Followers

Monday, November 6, 2017

सिवाना मे कांग्रेस के बहुमत खेमे मे भाजपा ने लगाई सेंध,भाजपा ने किया प्रधान पद पर कब्जा

सिवाना प्रधान पर भाजपा काबिज, प्रधान बनी प्रवीन्द्र देवड़ा
सिवाना
सिवाना प्रधान गरिमा राजपुरोहित के खिलाफ अविश्ववास प्रस्ताव लाने के बाद उपचुनाव मे चोकाने वाला नतीजा सामने आया है। कांग्रेस के पास समिति मे बहुमत होने के बाद भी उपचुनाव मे प्रधान की सीट भाजपा के खेमे ने हथिया ली है। भाजपा की प्रविन्द देवड़ा प्रधान चुनी गयी है। सूत्रो के अनुसार भाजपा नेताओ की कूटनीति के चलते कांग्रेस कुनबे मे कलह से परेशान कांग्रेस मंडल समिति सदस्यों ने क्रोस वोटिंग कर कांग्रेस की लुटिया डुबोई है।  कांग्रेस के पास पंचायत समिति सदस्य ज्यादा होने होने के बावजूद भाजपा की और से परवेन्द्र देवड़ा को 15 वोट मिले और कांग्रेस को 8 वोट मिले जिससे सिवाना प्रधान पर भाजपा काबिज हो गई।

कांग्रेस की आपसी लड़ाई का फायदा उठाते हुए भाजपा विधायक हमीरसिंह भायल ने सिवाना प्रधान की सीट कांग्रेस से छीन कर भाजपा के खाते में डाल दी और सिवाना के प्रधान के पद पर प्रविंद्र देवड़ा को सात वोटो से जीत हुई।

सोमवार को सिवाना प्रधान के उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में 15 वोट तो कांग्रेस को 8 वोट पड़े और एक वोट ख़ारिज किया गया ।

गौरतलब है कि पंचायत समिति सदस्य 14 जुलाई को गरिमा राजपुरोहित के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। इसके बाद से प्रधान पद का पद रिक्त चल रहा है और अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद कांग्रेस में फूट की स्थिति बन गई है।

वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस के सदस्यों में सेंध लगाने की उम्मीद के साथ प्रविंद्र देवड़ा को मैदान में उतारा । 

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...