बाडमेर। बाडमेर आगार द्वारा 7 फरवरी से बाडमेर से कोटा वाया बायतु, बालोतरा, जालोर, उदयपुर, चितोड नाॅन एसी स्लीपर बस सेवा प्रारम्भ की जाएगी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के मुख्य प्रबन्धक जवाहर बोराना ने बताया कि बाडमेर से कोटा नई बस सेवा बाडमेर से शनिवार 7 फरवरी से 17.15 बजे प्रस्थान कर 18.00 बजे बायतु, 19.15 बजे बालोतरा, 21.00 बजे जालोर, 23.30 बजे फालना, 00.45 बजे गोमती चैराहा, 03.15 बजे उदयपुर, 05.30 बजे चितोड एवं 09.00 बजे कोटा पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में उक्त बस कोटा से 15.45 बजे प्रस्थान कर 19.45 बजे चितोड, 22.00 बजे उदयपुर, 00.15 बजे गोमती चैराहा, 02.30 बजे फालना, 04.15 बजे जालोर, 06.00 बजे बालोतरा, 07.00 बजे बायतु तथा .8.00 बजे बाडमेर पहुंचेगी।
Followers
Friday, February 6, 2015
जिला परिषद सदस्यों की निर्वाचन सूची
बाडमेर। जिला परिषद के सदस्यों की गुरूवार को हुई मतगणना के पश्चात् परिणामों की घोषणा की गई तथा जिला परिषद के सभी 37 सदस्यों का निर्वाचन कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन शर्मा ने बताया कि जिला परिषद के वार्ड संख्या 1 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की जीतू कंवर, 2 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के फतेह खां, 3 से भारतीय जनता पार्टी के मकोमल, 4 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की शमा खान, 5 से इंडियन नेशनल कांग्रेस पुष्पा देवी, 6 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की गीता, 7 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के राजेश कुमार, 8 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रियंका, 9 से भारतीय जनता पार्टी के रूप सिंह, 10 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की पेमी, 11 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की मांगी देवी, 12 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के किशन लाल, 13 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की श्रीमती मृदु रेखा चैधरी, 14 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के वकील काछबाराम खोथ, 15 से भारतीय जनता पार्टी के बाबूलाल निर्वाचित हुए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला परिषद के वार्ड संख्या 16 से भारतीय जनता पार्टी की विमला देवी, 17 से भारतीय जनता पार्टी के खेताराम, 18 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की पन्नी जाट, 19 से भारतीय जनता पार्टी की मीना देवी, 20 से भारतीय जनता पार्टी के नरसिंह, 21 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के सोहनलाल, 22 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की गोमती देवी, 23 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की मनीषा, 24 से भारतीय जनता पार्टी के सोहनसिंह भायल, 25 से भारतीय जनता पार्टी के खेताराम कालमा, 26 से भारतीय जनता पार्टी के इन्दाराम चैधरी, 27 से भारतीय जनता पार्टी की विजय लक्ष्मी, 28 से भारतीय जनता पार्टी की रेखा, 29 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रेमकरण, 30 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के ओम प्रकाश, 31 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रियका, 32 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की परमेश्वरी, 33 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की दर्शना, 34 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की सीमा चैधरी, 35 से भारतीय जनता पार्टी के मुन्शीलाल, 36 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के बीजाराम निर्वाचित हुए।

जिला प्रमुख तथा प्रधान का निर्वाचन आज
पंचायत आम चुनाव 2015
बाड़मेर। पंचायत आम चुनाव 2015 के तहत जिला परिषद के जिला प्रमुख तथा पंचायत समितियों के प्रधान का निर्वाचन शनिवार को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन शर्मा ने बताया कि शनिवार को जिला प्रमुख के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार शनिवार 7 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे निर्वाचन के संबंध में बैठक आयोजित की जाएगी। पूर्वान्ह 11.00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 11.30 बजे से की जाएगी तथा अपरान्ह 1.00 बजे तक अभ्यर्थिता वापसी ली जा सकेगी। तत्पश्चात् चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी तथा आवश्यक होने पर अपरान्ह 3.00 बजे से सायं 5.00 बजे के मध्य चुनाव करवाए जाएगें तथा मतदान के तुरन्त पश्चात् मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। जिला प्रमुख का चुनाव जिला परिषद में होगा तथा इसी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिले की सत्रह पंचायत समितियों में प्रधान का चुनाव किया जाएगा।
उन्होने बताया कि इसी कार्यक्रम के अनुसार रविवार 8 फरवरी को उप प्रमुख तथा उप प्रधान के चुनाव करवाए जाएगें।

Thursday, February 5, 2015
शहर की रात्रि कालीन सुरक्षा होमगार्डस के कंधों पर, पुलिसकर्मी नदारद
भगाराम पंवार (9887119003)
बालोतरा। सर्दी के मौसम में औद्योगिक नगरी बालोतरा की सुरक्षा राम भरोसे है। पुलिस के जिन जवानों के भरोसे शहरवासी घर व व्यवसाय के सुरक्षा की चिंता छोडकर चैन की नीन्द सोते है वो जिम्मेदार पुलिसकर्मी खुद शरद रातों में गश्त के नाम पर उपस्थिति रजिस्ट्रर में हाजरी दर्ज कर कर्तव्यों की इति कर रहे है, कहने को पुलिस विभाग रात में मुस्तैद गश्त का दावा करता है पर रात में सूनी पडी गलियों में नदारद पुलिसकर्मी विभाग के दावों को गलत साबित कर रहे है। शहर के मुख्यक्षेत्रों में पुलिस कर्मी नदारद दिखते है परन्तु गश्त में लगाये गये होमगार्ड मुस्तैदी से डुयटी करते जरूर नजर आते है। ऐसे में शहर की रात्रि कालीन सुरक्षा पुरी तरह से होमगार्ड पर डाल कर पुलिस डयटी मुक्त हो गई है, कहा जाए तो अतिशयोक्ती नही होगी। शहर के शास्त्री चौक, भैरू बाजार, अग्रवाल कॉलोनी, समदडी रोड़, पोल के अन्दर गांधीपुरा, आगडिया रोड़ आदि इलाकों में होमगार्ड की गश्त दिखती है,परन्तु पुलिसकर्मी कहीं नहीं दिखते। इन इलाकों के अलावा शेष स्थानों पर रात के समय पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता है।
सुबह करीब पांच बजे थाने की गाडी राउड में निकलती है उसके पश्चात गाडी में तैनात पुलिस कर्मी चाय थडियों पर चुस्कियां लेने में मगशुल दिखते हैं। इन दिनों बालोतरा में वाहनों की चोरियों के साथ घरों में चोरियों की वारदाते बढ़ रही है। ऐसे में रात के समय पुलिस का गैर जिम्मेदाराना रवैया अवांशित वारदातों के बढने का कारण बन सकता है। देर रात तक शहर की सडकों व बाजारों में शराबी व असामाजिक तत्व कानून व्यवस्था को बिगाड कर अमन चैन को ग्रहण लगा सकते है। परन्तु बालोतरा पुलिस का काम चलाऊ रवैया अपराधियों में पुलिस के खौफ को खत्म कर रहा है। बालोतरा में उप पुलिस अधीक्षक व थानाधिकारी खुद एकाथबार भी रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था को संभालने तक नहीं निकल रहे है। ऐसे में वास्तव में शहर की सुरक्षा राम भरोसे है।

औद्योगिक नगरी में चरमराई यातायात व्यवस्था
बालोतरा। शहर में यातायात नियमों को लेकर ना तो जन जागरूक है और ना ही यातायात पुलिस सर्तक। शहर में दुपहिया वाहन चलाते समय मोबाइल पर बतियाने और तीन सवारी बिठाकर दुपहिया वाहन दौडाने जैसे नजारे रोजाना देखने को मिलते है। शहर में यातायात नियमों का इस तरह मखौल उडना अब आम बात हो गई है। यातायात नियमों की पालना को लेकर कोई गंभीर नहीं है। इस कारण दुपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय मोबाइल पर बतियाने में कतई हिचकिचाहट नहीं होती। उन्हें गिरने या चालान काटने का भय भी नहीं रहा है। कई दुपहिया व चार पहिया वाहन बिना नम्बर प्लेट के ही दौड़ते दिखते है। साइड लेते समय इंडिकेटर का इस्तेमाल करने जैसा नियमों मानो यहां के वाहन चालकों को पता ही नहीं।
खासतौर से युवाओं में यातायात नियतों की जानबूझ कर अवहेलना करना आदत में शुमार होती जा रही है। यातायात नियमों की पालना करने के लिए गंभीरता से नहीं लेने के कारण सडक़ दुर्घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। कई नन्हें बच्चे बेखौफ होकर सडकों पर वाहन दौडाते है। वहीं सीट बैल्टका उपयोग नजदीक समय में संभव नहीं लग रहा। इतना ही नहीं यातायात पुलिस द्वारा कभी कभार किसी गाड़ी को रूकवाकर पुछने की कोशिश करने करने पर किसी नेताओं को बात करवाकर वे निकल जाते है। और पुलिस कोई कोर्रवाही नहीं कर पाती है।

जहां मन चाहा, वहां बना दिया निजी बस स्टैंड
जगह-जगह बने अवैध बस अड्डों से यातायात प्रभावित, कई बार शिकायतें लेकिन नहीं हुई स्थायी व्यवस्था
बालोतरा। शहर में बने अवैध स्टैंडों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के संबंध में प्रशासन स्थानीय निकाय की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जानकारी के अनुसार पूर्व में प्रशासन, निकाय परिवहन विभाग ने संयुक्त कार्ययोजना तैयार कर इन अवैध स्टैंडों को अन्यत्र स्थापित करने की योजना बनाई थी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर नदी के पास निजी बसों के खड़े रहने के लिए स्थान भी निर्धारित किया गया था। इसके बाद इस योजना पर आगे कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
प्रशासनिक स्तर पर नहीं हो रहे कारगर प्रयास
शहरमें बने अवैध स्टैंडों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के संबंध में प्रशासन स्थानीय निकाय की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जानकारी के अनुसार पूर्व में प्रशासन, निकाय परिवहन विभाग ने संयुक्त कार्ययोजना तैयार कर इन अवैध स्टैंडों को अन्यत्र स्थापित करने की योजना बनाई थी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर नदी के पास निजी बसों के खड़े रहने के लिए स्थान भी निर्धारित किया गया था। इसके बाद इस योजना पर आगे कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। शहर में भीड़ भरे स्थानों पर बनाए गए इन अवैध बस स्टैंडों के कारण मुख्य मार्ग भी संकरे हो गए हैं। जानकारी के अनुसार जगह-जगह बने इन स्टैंडों के आसपास कई दुकानदारों ने अस्थायी केबिन भी लगा लिए हैं। वहीं इन स्टैंडों के पास कई ठेले वाले भी खड़े रहते हैं। मार्ग पर बने इन केबिनों ठेला चालकं के खड़े रहने की वजह से शहरवासियों को मार्ग पर आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बसों के आवागमन के दौरान इन स्टैंडों पर टैक्सियों का जमावड़ा रहने से भी मार्ग पर कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।
राजस्व का नुकसान
निजी बस संचालकों की ओर से शहर में मनमर्जी से बनाए गए स्टैंडों के कारण नगरपरिषद प्रशासन को राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार इन बस संचालकों की ओर से लंबे समय से नगरपरिषद की भूमि बस स्टैंड के लिए इस्तेमाल किए जाने के बावजूद निकाय को किसी प्रकार का शुल्क नहीं दिया जा रहा है।
आवागमन में होती है परेशानी
शहरमें भीड़ भरे स्थानों पर बने इन स्टैंडों के कारण मार्ग पर आवागमन करते समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन स्टैंडों पर देर शाम तक बसों का आवागमन लगा रहता है तथा यहां बने केबिन ठेलों पर आवारा किस्म के लोग खड़े रहते हैं, जिसके कारण सभ्य परिवार के लोगों का मार्ग से गुजरना मुश्किल हो रहा है।

बीच राह आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी बनी परेशानी का सबब
बालोतरा। आवारापशुओं की समस्या शहर की ज्वलंत समस्याओं में से प्रमुख है। मगर जिम्मेदार नगरपरिषद प्रशासन इसके निदान को लेकर कोई कदम नहीं उठा रहा है। लिहाजा शहर के मुख्य चौराहों और सडक़ों पर आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी आमजन के लिए खतरा साबित हो रही है। गुरूवार को शहर के समदड़ी रोड इलाके में दो आवारा पशुओं ने धमाचौकड़ी मचाई। जिन्हें मोहल्लेवासियों ने पानी डाल लाठियों से बमुश्किल अलग किया। गनीमत रही कि कोई उनकी चपेट में नहीं आया, वरना अनहोनी भी हो सकती थी।
पाटोदी क्षेत्र के कई गांव रोडवेज बस सुविधा से वंचित
बालोतरा। क्षेत्र तथा आसपास के ग्रामीण अंचलों में रोडवेज बस की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरन प्राइवेट बसों में सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय मार्गों पर निजी बसों का एकाधिकार होने तथा रोडवेज बसों की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को निजी बस संचालकों की मनमानी के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्र के बडऩावा, नवातला, खनौड़ा, नवोड़ा बेरा, परेऊ, गोपड़ी, रिछोली, तिरसींगड़ी, साजियाली सहित आसपास के कई गांव आज भी रोडवेज बस सुविधा नहीं जुड़े हैं। ग्रामीणों ने कई बार विभाग अधिकारियों को अवगत कराया। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भली भांति ग्रामीणों की इस समस्या से वाकिफ है। इसके बावजूद पिछले लंबे समय से ग्रामीण इस परेशानी से जूझ रहे हैं।
‘दिल तअ हो गईल तोहार’ में अनारा का धमाकेदार आईटम डांस
हाजीपुर। आज हाजीपुर के उमेश सिनेमा हॉल में भोजपुरी फिल्मो की खूबसूरत और सेक्सी अदाकारा अनारा गुप्ता ने फिल्म ‘दिल तअ हो गईल तोहार’ में एक तडकता -भरकता आईटम नंबर शूट किया .हमेशा अपनी फिल्मो में अपने लटको झटको से दर्शको को नचाने पर मजबूर करनेवाली हॉट और सेक्सी अभिनेत्री अनारा गुप्ता ने इस फिल्म के लिए बेहद ही अच्छा आईटम सांग किया है .कोरिओग्राफर महेश आचार्य ने आईटम सांग को बड़े ही अच्छी तरह से कोरिओग्राफ किया है और अनारा ने उसे पूरी अच्छी तरह से निभाया भी है।
निर्देशक जितेंद्र कुमार सुमन की फिल्म में अजीत आनंद और मोहिनी घोष मुख्य भूमिका निभा रहे है .अब बहुत जल्द इस फिल्म की आगे की शूटिंग बिहार के राजगीर में की जाने वाली है..फिल्म को दर्शको के मनोरंजन के ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है ताकि दर्शक फिल्म को देख उसका पूरा आनंद उठाये. फिल्म में सभी गाने काफी अच्छे है जिसके गीतकार जितेंद्र कुमार सुमन,सुजीत के. और पवन पाण्डेय है वही संगीत पप्पू जिम्मी गुप्ता द्वारा दिया गया है. फिल्म में अन्य कलाकारों में बृजेश त्रिपाठी,गोपाल राय ,रीचामणि त्रिपाठी,पूजा सिंह,आर.एस.गिरी,मुश्कान दीनानाथ,नंदनी दुबे,मोनिका यादव,रूपा सिंह,रानी चोपड़ा,संजय रजक,सतीश साहनी ,धर्मेन्द्र सम्राट,,संजय पाटिल ,मन्टुलाल,देवेन्द्र कुमार,जैसे कई सुलझे हुए कलाकार है इन सभी के साथ -साथ गीतकार और अभिनेता राकेश मिश्रा भी इस फिल्म में गेस्ट ऍपेरियन्स दे रहे है .

गिरते भू जल स्तर से सिंचाई की समस्या गहराई
किसानों की चिंता बढ़ी, गर्मी में बढ़ सकती है पेयजल समस्या
बालोतरा/सिवाना। उपखंड क्षेत्र में बारिश की कमी व अत्यधिक जल दोहन से घट रहा भू जल स्तर क्षेत्र के ग्रामीणों व किसानों के लिए गत कई वर्षों से चिंता का विषय बना हुआ है। यह सिलसिला पिछले डेढ़ दशक से जारी रहने के कारण वर्तमान में सिंचाई व पेयजल समस्या किसानों के लिए चिंताजनक हो गई है। बालोतरा उपखंड सहित सिवाना के देवंदी, कुशीप, मवड़ी ग्राम पंचायतों में जल स्तर सूखने के कारण सैकड़ों कुएं नकारा हो चुके हैं। लोगों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो पा रहा है। वहीं जलदाय विभाग को आसपास के गांवों से कई किलोमीटर दूरी से पानी मंगवाकर काम चलाना पड़ रहा है। गिरते जल स्तर के कारण किसानों का कृषि व्यवसाय चौपट होने के कगार पर है। अपर्याप्त पानी के कारण कृषि कार्य प्रति वर्ष किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित होता जा रहा है।
स्थाई पेयजल योजनाओं की सख्त जरूरत
क्षेत्र में पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए गत एक दशक पूर्व प्रस्तावित की गई फलसूंड-पोकरण-बालोतरा-सिवाना तथा उम्मेद सागर-धवा-कल्याणपुर-समदड़ी-खंडप पेयजल योजनाएं बदलती सरकारों के साथ राजनैतिक फायदे का मोहरा बनती जा रही है। यह योजनाएं पूर्ण रूप से क्रियांवित होती नजर नहीं आने से स्थायी पेयजल समस्या का समाधान दूर की कौड़ी बनता जा रहा है। आगामी गर्मी तक यह योजनाएं पूरी हो जाना ग्रामीणों के लिए अतिआवश्यक है। अन्यथा गर्मी में बालोतरा व सिवाना कस्बे सहित क्षेत्र के दो तिहाई गांवों में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मचना संभावित है।
पुनर्भरण व जल संग्रहण के उपाय नहीं
क्षेत्र में गिरते जल स्तर को रोकने के लिए सरकारी स्तर पर लगातार गत डेढ़ दशक से जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभाग के अधिकारियों ने पुनर्भरण व जल संग्रहण योजनाओं को प्रस्तावित व स्वीकृत करवाने के प्रति किसी भी प्रकार की दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिले की सर्वाधिक पहाड़ी सरहद से घिरे सिवाना क्षेत्र के छप्पन की पर्वत मालाओं से निकलने वाले प्रति वर्ष बरसाती पानी को सहेजने के लिए बड़े बांध, छोटे एनिकट, वाटर हार्वेस्टिंग, चेकडेम, खडीन, खेत तलैया जैसी योजनाएं नहीं बन पाने के कारण जल स्तर पैंदे बैठ रहा है तथा किसानों व ग्रामीणों के सामने पेयजल की समस्या गहराती जा रही है।

Subscribe to:
Posts (Atom)
सर्व समाज ने दिया ज्ञापन
हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...
-
आसोतरा ब्रह्मधाम के निकट अधेड़ की वाहन से टक्कर मारकर हत्या के मामले का खुलाशा रंग लाई बालोतरा पुलिस की मेहनत बालोतरा करीब एक पखवाड़े पूर्व...
-
होटल मे रंगरेलिया माना रहे युवक को पीटा बालोतरा शहर मे संचालित होटलो मे अब लगातार अनेतिक गतिविधिया बढ़ रही है। होटल संचालक लालच मे अपने होट...
-
लक्षकार समाज ने की विषेष वर्ग में शामिल करने की मांग लाखिणी योजना शुरू करवाने की भी मांग बालोतरा आज लखारा समाज बालोतरा के द्वारा अखिल भारती...
-
बालोतरा शहर मे लगतार चोरी की वारदाते बढ़ रही है। स्थानीय नेहरू कॉलोनी मे एक घर मे चोरो ने चोरी कर घर का एक एक सामान, कपड़े,बिस्तर,रसोई के साम...
-
समदड़ी ओमप्रकाश सोनी 9424532417 दो दिनों से एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ वायरल हो रहे ऑडियो मे बताया जा रहा है कि एक यु...
-
समदड़ी समदड़ी कस्बे के गोर का चोक मे स्तिथ एक इ मित्र दुकान पर सीबीआई जोधपुर की टीम मे छापा मारकर दो सगे भाइयो को रेलवे की आईडी हेक कर ट...
-
बालोतरा सूरत से बालोतरा आ रही मल्लिनाथ ट्रैवेल्स की बस मे सांचोर के पास आरटीओ चेक पोस्ट् से आगे ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। आग से बस व...
-
बालोतरा पचपदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लूनी नदी में कोर्ट की रोक के बावजूद बजरी का खनन करने वाले लोगो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की ...
-
बालोतरा दिन दहाड़े राशन दुकान से दर्जनभर गेहू के कट्टे चोरी, पुलिस पहुँच घटना स्थल बालोतरा बालोतरा मे नए बस स्टैंड क्षेत्र मे एक राशन की ...
-
बालोतरा बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही कार्यवाही कर 1.5 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त किया जब्त किया है । पुलिस ने आरोपी रेखाराम टापरा गांव के पन...