Followers

Friday, February 6, 2015

जिला परिषद सदस्यों की निर्वाचन सूची

बाडमेर। जिला परिषद के सदस्यों की गुरूवार को हुई मतगणना के पश्चात् परिणामों की घोषणा की गई तथा जिला परिषद के सभी 37 सदस्यों का निर्वाचन कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन शर्मा ने बताया कि जिला परिषद के वार्ड संख्या 1 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की जीतू कंवर, 2 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के फतेह खां, 3 से भारतीय जनता पार्टी के मकोमल, 4 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की शमा खान, 5 से इंडियन नेशनल कांग्रेस पुष्पा देवी, 6 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की गीता, 7 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के राजेश कुमार, 8 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रियंका, 9 से भारतीय जनता पार्टी के रूप सिंह, 10 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की पेमी, 11 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की मांगी देवी, 12 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के किशन लाल, 13 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की श्रीमती मृदु रेखा चैधरी, 14 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के वकील काछबाराम खोथ, 15 से भारतीय जनता पार्टी के बाबूलाल निर्वाचित हुए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला परिषद के वार्ड संख्या 16 से भारतीय जनता पार्टी की विमला देवी, 17 से भारतीय जनता पार्टी के खेताराम, 18 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की पन्नी जाट, 19 से भारतीय जनता पार्टी की मीना देवी, 20 से भारतीय जनता पार्टी के नरसिंह, 21 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के सोहनलाल, 22 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की गोमती देवी, 23 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की मनीषा, 24 से भारतीय जनता पार्टी के सोहनसिंह भायल, 25 से भारतीय जनता पार्टी के खेताराम कालमा, 26 से भारतीय जनता पार्टी के इन्दाराम चैधरी, 27 से भारतीय जनता पार्टी की विजय लक्ष्मी, 28 से भारतीय जनता पार्टी की रेखा, 29 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रेमकरण, 30 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के ओम प्रकाश, 31 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रियका, 32 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की परमेश्वरी, 33 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की दर्शना, 34 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की सीमा चैधरी, 35 से भारतीय जनता पार्टी के मुन्शीलाल, 36 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के बीजाराम निर्वाचित हुए।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...