Followers

Sunday, February 28, 2016

प्रतिपक्ष नेता मदन चोपड़ा ने वार्ड संख्या 1 का दौरा कर सुनी समस्याएं

संवाददाता ओमप्रकाश सोनी 
बालोतरा। नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता मदन चोपड़ा ने वार्ड सख्या एक का  दोरा कर लोगो की समस्या सुनी ।प्रतिपक्ष नेता  चोपड़ा को वार्ड सख्या एक के पार्षद पति मंगलाराम जोशी ने भी अनेक समस्याए बताई। वार्डवासियों ने बताया कि  वार्ड में सभापति द्वारा विकास कार्य नही करवाए जा रहे है। तथा उनके वार्ड की उपेक्षा की जा रही है। वार्ड की मुख्य सड़क पी के डाईग से लगाकर गंदे नाले तक की हालत देखने से विकास का अंदाज स्वत ही लग जाता है। जेरला इलाके की तरफ से आने वाले नाले का गन्दा पानी घरो में फेल रहा है।
प्रतिपक्ष नेता चोपड़ा ने वार्ड वासियो को उनकी समस्याओ का निस्तारण करवाने का आश्वाशन दिया।

प्रदुषण नियंत्रण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति की बैठक आयोजित।

संवाददाता ओमप्रकाश सोनी 
बालोतरा। प्रदुषण नियंत्रण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति की बैठक खेड़ गांव माँ आयोजित हुई। बैठक में समिति सदस्यों सहित बड़ी तादाद में खेड़,कलावा,जेरला,तिलवाड़ा के ग्रामीणों व् किसानो ने भाग लिया। बैठक में किसानो ने अवगत करवाया कि बालोतरा के टेक्सटाइल उद्योगो द्वारा खुले में बहाया जा रहा रासायनिक प्रदुषण खेड़,तिलवाड़ा,कलावा,जेरला आदि गावो के खेतो में पहुच गया है जिससे खेत बंजर हो गए है। प्रसाशन व् प्रदुषण नियंत्रण मंडल के अधिकारीयो को लंबे समय से गुहार की जा रही है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में अब किसानो को मज़बूरी में राष्ट्रीय हरित अधिकरण(ngt)की शरण लेनी पड़ेगी। ग्रामीणों ने बैठक में बताया कि बालोतरा सीवरेज का पानी भी खेतो को बर्बाद कर रहा है। ग्रामीणों ने सीवरेज के नाले को बंद करवाने की मांग रखी। बैठक में गांधीपुरा,बिठूजा व् भेरजी की वाड़ी इलाको से लूणी नदी  में प्रदूषित पानी की आवक नहीं रुकने पर भी चिंता व्यक्त की गयी।
लूणी नदी का सीमांकन करवाकर झाड़िया कटवाने और साफ सफाई करवाने की मांग भी ग्रामीणों ने रखी। बैठक के दौरान समिति की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और नए सदस्य व् पदाधिकारी बनाए गए। इस दौरान पुखराज कलावा को प्रचार-प्रसार मंत्री, चेनाराम को संघठन मंत्री व् जयसिंह को विकाश मंत्री मनोनीत किया गया। बैठक में समिति अध्यक्ष तुलसाराम चोधरी, उपाध्यक्ष पृथ्वीराज भाट, कोषाध्यक्ष इन्द्रसिंह, मंत्री मांगीलाल कलावा सहित बड़ी तादाद में किसान मौजूद थे।

Saturday, February 27, 2016

चेटीचंड मेला 2016 के लिए सिंधी समाज महिला मण्डल की बैठक आयोजित

बालोतरा। भारतीय सिंधु सभा  व् सिंधी समाज महिला मण्डल की मिटींग   नया पूरा स्थित सेठ शम्भूमल सिंधी पंचयात भवन अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या खियानी के नेतृत्व में आम मिटींग रखी गई जिस के मुख्य बिंदु था चेटीचंड मेला 2016 को हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाने  के लिए मेले के तहत होने वाले महिलाओं और  बच्चों के कार्यकर्म को नये रूप से करना महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकलना और विशेष रूप से साफ सफाई और अनुशासन से प्रसादी व् लंगर प्रसादी आदि ग्रहण करने के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर  नीता हासवानी कविता लालवानी गंगा खियानी देवी सुखनानी कविता संगतनी माया सुखनानी पूजा धीरवानी रूकमणी सुखनानी सहित समाज के सभी सदस्य उपस्थित थे

बालिकाएँ उच्च शिक्षा हासिल कर कामयाब बनें- भन्साली

जसोल । स्थानीय सुआ देवी भन्साली राजकीय बालिका आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 12 वी की छात्राओं का विदाई समारोह मनाया गया।कार्यक्रम की शुरूआत बालिकाओं द्वारा स्वागत व विदाई गीत के साथ की गई। प्रधानाचार्या मोनिका भटनागर द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान कक्षा 12 वीं की छात्रा को माला व श्रीफल देकर भेंट किये गए। इस दौरान छात्राओं ने विचार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव बताए तथा छात्राओं द्वारा राजस्थानी लोक गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। एवं विद्यालय में वर्ष भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
पूर्व सरपंच भंवरलाल भन्साली ने बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बालिकाएँ उच्च शिक्षा हासिल कर कामयाब बनें व विद्यालय के संस्कारों को जीवन में उतारने का प्रयास करे। इस दौरान शिक्षाविद मोहनलाल खण्डेलवाल ने भी विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर संतोश पटेल,पंकज पालीवाल,धनवंती दवे,भारती नागोरा, समाजसेविका कविता गोलेच्छा,रेखा जैन, मंजु मण्डोतर आदि उपस्थित थी। कार्यक्रम के अंत में जितेन्द्र गहलोत ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र व्यास ने किया।

Friday, February 26, 2016

प्र्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां पूरी, जाजम मुहूर्त शनिवार को

-भजन संध्याओं में ख्यातिप्राप्त भजन गायक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
बालोतरा। निकटवर्ती ग्राम पंचायत लालाणा के सड़ला नाडा मामाजी डूंगरसिंह जी, शैतानसिंह जी राठौड़ व श्री सुभद्रा माताजी के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। शनिवार को प्रातःकालीन शुभवेला में जाजम मुहूर्त का कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं चार दिवसीय भजन संध्या में मशहूर भजन गायक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
भोपाजी भूराराम चैधरी ने बताया कि महोत्सव को लेकर शनिवार को प्रातः 8.30 बजे मंदिर परिसर में जाजम का मुहूर्त का कार्यक्रम होगा। इसके बाद विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा। इसी दिन हवन की बोलियां शुरू होगी, जो 28 फरवरी की देर रात तक चलेगी। उन्होंने बताया कि 3 मार्च को कलश यात्रा व मण्डप पूजन, 4 मार्च को गृहशांति यज्ञ व देव पूजन, 5 मार्च को देवयज्ञ तथा 6 मार्च को देव स्थापना की जाएगी। 7 मार्च को सवेरे 9.58 बजेे से 11.30 बजे तक यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन रखा गया हैं। चैधरी ने बताया कि मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है।
श्रद्धालु राजूगिरी गोस्वामी ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में चार दिवसीय भजन संध्याओं का आयोजन होगा, जिसमें मशहूर भजन गायक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगें। उन्होंने बताया कि 3 मार्च को रात्रि में आयोजित भजन संध्या में अशोक प्रजापत, किशोरीलाल देवड़ा व शंकरभारती, 4 मार्च को धनपुरी गोस्वामी, श्रवणदास व जोगसिंह देवड़ा तथा 5 मार्च को लोकप्र्रिय प्रकाश माली अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं 6 मार्च को महाजागरण का आयोजन होगा, जिसमें ख्यातिप्राप्त भजन गायक किशोर पालीवाल, कुलदीप ओझा व गोविंद पटेल अपनी कोकिल कण्ठा से सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव विभोर करेंगे। पूर्व सरपंच हेमाराम चैधरी ने बताया कि हस्तीमल राजपुरोहित, खीमाराम करड़, बाबुसिंह राजपुरोहित, रामेश्वर माली, कलाराम चैधरी, भेराराम राजपुरोहित, मंगलाराम देवासी, गीगाराम प्रजापत, धन्नाराम सैन, वगताराम चैधरी, सूजाराम घांची, गणेशाराम बोका, बंशीलाल माली, मांगीलाल चैधरी, राणाराम तरक, छोगाराम काग, सवाईसिंह राजपुरोहित, हरीराम सैन, देरामाराम चैधरी, केशाराम देवासी, नारायणराम माली, मोहनसिंह राजपुरोहित व आम्बाराम माली विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान की व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करेंगे।

Thursday, February 25, 2016

ग्रामीण संस्कृति से रंगा बाड़मेर-बालोतरा

बाड़मेर राजस्थान में स्थित एक छोटा किंतु अलग-अलग रंगों से भरा शहर है। यहा पर बाड़मेर का जिला मुख्यालय है। यह शहर अब तेल नगरी के नाम से भी जाना जाता है। जिले में बड़़ी संख्या में तेल कुओं की खोज पूरी हो चुकी है तथा बड़ी संख्या में तेल भंड़ार मिलेे है अब तो यहा पर रिफाईनरी की सौगात भी मिल चुकी है। इस शहर की स्थापना बहाड़ राव ने 13वीं शताब्दी में की थी। उन्हीं के नाम पर इस जगह का नाम बाड़मेर पड़ा यानि बार का पहाड़ी किला। एक समय मालानी के नाम से जाना जाने वाला बाड़मेर अपनी जीवंतता के कारण सैलानियों को बहुत भाता है। बाड़मेर की यात्रा की एक खासियत यह भी है कि यह हमें राजस्थान के ग्रामीण जीवन से रूबरू कराता है। यात्रा के दौरान रास्ते में पडऩे वाले गांव, पारंपरिक पोशाकें पहने लोगों और रेत पर पड़ती सुनहरी धूप, बाड़मेर की यह मनोरम छवि आंखों में बस जाती है। मार्च के महीने में पूरा बाड़मेर रंगों से भर जाता है क्योंकि वह वक्त बाड़मेर महोत्सव का होता है। यह वक्त यहां आने का सबसे सही समय है। सिणधरी में यहां मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी को मेला लगता हैं जो एक महिने तक चलता हैं। मुख्य आकर्षण एक समय में जसोल मालानी का प्रमुख क्षेत्र था। रावल मल्लीनाथ के नाम पर परगने का नाम मालानी पङा, इस प्राचीन गांव का नाम राठौड़ उपवंश के वंशजों के नाम पर पड़ा। यहां पर स्थित जैन मंदिर और कई हिंदू मंदिर जसोल के मुख्य आकर्षण हैं। यहां एक चमत्कारिक देवी माता राणी भटीयाणी का मन्दिर है। जूना बाड़मेर हरसाणी यह बाडमेर-गिराब और शिव-गडरारोड सडक के मिलन स्थल पर एक चोराहे पर आया हुआ है। यहा एक माल्हण बाई का चमत्कारिक मन्दिर है। जानसिह की बेरी यह ग्राम शिव-गडरारोड मार्ग पर शिव से 43 किलोमिटर पर आया हुआ है यहा एक सन्चियाय माता का मन्दिर है। बालोतरा से 8 किलोमीटर दूरी पर खेड़ गांव स्थित है। खेड़ राठौड़ वंश के संस्थापक राव सिहा और उनके पुत्र ने खेड़ को गुहिल राजपूतों से जीता और यहां राठौड़ों का गढ़ बनाया। रणछओडज़ी का विष्णु मंदिर यहां का प्रमुख आकर्षण है। मंदिर के चारों और दीवार बनी है और द्वार पर गुरुड़ की प्रतिमा लगी है जिसे देख कर लगता है मानो वे मंदिर की रक्षा कर रहे हों। पास ही ब्रह्मा, भैरव, महादेव और जैन मंदिर भी हैं। जो सैलानियो क मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। गुहिल राजपूत यहा से भावनगर चले गये और 1947 तक शासन किया । किराडु पहाड़ी की तराई में हाथमा गांव के पास स्थित है किराडु। 1161 ई. के शिलालेख से पता चलता है कि पहले इस स्थान का नाम कीरतकूप था। एक समय में यह परमार राजपूतों की राजधानी था। यहां पर पांच मंदिरों के अवशेष मिले हैं जिनमें से एक भगवान विष्णु को और चार अन्य भगवान शिव को समर्पित हैं। पुरातत्व की दृष्टि से इन मंदिरों का बहुत महत्व है। कला प्रेमियों को भी यह मंदिर आकर्षित करते हैं। इनमें से सोमेश्वर मंदिर सबसे बड़ा है। महावीर पार्क महावीर पार्क(बाङमेर) एक खूबसूरत हरा-भरा पार्क था। यहां पर एक छोटा-सा संग्रहालय भी है जहां पत्थर से तराशी गई मूर्तियां प्रदर्शित की गई हैं। सिद्वेश्वर महादेव मेला माहबार बाङमेर से 2 किलोमीटर की दूरी पर माहबार रोङ पर सिद्वेश्वर महादेव का मन्दिर आया हुआ है,जहां पर श्री महादेव जी के साथ, सन्तोषीमाता, बंजरग बली आदि के मन्दिर है। जहां हर वर्ष श्रावण महिने मे प्रत्येक सोमवार को मेला लगता है। श्रावण के अन्तिम सोमवार की रात्रि मे भजन संध्या का आयोजन होता है, जिसमे बङी संख्या मे श्रद्वालू सम्मिलित होते है। सूंईया मेला बाङमेर जिले की चौहटन कस्बा मे सूंईया महादेव का मेला भरता है। जिसमे दूर दराज से भारी मात्रा मे लोग आते है। हुडो कि ढाणी यह बायतु तहसील का एक गांव है। जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर सुनहरे धौरो के बीच बसा हुआ एक गांव है। यहा पर भगवान रणछोङराय का और बाबा रामदेव जी का प्रसिद मन्दिर है। यह जाटो के महीसा स्व.मांगाराम जी ढाका की जन्म स्थली है। आषाढ बदी ग्यारस को बाबा की जागरण रखी जाती है। विरात्रा माता का मेला चोहटन गाँव से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर विरात्रा में मेला आयोजित किया जाता है। यहाँ साल में तीन बार चैत्र, भाद्रपद तथा माघ में वांकल देवी की पूजा का मेला लगता है।

नाकोड़ा जैन तीर्थ
नाकोङा पार्श्वनाथ पंचपदरा तहसील के मेवानगर गांव में एक मेला लगता है। यह स्थान बालोतरा शहर से 10 किलो मीटर की दूरी पर है। यहाँ पर नाकोङा पार्श्वनाथ का जैन मंदिर है, जिसके चारों ओर का वातावरण काफी सुंदर है। यहाँ प्रत्येक वर्ष बङ्ी पूस 10 (दिसम्बर-जनवरी) को पार्श्वनाथ का जन्म उत्सव मनाने के लिए मेला लगता है। यहाँ पर तीन जैन मंदिर है, जो पार्श्वनाथ, शांतिनाथ तथा आदिनाथ को समर्पित हैं।, हर साल लगभग दस हजार की संख्या में लोग यहाँ इक_े होते हैं, जिसमें ज्यादातर लोग जैन धर्म को मानने वाले होते हैं।
राधाष्टमी का मेला
खेड़मेला पचपद्रा तहसील के अन्तर्गत खेङ गांव में प्रत्येक पूर्णिमा पर मंदिर के निकट एक धार्मिक मेला लगता है। राधा अष्टमी भाद्रपद सुदी 8 और 9 (अगस्त-सितम्बर) को एक बङा मेला लगता है। यह गांव बालोतरा से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
कल्याणसिंह का मेला
प्राचीन काल में सभ्यता का मुख्य केन्द्र था। कल्याण सिंह का मेला यह मेला सिवाना दुर्ग में अलाउद्दीन की सेना के विजय अवसर पर लगता है। यह श्रावण सुदी 2 (जुलाई-अगस्त) में प्रत्येक वर्ष लगता है। लगभग 5000 लोग इस अवसर पर जमा होते हैं। जिले के अन्य मुख्य त्योहारों में होली,शीतला अष्टमी, गणगौर, रक्षा-बंधन, अक्षय-त्रितिया, दशहरा, दीपावली, ईद-उल-जुहा आदि है। महावरी जयंती तथा पर्यूशन जैन लोगों का महत्वपूर्ण पर्व है।
सिणधरी पशु मेला
सिणधरी पशु मेला लूनी नदी के तट पर स्थित सिणधरी गाँव मे यह मेला लगता है। यह जिले का प्रमुख पशु मेला है। यह मेला मनोरंजक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यह शहर बालोतरा एवं बाड़मेर रेलवे स्टेशन से 60 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। यह प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष बदी 5 (नवंबर-दिसम्बर) में लगता है। जो एक माह तक चलता हैं । हजारों की संख्या में लोग यहाँ इक_े होते हैं । हजारों जानवार यहां खरीद-बिक्री के लिए लाए जाते हैं। तथा ऊनी कपङों की अच्छी वैरायटी यहाँ मिलती हैं ।
गोयणेश्वर महादेव
गोयणेश्वर महादेव का विशाल मेला शिवरात्री को लगता है जो तीन दिन तक चलता है यह बाङमेर जिले की सिणधरी तहसील के डँडाली गाँव मे विशाल पहाड़ी पर मेला लगता है यहीं पर रावळ गुलाबसिह सिणधरी रहा करते थे वे परम गौ भक्त थे यहाँ पर रावळ गूलाबसिह की विशाल प्रतिमा लगी हुई है यहाँ पर दुर्लभ दुर्गम पहाड़ी है और यहाँ दुर दुर से यात्री आते है खरीदारी के शौकीन लोगों के लिए बाड़मेर किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां रंगबिरंगी कढ़ाई में जड़े हुए शीशे सैलानियों को आकर्षित करते हैं। विशेषरूप से विदेशी सैलानी इन वस्तुओं को अवश्य खरीदते हैं। पारंपरिक रंगों और बुनाई से बने शॉल,कालीन, दरी और कंबल इस क्षेत्र की खासियत हैं। सदर बाजार के आसपास बनी छोटी-बड़ी दुकानों से इन चीजों की खरीदारी की जा सकती है। बायतु . यह प्रसिद लोक देवता खेमा बाबा का जन्म स्थल है। यहा पर गुजरात और राजस्थान के दुर दुर से यात्री आते है। भादवा सुदी नवमी माघ सुदी नवमी और चैत्र सुदी नवमी को मेला लगता है।
आसोतरा ब्रह्माधाम तीर्थ
बालोतरा से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ब्रह्माधाम तीर्थ देश का दूसरा सबसे बड़ा ब्रह्मा मंदिर है। यहा पर राजपुरोहित समाज से संत श्री खेतारामजी महाराज ने तपस्या की और इस क्षेत्र को एक अलग पहचान दिलाई। गुरू महाराज खेतारामजी के देवलोकगमन होने के पश्चात उनके शिष्य तुलसारामजी महाराज को गादिपति बनाया गया और आज वे भक्तों का मार्गदर्शन कर रहे है।
बाबा रामसापीर की विश्राम स्थली बिठूजा
बालोतरा से आठ किलोमीटर दूर स्थित बाबा रामदेवजी की विश्राम स्थली के नाम से विख्यात बिठूजा धाम में प्रत्येक शुक्ल पक्ष की दूज को मेला लगाता है। यहा श्रद्धालु भोर होने से पहले ही पैदल जत्थों के रूप में आते है और बाबा के चरणों में शीश नवाने के बाद में सुगणा बाई व डाली बाई मंदिर के दर्शन करने के बाद में भगवान भोलेनाथ की आदमकद प्रतिमा की पूजा अर्चना करते है। यहा मान्यता है कि बाबा रामदेवजी सुगण बाई को लेने गए थे तभी उन्होंने यहा पर तालाब के किनारे विश्राम किया था।
तिलवाड़ा पशु मेला
मल्लीनाथ मेला राठौड़ राजवन्श के रावल रावल मल्लीनाथ के नाम पर मल्लीनाथ मेला राजस्थान के सबसे बड़े पशु मेलों में से एक है। यह बाड़मेर जिले के तिलवाडा गांव में चैत्र बुदी एकादशी से चैत्र सुदी एकादशी (मार्च-अप्रैल) में आयोजित किया जाता है। इस मेले में उच्च प्रजाति के गाय, ऊंटों, बकरी और घोडों की बिक्री के लिए लाया जाता है। इस मेले में भाग लेने के लिए सिर्फ गुजरात से ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से भी लोग आते हैं। मेवा नगर 12वीं शताब्दी का यह गांव किसी समय विरानीपुर के नाम से जाना जाता था। इस गांव में तीन जैन मंदिर हैं। इनमें से सबसे बड़ा मंदिर नाकोडा पार्श्वनाथ का समर्पित है। इसके अलावा एक विष्णु मंदिर भी है जो देखने लायक है। इस जगह का राठौड़ राजवन्श के इतिहास मे प्रमुख स्थान है । राठौड़ राजवन्श के रावल सलखा के पुत्र रावल मल्लीनाथ के वन्शज महेचा राठौड़ कहलाते थे, उन मल्लीनाथ के नाम पर ही इसका नाम महेवानगर पङा जो कि कालान्तर मे मेवा नगर हो गया। यहा नजदीकी हवाई अड्डा जोधपुर है जो देश के बाकि हिस्सों से जुड़ा हुआ है। यह क्षेत्र रेल मार्ग व सडक़ मार्ग के जरिए जोधपुर से जुड़ा है। सडक़ मार्ग बाड़मेर बसों के जरिए जैसलमेर और गुजरात से जुड़ा हुआ है।
औद्योगिक नगरी बालोतरा
औद्योगिक नगरी के नाम से विख्यात बालोतरा में की पहचान कपड़ा उद्योग के कारण आज देश व विदेशों में भी बन गई है। यहा पर टैक्सटाईल उद्योग होने से सैकड़ो लोगों को रोजगार मिलता है। कच्चा कपड़ा बालोतरा की औद्योगिक ईकाईयों में आता है और यहा पर धुपाई,ब्लीचिंग,रंगाई,छपाई के बाद बड़ी-बड़ी मिलों में जाकर कपड़ा तैयार होता है जो देश व विदेशों में अपनी अलग पहचान बना चुका है।


1.21 करोड़ का रेल बजट 2016 लोकसभा में पेश

 127 करोड़ लोगों के लिए 1.21 करोड़ का रेल बजट 2016-17
नई दिल्ली। रेलवे के लिए साल 2015-16 के बाद 2016-17 चुनौती भरा दौर होगा, इसके संकेत बजट पेश करते रेलमंत्री के बातों में , रेलवे के पुनर्गठन पर जोर। रेलमंत्री ने 1.21 करोड़ का रेल बजट पेश करते हुए एक ओर जहां यात्रियों की सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखा गया, तो वहीं हर वाद साल 2019 तक के लिए केन्द्रित करने की कोशिश की गई है.मतलब आपको रेलवे की हर सुविधा के लिए साल 2020 तक का इंतजार करना पड़ेगा. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी को याद करते हुए कहा कि हम रुकेंगे नहीं झुकेंगे नहीं। रेलवे भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ है। यात्री की गरिमा, रेल की गति राष्‍ट्र की प्रगति। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने लोकसभा में रेल बजट पेश किया। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को लोकसभा में रेल बजट पेश करते हुए कहा कि 2016-17 के रेल बजट में सभी पक्षों से संबंधित मुद्दों का ख्याल रखा है। प्रभु ने अपने दूसरे रेल बजट भाषण के शुरू में कहा कि यह समय चुनौतीपूर्ण है और भारतीय रेल की आगे की यात्रा के लिए सहयोग, समन्वय और संचार की रणनीति अपनाई जाएगी।प्रभु ने कह कि हम देश में बुनियादी ढांचे में निवेश में अग्रणी रहेंगे।
पेश हैं रेल बजट 2016-17 के अहम बिंदु:- 
- रेलमंत्री: रेलवे के लिए ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्किल इंडिया’ को प्राथमिकता, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया रेलवे के एजेंडे में
 रेलवे के पुनर्गठन, पुनर्निर्माण और पुनरुद्धार की,ये समय चुनौतियों से भरा है , यात्री की गरिमा, रेल की गति-राष्ट्र की प्रगति
हमारी कार्ययोजना के 3 स्तंभ हैं- नव-अर्जन, नव-मानक, नव-संरचना
अगले वर्ष तक 1,84,820 करोड़ रुपये का राजस्व जुटा सकेंगे
पहली बार स्वीकृत निर्माण कार्यों की ‘पिंक बुक’ में राज्य सरकार, अन्य एजेंसियों की भागीदारी परियोजनाओं की सूची शामिल
रेलमंत्री: वित्तीय वर्ष 2016-17 में पूंजीगत योजना के लिए 1.21 लाख करोड़ रुपये रखे गए हैं
2020 तक ट्रेनों में आवश्यकता के अनुसार आरक्षण उपलब्ध कराने का लक्ष्य
* 2020 तक मालगाड़ियों को टाइम-टेबल के अनुसार चलाने का लक्ष्य
* 2020 तक संरक्षा रिकॉर्ड में पर्याप्त सुधार के लिए उच्चस्तरीय तकनीक का लक्ष्य
* 2020 तक बिना चौकीदार वाली क्रॉसिंग को खत्म करने का लक्ष्य
*  2020 तक 95 प्रतिशत तक समय पालन का लक्ष्य
* 2020 तक मालगाड़ियों की औसत गति 50 किमी/घंटे और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की
* औसत गति 80 किमी/घंटे तक करने का लक्ष्य
*2020 तक स्वर्णिम चतुर्भुज पर सेमी हाईस्पीड ट्रेनें चलाने का लक्ष्य
* 2020 तक मालगाड़ियों की औसत गति 50 किमी/घंटे और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की औसत गति 80 किमी/घंटे तक करने का लक्ष्य
*  2020 तक ट्रेनों से मल-मूत्र के सीधे डिस्चार्ज को समाप्त करने का लक्ष्य
* 2020 तक ट्रेनों से मल-मूत्र के सीधे डिस्चार्ज को समाप्त करने का लक्ष्य
* भारतीय जीवन बीमा निगम ने अनुकूल शर्तों पर 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की सहमति दी
 * पिछले वर्ष की गई 139 घोषणाओं पर कार्रवाई आरंभ की गई
*  भारतीय जीवन बीमा निगम ने अनुकूल शर्तों पर 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की सहमति दी
* 2500 किमी अतिरिक्त बड़ी लाइन चालू करने के लक्ष्य से भी आगे निकल जाएंगे, जो पिछले साल से करीब 30% ज्यादा होगा
* पिछले वर्ष की गई 139 घोषणाओं पर कार्रवाई आरंभ की गई
* अगले वित्तीय वर्ष में 2,000 किमी का विद्युतीकरण करने का प्रस्ताव
*   त्रिपुरा की राजधानी अगरतला को बड़ी लाइन नेटवर्क पर लाया गया
*  7 किमी प्रतिदिन की रफ्तार से बड़ी लाइन चालू करने में सफल
*  अगले वित्तीय वर्ष में 2,000 किमी का विद्युतीकरण करने का प्रस्ताव
*  हमारा मिशन पूरे कामकाज में 100 प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित करना है
*  कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए सोशल मीडिया भी इस्तेमाल
*   हमने ये सुनिश्चित किया है कि परियोजनाएं 6-8 माह के अंदर स्वीकृत हो जाएं, पहले इसमें 2 साल से ज्यादा का वक्त लगता था
*  सभी प्रकार की खरीद ई-प्लेटफॉर्म पर की जा रही है
*  कार्यप्रणाली में कुशलता के लिए आंतरिक लेखा प्रणाली का पुनर्गठन
*  कार्यप्रदर्शन के आधार पर कुछ क्षेत्रीय रेलों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए  
* कैबिनेट ने रेलवे को राज्य सरकारों के साथ संयुक्त उद्यम की अनुमति दी
*   यात्रियों से इनपुट लेने के लिए रोजाना 1 लाख से ज्यादा फोन किए जाते हैं
*  सोशल मीडिया और आईवीआरएस प्रणाली के जरिए ग्राहकों से मिल रहा फीडबैक
*   बजट प्रलेखों में 92,714 करोड़ रुपये के 44 नए भागीदारी कार्यों का उल्लेख
*  राज्य सरकारों के साथ 6 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए
* संयुक्त उद्यम के लिए 17 राज्यों से सैद्धांतिक अनुमोदन मिला
*   लोकप्रिय मार्गों पर 65,000 अतिरिक्त बर्थों का निर्माण कर यात्रा को आरामदेह बनाया
*   रेलवे स्टेशनों पर 2,500 वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई गईं
*   हर ट्रेन में 120 लोअर बर्थ बुजुर्गों के लिए आरक्षि‍त: सुरेश प्रभु
*  आधुनिक साजसज्जा वाले सवारी डिब्बों के साथ नई रेलगाड़ी महामना एक्सप्रेस शुरू की है
*  वरिष्ठ नागरिकों का कोटा 50 फीसदी बढ़ा: सुरेश प्रभु
* लोकप्रिय मार्गों पर 65,000 अतिरिक्त बर्थों का निर्माण कर यात्रा को आरामदेह बनाया
* जनरल बोगी में भी पैसे देकर बिस्तर खरीद सकते हैं: सुरेश प्रभु
* 2016 के अंत तक 100 रेलवे स्टेशनों पर होगी WI-FI सुविधा
*   दिव्यांगों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग को सुविधाजनक बनाया
*   1780 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें और 225 कैश-क्वाइन और स्मार्ट कार्ड चालित टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गईं
*   दुनिया का पहला जैव निर्वात शौचालय भारतीय रेल ने तैयार किया और डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में प्रयोग हो रहा है
*  इस वित्तीय वर्ष के अंत तक ट्रेनों में 17,000 जैव शौचालय उपलब्ध कराए जाएंगे
*  रेलवे स्टेशनों पर 2,500 वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई गईं
* लोकप्रिय मार्गों पर 65,000 अतिरिक्त बर्थों का निर्माण कर यात्रा को आरामदेह बनाया
* यात्रियों से इनपुट लेने के लिए रोजाना 1 लाख से ज्यादा फोन किए जाते हैं
* सोशल मीडिया और आईवीआरएस प्रणाली के जरिए ग्राहकों से मिल रहा फीडबैक  
*    वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए लोअर बर्थ का कोटा बढ़ाया
*   प्रत्येक सवारी डिब्बे में वरिष्ठ नागरिक कोटे को 50% बढ़ा रहे हैं
*   दुनिया का पहला जैव निर्वात शौचालय भारतीय रेल ने तैयार किया और डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में प्रयोग हो रहा है
*   1780 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें और 225 कैश-क्वाइन और स्मार्ट कार्ड चालित टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गईं
*  आम आदमी के लिए अंत्योदय ट्रेन चलेगी: सुरेश प्रभु
*  तेजस ट्रेन की स्पीड 130 किमी प्रति घंटा होगी: रेल मंत्री
*  महिला सुरक्षा के लिए सवारी डिब्बों में मध्यम भाग को आरक्षित किया गया
*  311 रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी चौकसी की व्यवस्था
*   यात्रियों, खासतौर पर महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए 24/7 हेल्पलाइन नंबर 182 की शुरुआत
*  स्वच्छता के साथ ही रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान
*     दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की ऑनलाइन बुकिंग और सभी सवारी डिब्बे ब्रेल इनेबल्ड किए
*    महिला सुरक्षा के लिए सवारी डिब्बों में मध्यम भाग को आरक्षित किया गया
*    रेलवे स्टेशनों पर युवा और कारोबारी यात्रियों के लिए वाई-फाई सेवा शुरू
*    कैबिनेट ने पीपीपी मॉडल पर 400 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करने का अनुमोदन दिया.
*  गूगल की साझेदारी से इस साल 100 स्टेशनों और अगले 2 साल में 400 स्टेशनों पर वाई-फाई सेवाओं का प्रस्ताव.
* मौजूदा वर्ष में 820 रोड ओवर ब्रिज/अंडर ब्रिज को पूरा किया और 1,350 पर काम चल रहा है
*  मौजूदा वर्ष में 820 रोड ओवर ब्रिज/अंडर ब्रिज को पूरा किया और 1,350 पर काम चल रहा है *  सांसद क्षेत्र विकास योजना को रेलवे से जोडने की पहल
* 2015-16 में 350 चौकीदार वाली लेवल क्रॉसिंग बंद की और 1,000 बिना चौकीदार वाले लेवल क्रॉसिंग बंद की
* 139 पर फोन करके कैंसिल करा सकेंगे टिकट, दिल्ली में रिंग रेल से जोड़े जाएंगे 21 स्टेशन  
* स्वच्छता के साथ ही रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान
* यात्रियों, खासतौर पर महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए 24/7 हेल्पलाइन नंबर 182 की शुरुआत
* दुर्घटनाएं कम करने के लिए दुनिया के प्रमुख रेल संस्थानों, टेक्निकल रिसर्च इंस्टीट्यूट्स के साथ रिसर्च और विकास साझेदारी शुरू की
* रेलवे बोर्ड का पुनर्गठन सबसे महत्वपूर्ण सुधार
* 2 हजार रेलवे स्टेशनों पर जानकारी देने के लिए 20 हजार स्क्रीन लगाए जाएंगे      
* 2019 तक मालगाड़ी के लिए दो विशेष कॉरिडोर  
 * डिजिटल इंडिया मिशन के तहत इस साल ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम की शुरुआत की, जिसमें एसएमएस, ई-मेल के जरिए अलर्ट जारी हो रहे हैं
 * उच्च भार वहन क्षमता वाले रेल इंजन का निर्माण हो रहा है, जिससे ट्रेनों की वहन क्षमता बढ़ेगी
 * अगले वित्त वर्ष में वडोदरा स्थित भारतीय रेल राष्ट्रीय अकादमी को रेल विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव
 * उच्च भार वहन क्षमता वाले रेल इंजन का निर्माण हो रहा है, जिससे ट्रेनों की वहन क्षमता बढ़ेगी
 * बिजली खरीदी के क्षेत्र में कुल 3,000 करोड़ की बचत होगी
 * रेल बजट के बाद लोकसभा 2.15 बजे तक के लिए स्थगित
 * रेलमंत्री: अनारक्षित यात्रा के लिए दीनदयालु सवारी डिब्बे लगाने का प्रस्ताव
 * रेलमंत्री: आम आदमी के लिए अंत्योदय एक्सप्रेस और लंबी दूरी की पूरी तरह अनारक्षित सुपरफास्ट ट्रेन सेवा का प्रस्ताव
 *  रेलमंत्री: हमसफर ट्रेनों में सभी कोच एसी-तृतीय श्रेणी के होंगे
 * रेलमंत्री: 3 चुनिंदा ट्रेन सेवाओं की घोषणा- हमसफर, तेजस और उदय
 * रेलमंत्री: तेजस ट्रेनों की गति 130 किमी/घंटा या उससे ज्यादा होगी, ट्रेनों में भोजन और वाई-फाई की सुविधा भी होगी

रेल बजट की मुख्य बाते

नई दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु (Suresh Prabhu) गुरुवार को संसद में अपना दूसरा रेल बजट (Rail Budget) पेश करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि सुरेश प्रभु यात्री किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं करेंगे। हालांकि रेल किराए और सरचार्ज में बढ़ोत्तरी को लेकर सस्पेस बरकार है। कहा जा रहा है कि रेल मंत्री इस बजट में आधुनिकीकरण सेस (सरचार्ज) लगाने की घोषणा कर सकते हैं। जिससे रेल किराए में बढ़ोतरी हो सकती है।
लाइव अपडेट्स-
11.33AM: Rail Budget के डॉक्यूमेंट्स साथ संसद पहुंचे सुरेश प्रभु

11.28 AM: रेल भवन में #RailBudget2016 के डॉक्यूमेंट्स के साथ सुरेश प्रभु और राज्य मंत्री मनोज सिन्हा।

11.10 AM: रेल भवन पहुंचे सुरेश प्रभु

11.05 AM: रेल मंत्री सुरेश प्रभु बोले- #RailBudget2016 सभी लोगों की चिंताओं, आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

10.55 AM: केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा, यह एक अच्छा बजट होगा और राष्ट्रहित में होगा।

9.40AM: रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा, 'यह बजट सुधारों वाला होगा। जनता के हितों का ख्याल रखा जाएगा।'

9.20AM: रेल बजट की कॉपियां संसद पहुंचीं।

READ: रेल बजट में पैसेंजर्स के लिए हो सकती हैं ये घोषणाएं

- इस बजट में तेज गति की मालगाड़ी चलाने की भी घोषणा हो सकती है।

- बजट में कम किराए की 'समर्थ' नामक ट्रेनों को चलाने की घोषणा हो सकती हैं।

- महिलाओं की सुरक्षा के लिए ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का ऐलान।

- ट्रेनों में 120 दिन पहले अग्रिम आरक्षण की सुविधा को घटाकर 60 या 30 दिन भी किया जा सकता है।

- यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल कोचों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद।

- रेल मंत्री का मुख्य फोकस इस बार भी पूर्व में की गई घोषणाओं को पूरा करने पर होगा।

Wednesday, February 24, 2016

औद्योगिक क्षेत्र की सडक़ों पर फैला सिवरेज का प्रदूषित पानी

संवाददाता भगाराम पंवार के साथ चेतन सुंदेशा की रिपोर्ट
बालोतरा। औद्योगिक क्षेत्र के तृतीय चरण व द्वितीय चरण में सडक़ों पर कारखानों का प्रदूषित पानी फैला हुआ है जिससे राहगिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। औद्योगिक क्षेत्र में हाल हीं में प्रदूषित पानी को सीधे कारखानों से ट्रीटमेंट प्लांट में लेने के लिए पाईप लाईन बिछाई गई थी। इस पाईप लाईन का ठीक तरह से रखरखाव नहीं होने की वजह से पाईप लाईन जाम हो जाती है। इसका दूसरा पहलू यह भी है कि पाईप लाईन में कई जगह कारखानों से निकलने वाले प्रदूषित पानी के साथ कपड़ेेेे के टूकड़े भी चले जाते है जिस कारण यह सिवरेज जाम हो जाती है इससे प्रदूषित पानी मैनहॉल से सडक़ों पर फैल जाता है।
सडक़ों पर फैला सिवरेज का प्रदूषित पानी।
सिवरेज का गंदा प्रदूषित पानी सडक़ों पर फैलने से आने जाने वाले वाहन चालकों व राहगिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी और सिवरेज ठेकेदार की लापरवाहीं भी सामने आ रहीं है सिवरेज ठेकेदार इस सिवरेज लाईन की सफाई भी ठीक तरह से नहीं करते है एवं कई-कई दिनों तक भी सफाई नहीं की जाती है जिसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में प्रतिदिन कहीं न कहीं सिवरेज का गंदा पानी सडक़ों पर पड़ा रहता है उसे साफ करने वाला कोई नहीं है। सिवरेज का गंदा पानी पुलिस चौकी के पास,द्वितीय पानी की टंकी,जेरला रोड़ जाने वाली मुख्य सडक़ आदि कई जगहोंं पर सिवरेज का प्रदूषित पानी सडक़ों पर फैलने से परेशानियों का सामना पड़ रहा है।


Saturday, February 20, 2016

बाबा रामदेवजी के भजनो पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

जसोल के नयापुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर का 9वां वार्षिकोत्सव मनाया 
जसोल। कस्बे के नयापुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर का 9वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान भजन संध्या में भजन गायक किशोर पालीवाल, माधुरी वैष्णव राकेश प्रजापति ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं नृत्य कलाकार धर्मेंद्रसिंह हेमासिंह मंदसौर ने प्रस्तुतियां दी।
नृत्य कलाकार सुरेश सैन, राहुल राजस्थानी अनिता भाटी ने भवाई नृत्य की प्रस्तुतियां दी। मंच संचालन राजू माली ने किया। वार्षिकोत्सव में लुंबाराम रामलाल खिंयाराम सियोटा द्वारा महाप्रसादी रखी गई। वहीं रामदेव सेवा समिति ने भामाशाहाें जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया।
इस दौरान उमेश कुमार सोनी, पुखराज बोकड़िया, बाबूलाल सियोटा, रतनसिंह पंचारिया, छगनलाल प्रजापत, ठाकराराम मुंडेल, घेवरचंद जोशी, पदमसिंह कंवरली, पोकरराम प्रजापत, मोतीलाल सेवक, ओमप्रकाश प्रजापत, हरिराम, कन्हैयालाल प्रजापत, हीरसिंह राजपुरोहित, गणपतलाल माली, मदनलाल पंचारियां, जगदीश माली, देवाराम माली देवीलाल घोड़ेला मौजूद थे। 

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...