*चेतन बाबा की झौपड़ी बालाजी धाम हनुमान जन्म महोत्सव पर आयोजित विशाल भजन संध्या में झूमें श्रद्धालु।*
बालोतरा
स्थानीय खेड़ रोड़ स्थित चेतन बाबा की झौपड़ी बालाजी धाम में हनुमान जयंती जन्म महोत्सव पर विशाल भजन संध्या का हुआ आयोजन।
कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने बताया कि हनुमान जयंती जन्म महोत्सव पर भारत साधु समाज प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर महन्त निर्मलदास महाराज के तत्वाधान एवं वेदांताचार्य डॉ ध्यानाराम महाराज, महन्त ओंकार भारती महाराज परेऊ मठ, महन्त नरसिंग दास महाराज समदड़ी, महन्त सत्यानन्द महाराज रविधाम गुजरात, महन्त उमाकांत गिरी महाराज नागाजी मठ खण्डप, प्रदेश महामंत्री भारत साधु समाज महन्त चेतनगिरी महाराज मोकलसर, महन्त उम्मेदगिरी महाराज मीठा मठ, महामंडलेश्वर महन्त जगदीशदास महाराज देवलियारी, महन्त गोपालचरण महाराज मठ कुशीप, महन्त गोविंदवन महाराज मठ भाटा, महन्त हेतगिरी महाराज अन्नपूर्णा नगर, महन्त निर्मलदास महाराज भूंका, महन्त लक्ष्मणदास ढंढ, महन्त चेतनानन्द महाराज डंडाली, महन्त रतन भारती महाराज सिणेर, महन्त शंकरपुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित विशाल भजन संध्या में प्रसिद्ध लोक कलाकार महेंद्र स्वामी, नीलम सिंह चौहान एन्ड पार्टी वापी द्वारा "एक शाम बालाजी के नाम" भजन सरिता की शानदार प्रस्तुतियों ने भक्तगणों को मंत्रमुग्ध कर दिया श्रद्धालुओं ने देर रात तक भक्ति का लाभ लिया।
बालाजी सेवा समिति के पदाधिकारी समाजसेवी अशोक डांगरा, नन्दू सराफ, रामाकिशन कनानी, रामेश्वर भूतड़ा, सतपाल चौधरी, नन्दलाल माहेश्वरी सहित कार्यकर्ताओं ने बालाजी की भव्य मूर्ति को मंदिर पुजारी पोकरदास वैष्णव के सानिध्य में विभिन्न तरह के पुष्पों से श्रृंगारित कर महाआरती की एवं सवामणी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसादी का वितरण किया।
भव्य भजन संध्या समारोह का संचालन ख्याति प्राप्त उदघोषक राजू माली ने किया।
नगर परिषद सभापति रतन खत्री, पूर्व जिला प्रमुख बालाराम चौधरी, सिणधरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रेम सिंह पादरू, प्रधान ओमाराम मेघवाल, समाजसेवी केशर सिंह राठौड़, परिवहन अधिकारी सुरेश सरगरा, कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत, माली समाज संस्थान जोधपुर के सयुक्त सचिव एवं पार्षद चम्पालाल सुंदेशा, सिणधरी उप प्रधान देदाराम चौधरी, पूर्व उप प्रधान श्याम सिंह मेवानगर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भंवरलाल भाटी, महामंत्री शंकरलाल सलुंदिया, युवा नेता महेंद्र टाइगर, पूर्व जिला परिषद सदस्य बजरंग पालीवाल, गोविंद सिंह कालूड़ी, युवा कांग्रेस बायतु विधानसभा अध्यक्ष वगताराम चौधरी, जितेंद्र सिंह नोसर, सिणधरी सरपंच भंवराराम गर्ग, पूर्व सरपंच माधु सिंह सिलोर, पूर्व सरपंच तिलवाड़ा गोपाराम पालीवाल, पूर्व सरपंच माजीवाला कुंपाराम पंवार, पूर्व सरपंच बामिणी जेठाराम प्रजापत, पूर्व सरपंच रानी देशीपुरा मोतीराम चौधरी, समदड़ी उप सरपंच मोहनलाल गहलोत, सिवाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पूनमचंद रामदेव, महामंत्री जाकिर हुसैन बेलिम, सचिव जाकिर हुसैन पठान, युवा नेता गोपाल सिंह रातड़ी, समदड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति पूर्व अध्यक्ष धन्नाराम चौधरी, श्री राजाराम आश्रम शिकारपुरा के ट्रस्टी पराग राम चौधरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पुरषोत्तम सोनी, युवा कांग्रेस समदड़ी नगर अध्यक्ष दिलीप राव, सेवादल जिला संगठन मंत्री सफी मोहम्मद रंगरेज, पंचायत समिति सदस्य भोम सिंह डंडाली, पदम् सिंह देवड़ा, समाजसेवी सम्पत धारीवाल, राम सिंह भंवरिया, संतोष शर्मा, पूर्व उप सरपंच पादरू जबर सिंह काकू, सोहन बिश्नोई, जोगाराम प्रजापत, शेर मोहम्मद सिणधरी, अमृत हॉस्पिटल समदड़ी के डायरेक्टर टीकम सिंह राजपुरोहित, पार्षद प्रमिला खत्री, नरसिंग प्रजापत श्रवण गहलोत, पुखराज सिंह सीहा, पूर्व पार्षद रावत माली, समाजसेवी भट्टाराम भील, हीर सिंह मिठौड़ा, युवा नेता चेतन मेघवाल, फरीद खान हाडा, केराराम प्रजापत, घमण्डाराम चौधरी सहित प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment