Followers

Sunday, April 29, 2018

कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त मुख्य संघठक को बधाई दी

*नवनियुक्त सेवादल राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी भाई देसाई को प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने दी बधाई।*
समदड़ी
नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल कार्यालय 26 अकबर रोड़ में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नवनियुक्त सेवादल राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी भाई देसाई को गुलदस्ता भेंट कर बधाई देते हुए खुशी जतायी तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया।
मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई ने कहा कि सेवादल कांग्रेस पार्टी मजबूत स्तम्भ है देश मे सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण वातावरण को दूषित करने के प्रयास के खिलाफ सेवादल कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाकर आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर आमजन को समर्पित कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य कुम्भ सिंह पातावत, सेवादल प्रदेश संगठक विमल भाटी, वरिष्ठ संवाददाता विवेक श्रीवास्तव, युवा नेता पारस मेघवाल रमणिया सहित क्षैत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...