Followers

Monday, April 9, 2018

खुले आम टेक्सटाइल इकाई से बाहर डाला रासायनिक प्रदूषित पानी

महेश मिल्स से नाले मे डाला रासायनिक प्रदूषित पानी, प्रदूषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति की जानकारी पर हुई कार्यवाही
क्षमता से अधिक मिली मशीनरी,
नही था स्काडा सिस्टम, फ्लो मीटर से बाय पास हो रहा था प्रदूषित पानी
बलोतरा
शहर के थर्ड फेज मे स्तिथ महेश मिल्स इकाई से आज दिन के समय रसयनिक प्रदूषित पानी इकाई के आगे नाले मे डाला जा रहा था। प्रदूषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी को जानकारी मिलने पर उन्होंने मंडल व सीईटीपी ट्रस्ट सहित रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक को इसकी जानकारी दी। रीको के किसी भी कार्मिक ने मोके पर आने की जहमत नही उठाई। बाद मे प्लांट के कार्मिक व प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारी जगदिश चौधरी मोके पर पहुचे ओर जांच की। इस दौरान इकाई संचालक ने नाले मे प्रदूषित पानी की आवक को बंद करना भी मुनासिब नही समझा ओर बड़ी तादाद मे खुले मे प्रदूषित पानि डालकर एनजीटी के आदेश की अवहेलना भी की।
ये मिली खामिया-
सूत्रो के अनुसार महेश मिल्स मे स्काड़ा सिस्टम मापदंडो के अनुसार नही लगा हुआ था। फ्लो मीटर के पहले ही प्रदूषित पानी को खुले मे डालने के लिए बाय पास किया हुआ था। 
क्षमता से अधिक मशीनरी-
महेश मिल्स इकाई मे मंडल की ओर से प्रदान की गयी संचालन अनुमति से ज्यादा मशीनरी का संचालन मिली ओर अवैध मशीनरी से निकलने वाला पानी खुले मे बहाया जा रहा था।
एक ही इकाई मे अवैध रूप से तीन इकाइयों का संचालन-
महेश मिल्स मे एक ही परिसर मे तीन इकाइयों का संचालन हो रहा था। नियमानुसार एक ही परिसर मे तीन इकाइयों का संचालन नही हो सकता है बावजूद इसके तीनो इकाइयों का लंबे समय से संचालन जारी है।
किराये पर दे दी एनओसी-
महेश मिल्स के संचालक ने अपने नाम से संचालन की अनुमति लेकर एनओसी किसी ओर उद्यमी को किराये पर दे दी। इकाई को किराये पर एनओसी लेने वाला उद्यमी संचालित कर रहा है। प्रदूषन नियंत्रण मंडल के मपदन्डो के अनुसार संचालन अनुमति अहस्तनत्रीत होती है जिसको किराये पर देना गेर कानूनी है।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...