बालोतरा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत की गिरफ्तारी के बाद पहला बयान सोशल मीडिया के जरिए जारी किया है।
गहलोत ने बुधवार दोपहर अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि मुझे अफसोस है कि मैंने स्वयं ने घटना वाले दिन ही आईजी जोधपुर और कमीश्नर जोधपुर को कहा था कि बालोतरा (बाडमेर) से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे श्री मदन प्रजापत के साथ न्याय होना चाहिए। उसके बावजूद भी पुलिस ने ऐसी धाराएं लगा दीं, जिनसे उनकी जमानत नहीं हो सके। इस प्रकार उनका मनोबल तोडने का असफल प्रयास किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटने वाला नहीं है।
कांग्रेस हमेशा अन्याय, अत्याचार, उत्पीडन करने वालों के खिलाफ लडती रही है और न्याय के साथ खडी रहेगी। मदन प्रजापत ने ये प्रयास किया था कि बालोतरा (बाडमेर) में रीको जो कार्यवाही कर रही थी उसमें भेदभाव नहीं हो और आम आदमी को न्याय मिले। कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री मदन प्रजापत को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा दमनात्मक कार्यवाही भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
चुन-चुनकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज किये गये हैं जो कि उन्हें परेशान करने की नियत से राजनीति से पे्ररित हैं।
अशोक गहलोत,पूर्व मुख्यमंत्री की फेसबुक वॉल से

No comments:
Post a Comment