Followers

Monday, January 5, 2015

मद भागवत कथा का हुआ समापन,मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कल

बालोतरा। शहर के गायत्री चौक घांची भवन के सामने श्री राधा कृष्ण मन्दिर का प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव 7 जनवरी को होगा। इस भव्य प्राणप्रतिष्ठा को लेकर आयोजक परिवार द्वारा दस दिवसीय कार्यक्रम के दौरान कई धार्मिक आयेाजन हुए। संयोजक शंकरलाल घांची ने बताया कि राम द्वारा आश्रम के डॉ.रामस्वरूप शास्त्री अखिल भारतवर्षिय साधु समाज के प्रदेश अध्यक्ष महा मण्डलेश्वर निर्मलदास महाराज , माधुदास महाराज सायला के पावन सानिध्य में माघ वदी 2 बुधवार को शुभ वेला में नवनिर्मित मन्दिर में राधा कृष्ण भगवान की प्रतिमाओं की स्थापना होगी। उन्होनें बताया कि 6 जनवरी को सवेरे गणपति पूजन के साथ क्षेत्र में सुख समृद्धि को लेकर हवन में आहूतियां दी जायेगी। मंगलवार की रात्री 8 बजे जागरण का आयोजन होगा। साध्वी कमला बाई की प्ररेणा से घांची समाज भवन मे श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन रखा गया।
घांची ने बताया कि इस प्राणप्रतिष्ठा के मौके पर राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी , बायतु विधायक कैलाश चौधरी , सभापति रतन खत्री , उपसभापति राधेश्याम माली, पूर्व विधायक मदनप्रजापत , घांची समाज के अध्यक्ष अकाराम परिहार पार्षद नरसिंह प्रजापत और श्रीमती प्रमिला खत्री बतौर अतिथि के रूप में शिरकत करेंगें। आयोजन को लेकर ओमप्रकाश एच.भाटी , अचलाराम बौराणा , मलाराम सोलंकी , गुमनाराम घांची सहित कई अन्य लोग व्यवस्था में जुटे हुए है। 7 जनवरी को दोपहर में समाज भवन में महाप्रसादी का आयोजन होगा। 

स्नेह मिलन समारोह आयोजित

बालोतरा। सर्व बा्रहण एकता मंच व परशुराम सेना की ओर से नव वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को महालक्ष्मी टेन्ट हाउस पर स्नेह मिलन का कार्यक्रम हुआ। इस स्नेह मिलन कार्यक्रम में विप्र बन्धुओं ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। सर्व बा्रहण एकता मंच के सभागीय अध्यक्ष देराम सिंह राजपुरोहित ने समाज सेवा के कामों में युवाओं से आगे आने को कहा। परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष एडवोकेट गोविन्दंिसह राजपुरोहित , ने सामाजिक उत्थान के साथ बह्र समाज की एकता बनाए रखने की बात कहीं। इस मौके पर बजरंग पालीवाल , भवानी शंकर गौड , सियाराम शर्मा , अनूप शर्मा जितेन्द्र दवे , नरेन्द्र शर्मा , अशोक शर्मा सहित कई लोग थे।

वैल्डिंग करते वक्त बाईक में लगी आग,जलकर हुई खाक

बालोतरा। शहर के नाकोड़ा रोड़ स्थित एक वैल्डिंग की दुकान पर मोटरसाईकिल में वैल्डिंग करते वक्त आग लगने से बाईक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। नाकोड़ा रोड़ स्थित वैल्डिंग की दुकान में बाईक में वैल्डिंग करते वक्त लगी आग ने पूरी बाईक को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते बाईक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग की खबर लगने पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
आग लगने पर नाकोड़ा रोड़ पर अफरा तफरी मच गई। इस संबंध में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

बालोतरा। स्थानीय श्री राम संकट मोचन बालाजी मन्दिर प्रांगण में मानव जाति धर्म , जीवरक्षा सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में शोक सभा आयोजित की गई। सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष जगदीशसिंह व जबराराम माली की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद धनराजंिसह घांची के अध्ध्यक्षता में स्व.केशाराम गुगावण व नरपतलाल प्रजापत के असामयिक निधन होने पर सेवा समिति द्वारा शोक सभा आयोजित करके 2 मीनट का मौन रखकर दोनों आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई । तथा दोनों के परिवार को दुख: पीडा सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर सरंक्षक पारस परमार , ओमप्रकाश  गुंगावण , मोहन प्रजापत , अशोक प्रजापत , नेमीचंद प्रजापत , राजुदास संत , युवा मित्र मण्डल प्रदेशाध्यक्ष अजय जैन , जबरंिसह राजपुरोहित , पारस जांगिड , नारायण प्रजापत , समाजसेवी हिरालाल प्रजापत , राजेश प्रजापत , आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर गायों को पूर्णिमा के अवसर पर हरा चारा व गुड खिलाया गया।

माली सैनी समाजबंधुओं का जयपुर में अभिनंदन समारोह आयोजित

बालोतरा। सैनी वल्र्ड ईकोनॉमिक फोरम जयपुर द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिधिनियों का सम्मान समारोह सांगानेर स्थित सियाराम पैराडाईज में आयोजित किया गया। आयोजित सम्मान समारोह को केंद्रिय मंत्री नितिन गडक़री ने विडियों कांफ्रेसिंग के जरिए कार्यक्रम संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरूआत कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने संत लिखमीदास महाराज व महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सैनी ने कहा कि आज अखिल भारतीय माली सैनी समाज की भूमिका राजनितिक दलों में अहम है और अपने समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक होकर शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान देने की जरूरत है तभी हमारा समाज एक नए उजाले की ओर बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि प्रत्येक समाज को सरकार के हर कार्यक्रम का लाभ पहुंचाने व उनके उत्थान के प्रति हमारी सरकार कटिबद्ध है एवं इसके लिए हम पूरी कोशिश करेंगे की कोई भी समाज में युवा पीछे नहीं रहे। सम्मान समारोह में मुख्य वक्ता सुभाष सैनी वल्र्ड सैनी ईकोनॉमिक फोरम के प्रदेशाध्यक्ष द्वारा पूरे प्रदेश के चुनावों में जीत हासिल करने जनप्रतिनिधियों का सम्मान कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बाड़मेर जिलाध्यक्ष श्रवण पंवार,भैरूलाल गहलोत,ओपी सैनी,पूरनमल सैनी,राजेंद्र गहलोत,गोपाल गहलोत,बनवारीलाल सैनी,राजेश सैनी,मोतीबा फूले सहित पूरे प्रदेश से माली सैनी समाजबंधुओं ने भाग लिया।

Saturday, January 3, 2015

श्रीकृष्ण की लीला से बढकर कोई अृमत नही : डॉ. शास्त्री

बालोतरा। वेदो में परमात्मा को रसरूप माना है। परमात्मा रसरूप हैं उस रस में जो रमता है उसे रासलीला कहा जाता है। भागवत में श्री वेद व्यास जी ने एक अद्भूत रासलीला का रूपक बना है जिसके श्रवण मात्र से मानव के मन पर एक अलौकिक आकर्षण पैदा होता है। यद्यपि इनमें गोपियों की विरह गाथा का वर्णन है और भक्त प्रेमी है राधा और माधव प्रेमावतार है।
ये कथन स्थानीय घांची समाज भवन में आयोजित भागवत सप्ताह के पांचवे दिन कथावाचक डॉ. रामस्वरूप शास्त्री महाराज ने कथा सुनने आए श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहे। इस दौरान शास्त्री जी ने कहा कि प्रेम निर्गुण भी है और सगुण भी है सहयोग में सगुण है और वियोग में निर्गुण। वृंदावन प्रत्येक भारत के नागरिको की आस्था का केन्द्र है। शास्त्री के मुखारविंद से भगवान श्री कृष्ण की रासलीलाएं सुनकर श्रद्धालु भावविभोर होकर श्री कृष्ण की भक्ति में डुब गए और भक्ति गीतों पर झुमने लगे। इस दौरान बडी संख्या में भीड उपस्थित थी। 

प्रथम चरण की अधिसूचना जारी, प्रथम दिन दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव
बाडमेर, 3 जनवरी। पंचायती राज आम चुनाव 2015 के तहत प्रथम चरण की अधिसूचना शनिवार को प्रकाशित की गई। इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का कार्य प्रारम्भ हो गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन शर्मा ने बताया कि शनिवार को जिले में प्रथम चरण के तहत जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 7, 8, 10, 14, 15, 16, 18, 22, 23, 24, 25, 26, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34 व 35 के जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन तथा पंचायत समिति सिवाना, बालोतरा, धोरीमना, गिडा, पाटोदी और गुडामालानी के पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन की सूचना जारी की गई। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन शनिवार को जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन हेतु जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 29 से प्रदीप कुमार ने निर्दलीय व भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपने दो तथा जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 31 से रेखा ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपने दो नामांकन पत्र दाखिल किए।

चंपालाल प्रजापत ऑटो मैकेनिक यूनियन के अध्यक्ष मनोनित

बालोतरा। ऑटो मैकेनिक युनियन की विशेष बैठक स्थानीय मिस्त्री मार्केट शहीद छगन बारूपाल स्मारक खेड रोड पर निवर्तमान अध्यक्ष अयूब खां की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक पिछले कार्यो पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में चुनाव पर्यवेंक्षक राजू माली की देखरेख मेें आगामी कार्यकाल के लिए चुनाव करवाए गए। जिसमें चम्पालाल प्रजापत को अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर मिस्त्री मुन्ना भाई, दुर्गाप्रसाद पालीवाल, अयूब भाई, पुखराज, सोहनलाल, यासीन खां, साकिर, जितेन्द्रसिंह सोढा, जाकिर, अर्जुन खत्री, राजू गुर्जर, अकरम खां, नरपत राजपुरोहित, सीताराम माली, मांगीलाल मालू सहित युनियन से जुडे कई लोगो ने नव मनोनीत अध्यक्ष चम्पालाल प्रजापत का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

माता राणी भटियाणीजी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नते

जसोल। पौष मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के अवसर पर जसोल स्थित माता राणी भटियाणी मंदिर में मेले का आयोजन हुआ। मेले में स्थानीय सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पूजा-अर्चना की तथा मत्था टेककर परिवार सहित प्रदेश में खुशहाली की कामना की। शनिवार को सवेरे से ही मंदिर में दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था, जो दिन चढऩे के साथ बढ़ता गया। मेले में बालोतरा, समदड़ी, सिणधरी, मोकलसर, सराणा, जोधपुर, बाड़मेर, पाली, शिव, जालोर, सिरोही, सांचोर के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र से भी श्रद्धालुओं माजीसा के दर्शनार्थ पहुंचे। मंदिर व्यवस्था समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेरीकेट्स, पेयजल के साथ सुचारू रूप से दर्शन करने के लिए व्यवस्था की गई। जसोल चौकी प्रभारी शैतानसिंह व मंदिर के व्यवस्थापक जेठूसिंह के नेतृत्व में मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।

मेले में सजी दुकानें 
मेले के आयोजन को लेकर मंदिर परिसर, बस स्टैंड व आसपास के क्षेत्रों में दुकानें सजाई गई। दुकानदारों की ओर से ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए दुकानों पर आकर्षक ढंग से सजावट की गई।
मां के दरबार में लगाई जात
त्रयोदशी के अवसर पर कई नवविवाहित जोड़ों ने छेड़ाबंदी कर सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए मां के दरबार में जात लगाई। नव विवाहित जोड़ों ने अपने परिजनों के साथ मां के दरबार में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की। छेड़ाबंदी जात देने वालों के लिए सुरक्षाकर्मियों की ओर से अलग से व्यवस्था की गई।
3बीएलटी01 मंदिर में श्रंगारित माजीसा की प्रतिमा।

पैतृक गांव जसोल में मनाया जसवंतसिंह का जन्मदिन
जसोल। पूर्व वित्त, विदेश व रक्षा मंत्री ,प्रतिपक्ष नेता राज्यसभा जसवंतसिंह सिंह जसोल का जन्मदिन उनके पैतृक गांव जसोल स्थित रामद्वारा में मनाया गया। इस दौरान जसवंतसिंह जसोल के शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं करते हुए लोगों ने कामना की। इस दौरान जसवंतसिंह जसोल को भेजा जाने वाले शुभकामनां संदेश पढकर सुनाया गया। विक्रमसिंह राठौड़ ने बताया कि जसवंतसिंह जसोल के जन्मदिवस पर जसोल नगर को ओर से शुभकामना संदेश भेजा गया है। इस दौरान पंकज अवस्थी, माणक गहलोत, जितेन्द्र परमार, भरत अवस्थी, नरेन्द्र निम्बार्क, महेश दवे, नवनीत शर्मा, दलपतसिंह राठौड़, दाऊलाल सोनी, राजेन्द्र सैन, राकेश सैन, प्रकाश भाटी आदि उपस्थित थे।

Friday, January 2, 2015

'मैं सड़क छाप नहीं हूं, प्रोस्टीट्यूशन इज़ माई बिजनेस'....

नई दिल्ली: जरा सोचिए अगर एक वेश्या थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस अफसरों को अपने इस जवाब से खामोश कर दे कि 'मैं सड़क छाप नहीं हूं, प्रोस्टीट्यूशन इज़ माई बिजनेस'. तो उसकी इस बेबाकी पर आप क्या कहेंगे?घटना हाल ही में लखनऊ की है जहां मुंबई की एक कॉलगर्ल महिला थाना शिकायत करने पहुंची थी. दरअसल उसके साथ शहर के रईसजादों ने एक पांच सितारा होटल में मौज मस्ती की फिर उसे लूट भी लिया।
आपको बता दें कि पीड़ित युवती गोमतीनगर थाने, वीमेन पॉवर लाइन, मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम के चक्कर लगाने के बाद महिला थाने शिकायत करने पहुंच गई थी. फर्राटे से अंग्रेजी बोलने वाली कॉलगर्ल ने पुलिस के पूछताछ के दौरान अपनी बेबाक बातचीत से अफसरों को भी खामोश कर दिया.पीड़िता ने अपनी पूरी कहानी सुनाई और बोली, 'मैं सड़क छाप नहीं हूं, प्रोस्टीट्यूशन इज़ माई बिजनेस'. उसने कहा कि उसे दो करोड़ रुपये कमाने हैं और इसके बाद वह अपना ब्यूटी पार्लर शुरू करेगी।
पूछताछ के दौरान कॉलगर्ल ने बताया कि बॉडी फिटनेस के लिए उसके ट्रेनर हैं और खानपान के लिए वह डायटीशियन की सेवाएं भी लेती है केवल इअतना ही नहीं हर छह महीने में वह सभी मेडिकल चेकअप कराती है.खबरों की मानें तो कॉलगर्ल के साथ दस रसूखदारों और तीन दरोगाओं ने भी संबंध बनाए थे. यही वजह है कि आला अफसर भी इस सेक्स रैकेट की जांच को आगे बढ़ाने के बजाए मामले को दबाने में जुटे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ पुलिस कॉलगर्ल को भी जेल भेजने की तैयारी में है. रैकेट संचालिका ने कॉलगर्ल के साथ अय्याशी करने वालों के नाम अफसरों को बता दिए हैं. उसने बताया कि कॉलगर्ल बीते शनिवार को राजधानी आई थी.कॉलगर्ल के इस खुलासे के बाद मजबूरन पुलिस को संचालिका को गिरफ्तार कर सेक्स रैकेट का खुलासा करना पड़ा. रैकेट संचालिका से पूछताछ में पता चला है कि नासिक की कॉलगर्ल को दस रसूखदारों के लिए राजधानी बुलाया गया था.
केवल इतना ही नहीं गोमतीनगर के इस हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खेल अगर खुला तो पुलिस का दामन दागदार होगा ही साथ ही कई सफेदपोश और रसूखदारों के भी चेहरे बेनकाब होंगे.

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...