौरानी ने भाग लिया एवं आर. टी. आई. कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर उन्हे सम्मानित किया।
      इस कड़ी मे सिणली जागीर निवासी आर. टी. आई. कार्यकर्ता सुमेरलाल शर्मा को उक्त मेहमानों ने सम्मानित कर आर. टी. आई. कार्य मे उत्कृष्टता के लिये प्रमाण पत्र दिया। पूर्व राज्यपाल एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एन. एल. टिब्बरेवाल ने कहा की जो आर. टी. आई. कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं वह तारीफ ऐ काबिल हैं, मुख्य सूचना आयुक्त टी. श्रीनीवासन ने कहा कि आर. टी. आई. कानून को सभी लोगों को सदुपयोग करना चाहीये जिससे भ्रष्टाचार का खात्मा हो सके, शाहपुरा विधायक राव राजेन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा की वह भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ हैं तथा आर. टी. आई. कानून इस सम्बंध मे बहुत ही मददगार साबित हो रहा हैं व ज्यादा से ज्यादा इस कानून का उपयोग करें व आरों का भी मार्गदर्षन करें। सेमीनार मे पूरे भारत देश मे हो रही आर. टी आई. कार्यकर्ता की हत्याऐं, उन पर जानलेवा हमले व झूठे मामलों मे फंसाने पर चिन्ता व्यक्त की गई व चर्चा का विषय रहा। सभी आर. टी. आई. कार्यकर्ताओं ने निडर हो कर सघर्ष करते रहने का प्रण लिया। राजस्थान आर. टी. आई. फोरम के व सेन्टर फोर पोलिसी सोल्यूशन के अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा की सभी आर. टी. आई. कार्यकर्ता को आशंकायुक्त सभी सरकारी व गैर सरकारी विभागों मे हो रहे भ्रष्टाचार के सम्बन्ध मे सूचनाऐं इकठ्ठी कर भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्यवाही करें व प्राप्त सूचनाओं को सार्वजनिक कर लोगों को जागरूक करें। आर. टी. आई. फोरम सरंक्षक डॉ यदुनाथ दशानन आर टी आई कानून के सम्बंधित समस्याओं के समाधान किये। सेमीनार में राजस्थान राज्य की आर. टी. आई. कार्यकर्ताओं की कमेटी मे सिणली जागीर निवासी आर. टी. आई. कार्यकर्ता सुमेरलाल शर्मा को बाड़मेर जिले से राज्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...