Followers

Sunday, September 7, 2014

माजीसा के दर्शनार्थ भादवा के बड़े मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

त्रयोदशी के मेले में श्रद्धालुओं ने माता राणी भटियाणी के दर्शन कर मांगी मन्नते
बालोतरा/जसोल। भादवा मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के अवसर पर जसोल स्थित माता राणी भटियाणी मंदिर में बड़े मेले का आयोजन हुआ। मेले में स्थानीय सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पूजा-अर्चना की तथा मत्था टेककर परिवार सहित प्रदेश में खुशहाली की कामना की। रविवार को सवेरे से ही मंदिर में दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था, जो दिन चढऩे के साथ बढ़ता गया। मेले में बालोतरा, समदड़ी, सिणधरी, मोकलसर, सराणा, जोधपुर, बाड़मेर, पाली, शिव, जालोर, सिरोही, सांचोर के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र से भी श्रद्धालुओं माजीसा के दर्शनार्थ पहुंचे। मंदिर व्यवस्था समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेरीकेट्स, पेयजल के साथ सुचारू रूप से दर्शन करने के लिए व्यवस्था की गई। जसोल चौकी प्रभारी शैतानसिंह व मंदिर के व्यवस्थापक जेठूसिंह के नेतृत्व में मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।

सुरक्षा व्यवस्था के किए कड़े इंतजाम
मेले में भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर व्यवस्था समिति तथा पुलिस प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में सुरक्षा के माकूल बंदोबस्त किए गए। जसोल चौकी प्रभारी शैतानसिंह, वीरसिंह, विक्रम टेंपो यूनियन के कालू खां, हरचंद सोलंकी व मंदिर व्यवस्थापकों ने श्रद्धालुओं की कतारबद्ध व सुचारू रूप से दर्शन करने में अपना सहयोग दिया।

मेले में सजी दुकानें 
मेले के आयोजन को लेकर मंदिर परिसर, बस स्टैंड व आसपास के क्षेत्रों में दुकानें सजाई गई। दुकानदारों की ओर से ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए दुकानों पर आकर्षक ढंग से सजावट की गई।
छेड़ाबंदी कर श्रद्धालुओं ने लगाई जात 
त्रयोदशी के अवसर पर कई नवविवाहित जोड़ों ने छेड़ाबंदी कर सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए मां के दरबार में जात लगाई। नव विवाहित जोड़ों ने अपने परिजनों के साथ मां के दरबार में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की। छेड़ाबंदी जात देने वालों के लिए सुरक्षाकर्मियों की ओर से अलग से व्यवस्था की गई।

श्री बालाजी सेवा समिति की बैठक में दशहरा पर्व पर की चर्चा

बालोतरा। श्री बालाजी सेवा समिति की बैठक शनिवार रात 8 बजे रेलवे कॉलोनी स्थित संकट मोचन बालाजी मंदिर प्रांगण में महंत बाबुदास वैरागी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सूचना मंत्री अशोक गौड़ ने बताया कि बैठक में सेवा समिति अध्यक्ष भीखाराम सोलंकी ने गत वर्ष का आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। सोलंकी ने सभी कार्यकर्ताओं आगामी विजयदशमी पर्व पर राम दरबार की झांकियां निकालने संबंधी आदि जिम्मेदारियां सौंपी।इस मौके पर समिति के किशोर गौड़,रावलचंद महेश्वरी,जमनादास वैष्णव,नरसिंग गोपड़ी,धनराज, मोतीलाल प्रजापत,दलपत प्रजापत,प्रकाशंचद त्रिपाठी,देवराज बागरेचा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

ओ म्हाने प्यारी लागे ओ माजीसा री चुनरी . . .

एक शाम गणपति बप्पा व माजीसा के नाम भजन संध्या में झूमें श्रद्धालु
बालोतरा। श्री माजीसा भक्त मंडल के तत्वाधान में 12 दिवसीय गणपति महोत्सव के उपलक्ष में शनिवार रात्री को बाईपास रोड़ माजीसा चौक में एक शाम गणपति बप्पा व माजीसा के नाम भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इस भजन संध्या में कई विख्यात भजन गायक कलाकारों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक अपनी सुरीली आवाज से समा बांधे रखा। भजन संध्या का आगाज क्षेत्र के लोकप्रिय गायक हर्ष मालीने गणपति वंदना के साथ की। इसके बाद माली ने अपनी मधुर आवाज में गुरू वंदना सतगुरू आया पावणा ..,प्यारी लागे ओ माजीसा री चुनरी ..,सुता रे वो तो जागो नींद सू ..,तेरस की है रात आज माजीसा थाने आणों है ..,घोडलियों मंगवादे म्हारी मां ..,सहित कई रसपूर्ण भजजों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद सुप्रसिद्ध गायिका नीता नायक ने ठूमक-ठूमक कर चालों भवानी ..,आज म्हारे मनणा में मीठा मोर बाले सा ..,थारे पगे घुघरियां री माल भैरूजी लटियाला सहित कई मन भावन भजन सुनाकर वाह वाही लूटी। वहीं क्षेत्र के अशोक प्रजापत ने भी जसोल की धरती मां रो देवरों ..,अमलीडो-अमलीडो की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इससे पूर्व माजीसा उपासक लूणी बाई ने माता राणी भटियाणी की आरती व उद्योगपति किशोर सिंघवी द्वारा गणपति भगवान की 108 दीपकों से महाआरती व पूजा अर्चना की गई। भजन संध्या दौरान नृत्य कलाकार मदन जोगसन व गुडिया राजस्थानी ने बेहतरीन नृत्य कला का प्रदर्शन कर खुब मनोरंजन किया। इस अवसर पर विधायक अमराराम चौधरी,कांग्रेस नेता राधेश्याम माली,गौ रक्षक मित्र मंडल अध्यक्ष घेवरचंद सुंदेशा,समाजसेवी मोहम्मद युसुफ भांतगर,पारसमल साखंला,दिनेश अरोड़ा,मनोज कांकरिया,रतन खंडेलवाल,अमृतलाल,मीठालाल गहलोत,नेमीचंद पालीवाल,नरेश खंडेलवाल,ओमसिंह राजपुरोहित,लोकेश गोयल,मनीष गहलोत,राजू पंवार,भरत वैष्णव,प्रवीण खंडेलवाल,राजू गहलोत,विकास सांखला,भरत अग्रवाल,महेश विश्रोई,राजेश गहलोत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। भजन संध्या का बेहतरीन संचालन युवा उद्घोषक राजू शर्मा ने किया। 

Saturday, September 6, 2014

नाकोड़ा तीर्थ में भव्यता से मनाया गया जैनाचार्य का जन्मोत्सव

गुजरात के पूर्व गृह मंत्री प्रफुलभाई पटेल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई सोमाभाई मोदी हुए कार्यक्रम में शरिक
बालोतरा। सुप्रसिद्ध नाकोड़ा जैन तीर्थ में आचार्य राष्ट्रसंत पदमसागरसूरीश्वर महाराज का 80 वां जन्मोत्सव शुक्रवार को अत्यंत भव्यता से मनाया गया। देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु इस अमूल्य अवसर का साक्षी बनने नाकोड़ा पहुंचे। भोर वेला में मंगल शहनाई वादन से जन्मदिवस का आगाज हुआ। पूरे नाकोड़ा तीर्थ परिसर को रंगोलियों से सजाया गया। मानवता के मसीहा धर्मनायक संत को शुभकामनाएं देने और उनके आर्शीवाद पाने के लिए सवेरे से ही भक्तों की कतारे लग गईं। श्रद्धालुओं ने सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर सर्वमंगल की कामना की। राष्ट्रसंत जैनाचार्य ने सवेरे से शाम तक वानिक्षेप कर तथा मंगलपाठ सुनाकर दर्षनार्थियों को भावभीने आषीर्वाद दिये।
शिष्यों व भक्तों के संघ प्रात: 6:30 बजे राष्ट्रसंत पदमसागरसूरीश्वर महाराज प्रभुदर्शन के लिये जिनालय परिक्रमा पर निकले। बैण्ड की धून पर मधुर गीतगान राजस्थानी गेरनृत्य और झूमते-नाचते हजारों नर-नारियों की भीड़ ने जिनालय परिक्रमा को मनोहारी बना दिया। लोग अक्षतों से जैनाचार्य को बधाते रहे। जैनाचार्य हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन करते रहे। महिलाओं ने चावल के स्वास्तिक बनाकर गुरूपूजन किया।
प्रात: 9 बजे जन्मोत्सव समारोह का गरिमापूर्ण शुभारंभ हुआ। गुरूवंदना व मंगलाचरण के पश्चात् लाभार्थि सिवाना निवासी छगनराज जीवाजी बागरेचा परिवार ने जैनाचार्य का गुरूपूजन किया। तीर्थ के अध्यक्ष अमृतलाल जैन ने सभी का स्वागत कर जन्मोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की। राष्ट्रसंत जैनाचार्य की जन्मभूमि पष्चिम बंगाल के जीयागंज-अजीमगंज के भक्तों ने अपने वतन के महासंत पर एक डोक्यूमेन्टरी फिल्म का विमोचन कर उसे समारोह में प्रदर्षित किया। चार हजार से अधिक श्रद्धालु से महकते जन्मोत्सव समारोह में अपने वक्तव्य और सुंदर संचालन से ओजस्वी प्रवचनकार मुनि विमलसागर महाराज ने गजब का समां बांधा।
इस अवसर पर आचार्य पदमसागरसूरीश्वर महाराज के दो कृतियों ‘संशय सब दूर भये‘ और ‘चिन्तन की डगर‘ का विमोचन किया गया। गुजरात के  विश्व प्रसिद्ध संस्थान श्री महावीर जैन आराधना केन्द्र, कोबा ने इन पुस्तकों का प्रकाषन किया है। मुनि विमलसागर महाराज ने बताया कि भारत व भारत  की सरहदों के उस पार नेपाल तक करीब एक लाख सांठ हजार किलोमीटर की पदयात्राएं कर जन-जन को अहिंसा, शाकाहार, सात्विकता, पवित्रता, व्यसन मुक्ति और सद्भावना का संदेष देने वाले आचार्य पदमसागरसूरीश्वर महाराज ने 19 वर्ष की आयु में गृहत्याग कर जैनदीक्षा अंगीकार की थी।
जैन धर्म  की साधुता में बंधे इस महासंत ने अपनी प्रखर प्रतिभा, अथक पुरूषार्थ और कार्य कुशलता के आधार पर गरीबों की सेवा, जीवन मूल्यों के जतन, जीवदया और शिक्षा और चिकित्सा के क्षैत्र में हजारों छोटे-बड़े कार्यों का निष्पादन करवाया। 60 वर्ष का आपका संयमकाल ऐसे अनेकानेक प्रेरणादायी सत्कार्यों से ओतप्रोत हैं।
इस अवसर पर पंन्यास देवेन्द्रसागर महाराज, पंन्यास हेमचंद्रसागर महाराज, पंन्यास विवेकसागर महाराज, गणि प्रशांतसागर महाराज, मुनि महापदमसागर महाराज तथा मुनि पुनितपदमसागर महाराज ने भी धर्मसभा को संबोधित कर आचार्यश्री के स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम में पूर्व न्यायाधिश डी. आर. मेहता, पूर्व न्यायाधिश एच.आर. पंवार, गुजरात के पूर्व गृह मंत्री प्रफुलभाई पटेल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई सोमाभाई मोदी, पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी, जोधपुर विधायक कैलास भंसाली, बाड़मेर विधायक मेवाराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी अतिथियों का नाकोड़ा तीर्थ की ओर से स्वागत एवं बहुमान किया गया।
माध्यमिक विद्यालय का हुआ लोकार्पण
आचार्य राष्ट्रसंत पदमसागरसूरीश्वर महाराज का जन्मोत्सव व षिक्षक दिवस एक ही दिन होने से श्री जैन श्वेताम्बर नाकोड़ा पाश्र्वनाथ तीर्थ मेवानगर की ओर से मेवानगर में बने ओर क्रमोन्नत हुए श्री नाकोड़ा पाश्र्वनाथ राजकीय माध्यमिक विधालय का लोकार्पण समारोह दोपहर 12:30 बजे मुनि विमलसागर महाराज के यषस्वि सान्निध्य में संपन्न हुआ। सोमाभाई मोदी, प्रफुलभाई पटेल व राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधिश पंवार लोकार्पण समारोह के विषिष्ट अतिथि थे। तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष अमृतलाल जैन समारोह की अध्यक्ष्ता की विधार्थियों ने सामुहिक गीतनृत्य प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। प्रांरभ में मुनि विमलसागर महाराज के सरस्वती मंत्रों के बिच शिलालेख पट्किा का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर मुनि विमलसागर महाराज ने कहा कि गरीब परिवार या छोटे ग्राम में कम सुविधाओ के बीच जन्म लेना अभिशाप नहीं है। संस्कार हीन बनना या व्यसनों को अपनाना जीवन का सबसे बड़ा अभिषाप है। उन्होनें विघार्थियों शिक्षकों और अभिभावकों से कहा कि स्कुली शिक्षा के साथ जीवनमुल्यों का जतन कीजिए। संस्कारवान बनने की दिशा में निष्ठा पूर्वक आगे बढिये। व्यसनों की तिलांजली दीजिये। भाग्योदय की यही सही दिषा है। मुनिवर के मार्मिक उद्बोधन से समग्र विधालय परिसर भावविभोर होकर तालियों से गूंज उठा।
रविवार को होगा केसर का महाभिषेक
गणि प्रषंातसागर महाराज ने बताया कि रविवार प्रात: नाकोड़ा पाश्र्वनाथ की प्राचीन प्रतिमा पर असली केसर का महाभिषेक होगा। तखतगढ़ निवासी मांगीलाल जैन परिवार इस आयोजन का लाभार्थी है। इस महाभिषेक हेतु मुंबई से 250 श्रद्धालु नाकोड़ा आयेंगे।

जयकारों के साथ किया गणपति प्रतिमा का विसजर्न

जसोल। कस्बे में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम गाजे बाजे के साथ धूमधाम से संपन्न हुुआ। श्रद्धालु ललित प्रजापत ने बताया कि श्री गणेश महोत्स्व सेवा समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सात दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन गणपति भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए अंबेडकर सर्किल,माजीसा मंदिर,तिलवाड़ा रोड़,रामद्वारा,मुख्य बाजार होते हुए नर्मदेश्वर तालाब पहुंची जहां हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान गणपति की महाआरती की गई उसके पश्चात जयकारों के साथ पंडित रमेश महाराज के सानिध्य में गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
इस मौके पर पूर्व सरपंच ईश्वरसिंह चौहान,चुन्नीलाल,सुरेश कुमार,भरत कुमार,गणपत माली,देवीलाल,विक्रमसिंह राठौड़,मुकेश कुमार,ओमप्रकाश,विरमाराम,दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। 

एक शाम गणपति बप्पा के नाम भजन संध्या कल

बालोतरा। मां अर्बुदा ग्रुप द्वारा गांधीपुरा स्थित हनवंत कॉलोनी में एक शाम गणपति बप्पा के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन 8 अगस्त सोमवार को रात्रि में आयोजित की जाएगी। ग्रुप के रोहित पंवार ने बताया कि सोमवार रात्रि आठ बजे आयोजित होने वाली भजन संध्या में ख्यातिनाम भजन गायक हर्ष माली व जबराराम पंवार की ओर से सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। पंवार ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 1 बजे गणपति विसर्जन पचपदरा के चढ़ाणी महादेव मंदिर तालाब पर गाजे बाजे के साथ किया जाएगा। भजन संध्या को लेकर समाजसेवी पारस पंवार,ओमगिरी गोस्वामी,सूरज चौहान,लक्ष्मण माली,ईश्वरपुरी,मुकेश गोस्वामी,अर्जुन गहलोत,दिपक पंवार,हिमांशु चौहान,मुकेश वैष्णव सहित कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए है।

एक शाम माजीसा के नाम विशाल भजन संध्या आज

जसोल। एक शाम माजीसा के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन रविवार रात्रि 8 बजे एस.एन.वोहरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जसोल प्रांगण में किया जाएगा। प्रवक्ता विक्रमसिंह राठौड़ ने बताया कि भजन संध्या में भजन गायक महेन्द्रसिंह राठौड़ स्वर कोकीला नीता, नायक, आशा वैष्णव माजीसा के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देगें वहीं मनोज रिया एण्ड दिल्ली द्वारा नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। भजन संध्या स्व. किशोर कुमार की पुण्य स्मृति में घेवरचंद, विनोद कुमार, कृष्णगोपाल, योगेश कुमार, यश,ऋषि साँखी (द्विवेदी परिवार ) धोलानाड़ा (आडेल) हाल बाड़मेर -दिल्ली-थाने महाराष्ट्र परिवार द्वारा पण्डित राजू महाराज के सानिध्य में आरती की जाएगी। भजन संध्या में पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी, बायतु विधायक कैलाश चौधरी, नगर परिषद् सभापति महेश बी. चौहान, पूर्व विधायक मदन प्रजापत,उपखण्ड अधिकारी उदयभानू चारण, पुलिस उप अधीक्षक अमृतलाल जीनगर, जसोल सरपंच मंजुदेवी बारासा, उपप्रधान राजश्री कंवर, आदी उपस्थित रहेंगे। भजन संध्या की तैयारियों को लेकर पूरे विद्यालय मैदान को रंग रोगन कर विशेष रूप से सजाया गया है एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु एलईडी वॉल का इंतजाम किया गया है।

अश्लील फिल्मों में काम कराना चाहता था पति

दिल्ली
तीन महीने पहले अपने पति की हत्या करने वाली तमिल फिल्मों की अभिनेत्री श्रुथि चंद्रलेखा को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। २२ वर्षीय अभिनेत्री श्रुथि चंद्रलेखा को पुलिस टीम ने बेंगलूर में एक फाइनेंसर के घर से गिरफ्तार किया।एक अग्रेजी अखबार के अनुसार, श्रुथि चंद्रलेखा ने तिरुनेलवेली निवासी अपने व्यवसायी पति रोनाल्ड पीटर प्रीन्जो (३५) की हत्या एक गिरोह के माध्यम से कराई थी। इस हत्या में कुल सात आरोपी थे जिसमें पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जाता है कि प्रीन्जो की हत्या का कारण ये था कि वह श्रुथि को पोर्न फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर करता था। साथ ही वह श्रुथि को समूह सेक्स के लिए भी दबाव डालता था। इसी से तंग आकर अभिनेत्री श्रुथि चंद्रलेखा ने अपने पति की हत्या करने की साजिश रची।
पुलिस जांच के अनुसार, अभिनेत्री व्यवसायी रोनाल्ड पीटर प्रीन्जो से अफेयर के बाद शादी कर ली थी। प्रीन्जो ने अपने दोस्त उमाचंद्रन और जॉन प्रीसन के साथ एक ऑनलाइन किराने की दुकान शुरू किया था।इस दौरान उसका यह व्यवसाय चल रही सका और वह कर्ज में डूब गया।
दोस्तों ने उससे पैसो की मांग शुरू कर दी। इसके बाद प्रीन्जो परेशान रहने लगा। इसी बीच पैसे चुकाने के लिए उसने श्रुथि को पोर्न फिल्मों में काम करने के लिए दबाव बनाने लगा, लेकिन श्रुथि ने मना कर दिया।वहीं, उमाचंद्रन और जॉन प्रीसन ने अपने पैसों के लिए प्रीन्जो की हत्या करने की साजिश रची। वह लोग इस बात तो जानते थे कि श्रुति के साथ प्रीन्जो के रिश्ते तनावपूर्ण है इसलिए उन्होंने श्रुति को भी इस साजिश में शामिल कर लिया।योजना के अनुसार, १८ जनवरी को श्रुथि के घर पर प्रीन्जो के दोस्तों विजय, रफीक उस्मान, उमाचंद्रन और जॉन प्रीसन को खाने पर बुलाया। इस दौरान प्रीन्जो को खाने में जहर देकर उसका गला घोट दिया गया।प्रीन्जो की हत्या के बाद एक खाली प्लाट में ले जाकर प्रीन्जो की लाश को दफन कर दिया। श्रुति ने पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए अपने पति के लापता होने का शिकायत दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच की तो असनी मामले का भंडाफोड़ हुआ।पुलिस ने श्रुति को गिरफ्तार करने के बाद आज अदालत में पेश किया और वहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस केस के दो और अभियुक्त अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

Friday, September 5, 2014

एक शाम गणपति बप्पा व माजीसा के नाम भजन संध्या आज

विख्यात भजन गायक हर्ष माली व नीता नायक बहाएंगे सुरों की सरिता
बालोतरा। श्री माजीसा भक्त मंडल के तत्वाधान में शहर के बाईपास रोड़ पर स्थित माजीसा चौक में शनिवार रात्रि में एक शाम गणपति बप्पा व माजीसा के नाम भजन संध्या का भव्य आयोजन होगा जिसमें गायिका नीता नायक व विख्यात भजन गायक हर्ष माली बालोतरा की ओर से भजनों की मधुर प्रस्तुतियां दी जाएगी। मंडल के पारसमल सांखला ने बताया कि 6 सितंबर शनिवार को रात में 108 दीपकों से भगवान गणपति की उद्योगपति किशोर सिंघवी सहित श्रद्धालुओं की मौजूदगी में महाआरती की जाएगी।
सांखला ने बताया कि भादवा शुक्ल पूर्णिमा मंगलवार को गाजे बाजे के साथ गणपति भगवान की प्रतिमा का विसर्जन होगा। विसर्जन से पूर्व माजीसा भक्त मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा विध्नहर्ता का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इस 12 दिवसीय गणपति महोत्सव के अन्तर्गत प्रतिदिन मंडल की ओर से धार्मिक कार्यक्रम चल रहे है। मंडल के मनोज कांकरिया,दिनेश अरोड़ा,रतन खंडेलवाल,मनीष गहलोत,नेमीचंद पालीवाल,अमृत मालू,महेश,प्रवीण खंडेलवाल,ओमसिंह राजपुरोहित,मीठालाल गहलोत,राज खत्री,महेश विश्रोई,विकास सांखला,प्रवीण चौपड़ा सहित कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे हुए है। 

देवझूलणी एकादशी पर रामदेवजी की बेरी पर उमड़े श्रद्धालु

बालोतरा। निकटवर्ती कुंपावास ग्राम के समीप स्थित बाबा रामदेवजी की बेरी नया रणुजाधाम पर बाबा के समाधी दिवस पर गुरूवार रात्रि में भजन संध्या का आयोजन श्री श्री 1008 श्री जगदीशानंदजी सरस्वती सन्यासी आश्रम आबूरोड़ के सानिध्य में किया जिसमें स्थानिय कलाकारों ने देर रात तक समां बांधे रखा। भक्त पुखराज माली ने बताया कि भादवा सुदी दशमी को प्राचीन बाबा रामदेवजी की बेरी पर भजन संध्या से पूर्व मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया एवं शाम को महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और महाप्रसादी ग्रहण की। माली ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष की शुक्रवार को एकादशी देव झूलणी पर्व पर मंदिर परिसर में मेले का आयोजन हुआ एवं दिनभर श्रद्धालुओं ने बाबा रामसापीर की पूजा अर्चना कर मन्नते मांगी। भजन कलाकारों ने एक से बढक़र एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सरोबार कर दिया।
इस अवसर महंत रामेश्वरगिरी,समाजसेवी मोहम्मद युसुफ भांतगर,कुसीप सरपंच हुकमसिंह,लालाना सरपंच हेमाराम चौधरी,किटनोद ठाकुर विरेंद्रकरणसिंह,कुंपावास ठाकुर भंवरसिंह,कनाना ठाकुर राजेंद्रकरणसिंह,माजीवाला सरपंच कुंपाराम पंवार,कनाना सरपंच गुणेशाराम चौधरी, किटनोद,अखाराम चौधरी,एक्सीएन सोनाराम पटेल,ठाकराराम चौधरी,भिक्षु ग्रुप के नरेश भंड़ारी,परमेश्वरी ग्रुप के डूंगरचंद सालेचा,मेहराराम चौधरी,सुजाराम चौधरी,हिरालाल माली,पूर्व सरपंच जीवाराम चौधरी,दयाराम चौधरी,सुरेश प्रजापत,युवा नेता अरूण सालेचा,अमराराम सुंदेशा,पार्षद नैनाराम सुंदेशा सहित बड़ी तादाद में श्रद्धालु उपस्थित थे। मंच का संचालन खेताराम प्रजापत ने किया।  

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...