Followers

Sunday, September 16, 2018

स्वाभिमान रैली को लेकर सघन जनसंपर्क में जुटे मानवेन्द्र सिंह, भाजपा की उड़ी नींद


ओमप्रकाश सोनी @9414532417
बाड़मेर
आगामी 22 तारीख को पचपदरा में होने वाली शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह की स्वाभिमान रैली को सफल बनाने में दिन रात मेहनत की जा रही है। रैली की पूर्व तैयारियों ने ही भाजपा की नींद उड़ा रखी है। सबकी नजर 22 तारीख पर पचपदरा में टिकी हुई है।
देश की सबसे बड़ी इको फ्रेंडली रिफायनरी की स्थापना को लेकर देश मे सुर्खियों में आया पचपदरा एक बार फिर से देश भर की मीडिया में सुर्खियों में है। भाजपा ने रिफायनरी की स्थापना का लाभ आगामी चुनावों में लेने के लिए पचपदरा में गौरव यात्रा का आयोजन किया तो कांग्रेस ने संकल्प रैली निकालकर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की।
पर शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह का पचपदरा में रैली करने का उद्देश्य स्वाभिमान कायम रखना बताया जा रहा है।।
जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र के समीकरण को प्रभावित कर सकती है स्वाभिमान रैली-
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र की ओर से प्रस्तावित स्वाभिमान रैली के दौरान आगामी विधान सभा चुनाव की रणनीति तय की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार शिव विधायक की स्वाभिमान रैली जिले की सभी विधान सभा सीटो सहित पड़ोसी जिलों की बाड़मेर से लगती विधानसभा सीटों पर भी असर डाल सकती है।
सघन जन सम्पर्क में जुटे मानवेन्द्र-
स्वाभिमान रैली को लेकर मानवेन्द्र सिंह के  तूफानी दौरे लगातार जारी है।  22 सिंतम्बर को पचपदरा में आयोजित होने वाली बहुचर्चित स्वाभिमान रैली की तैयारियों को लेकर मानवेन्द्र सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र शिव के तूफानी दौरे पर रहे। रविवार प्रातः मानवेन्द्र सिंह  ने चुली गांव के नागनेशिया मंदिर में दर्शन कर परिसर में एकत्रित ग्रामीणों को रैली में आमंत्रित किया।विशाला में ग्रामीणों की भारी भीड़ मीटिंग में उमड़ी।ग्रामीणों द्वारा विशाला में मानवेन्द्र सिंह का जोरदार स्वागत किया।।ग्रामीणों ने स्वाभिमान रैली में अधिक से अधिक संख्या में आने का वादा किया। हरसाणी में बड़ी सभा का आयोजन किया गया बड़ी तादाद में ग्रामीण एकत्रित थे। मानवेन्द्र सिंह हरसाणी पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया।।सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विगत पांच सालों में शिव क्षेत्र के विकास के व्यक्तिगत प्रयासों से काम हुआ।।कई जगह लोगो ने रोड़े डालने का असफल प्रयास किया। फिर भी जो होना चाहिए था वो नही हुआ। पांच सालों से सरकार से लड़ रहे है।। अब इस लड़ाई का अंत करना है। इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। हनरे स्वाभिमान को बार बार चोट पहुंचाई गई। स्वाभिमान हमारा अभी तक जिंदा है। यह हम पचपदरा में साबित करेंगे। इसमे शिव क्षेत्र का सर्वाधिक योगदान चाहिए। उन्होंने कहा कब तक लड़ाई लम्बी खिंचे। अब इसका अंत कर नई शुरुआत करने का प्रयास है।उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव के बाद स्वाभिमान रैली का कार्यक्रम तय कर दिया था मगर परिस्थतियां बदलती रही। रैली नही कर पाए। अब आप सब को सहयोग कर इसे पार लगाना है। कोई भरम में नही आवे न ही झूठे वादों में फंसे। सत्ताधारी नेता अपने प्रयास करेंगे।  हमे मुंह तोड़ जवाब देना हैं।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...