*बहुजन समाज पार्टी की सत्ता परिवर्तन को लेकर संकल्प यात्रा पचपदरा पहुंचने पर बहुजन समाज के लोगों ने किया भव्य स्वागत
बालोतरा
24 मई को बहुजन समाज पार्टी की संकल्प यात्रा के पचपदरा पहुंचने पर बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियो ने स्वागत किया। लोगों ने 51 किलो की माला पहनाकर बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियो की अगवानी कर भव्य स्वागत किया । राजस्थान प्रदेश के मुख्य प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव धर्मवीर सिंह अशोक ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान सरकार की नाकाम कोशिश के कारण अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट में संशोधन कर खत्म करने की कोशिश की जा रही है जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ओर आने वाले समय में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब चुनाव में देगी। राजस्थान मेघवाल समाज के महामंत्री हुक्माराम राठौर ने मुख्य प्रदेश प्रभारी का साफा पहनाकर स्वागत कर कहा कि इस सरकार में दलितों पर बहुत अत्याचारों की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है ।आने वाले समय में विधानसभा में चुनाव में दोनों पार्टियों को उखाड़ फेंक दिया जाएगा । बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव राम सिंह दाखा ने स्वागत भाषण देकर सभी को एकजुट होकर सारे बहुजन संगठनो को एक मंच पर आकर एकता की मिसाल कायम करने की बात कही। इस अवसर पर पूर्णमल सैनी विधायक खेतड़ी,, मनोज सिंह न्यांगली विधायक राजगढ़,, विनय प्रताप सिंह विधायक व प्रदेश प्रभारी राजस्थान, जयप्रकाश सिंह प्रदेश प्रभारी राजस्थान, भगवान सिंह बाबा प्रदेश प्रभारी राजस्थान, सुमित सिंह प्रदेश प्रभारी राजस्थान, हरिसिंह तेनगुरिया प्रदेश प्रभारी राजस्थान, सीताराम मेघवाल प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, बाड़मेर क्षेत्र के प्रभारी रईस अहमद मलिक, मेघवाल युवा विकास समिति के संस्थापक श्याम डांगी, अनुसूचित जाति जनजाति के संयोजक किरण कुमार घुसर, नेम सा जसोल, राहुल जोड़, आदि बहुजन समाज के पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अल्ला राम भागवा ने किया।
Followers
Thursday, May 24, 2018
बसपा की सत्ता परिवर्तन यात्रा पहुची पचपदरा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
सर्व समाज ने दिया ज्ञापन
हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...
No comments:
Post a Comment