अहिंसा विश्व भारती की अमेरिका शाखा का न्यूजर्सी में उद्धघाटन।
विश्व शांति के लिए अमेरिका और भारत एकजुट हों – आचार्य लोकेश
आचार्य लोकेश का अमेरिका के न्यूजर्सी शहर में भव्य स्वागत
अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक मूलतः पचपदरा की पावन धरा पर जन्मे शान्तिदूत आचार्य डा. लोकेश मुनि द्वारा स्थापित संस्था अहिंसा विश्व भारती की अमेरिका शाखा का उद्धघाटन आचार्य लोकेश मुनि, फेडरेशन ऑफ़ इंडियन अमेरिकन के चेयरमैन रमेश पटेल, अध्यक्ष सूरज पारेख, पारेख वर्ल्डवाइड मीडिया से पद्मश्री डा. सुधीर पारेख, इंडिया अब्रॉड के एडिटर राजीव भाम्बरी, अहिंसा विश्व भारती फाउंडेशन USA के चेयरमैन अनिल कुमार मोंगा, अध्यक्ष पियुष पटेल, उपाध्यक्ष करमजीत सिंह ढालीवाल, डा. राज भयानि, एवं अहिंसा विश्व भारती की अमेरिका टीम की उपस्थिति में न्यूजर्सी में हुआ |
आचार्य लोकेश ने इस अवसर पर कहा कि विश्व शांति और सद्भावना के लिए अमेरिका और भारत को एकजुट होकर काम करना होगा | अहिंसा विश्व भारती संस्था का भारत में ही नहीं अपितु विश्व में अहिंसा, शांति एवं सद्भावना की स्थापना, मानवीय मूल्यों के उत्थान, चरित्र निर्माण के क्षेत्र में गत 13 वर्षों से निरंतर प्रयासरत है | अहिंसा विश्व भारती संस्था की स्थापना के पीछे विशेष उद्देश्य रहा है धर्म को समाज सेवा से जोड़कर, उसे सामाजिक बुराईयों के मिटाने का माध्यम बनाना | आचार्य लोकेश मुनि में कहा पिछले एक दशक के अमेरिका आ रहा हूँ यहाँ पर न सिर्फ भारतीय मूल के निवासियों अपितु विश्व के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगो को समाज की निष्काम भाव से सेवा करते हुए देखा है | अहिंसा विश्व भारती की गतिविधियों से यहाँ के निवासी पहले से ही जुड़े हुए है, अब विधिवत रूप से अमेरिका में एक शाखा होने से हमारे सामाजिक सेवा और मानवीय कार्यों को गति मिलेगी |उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से आह्वान किया विश्व शांति व सद्भावना की स्थापना व समाज के उत्थान के लिए और अधिक उत्साह और कर्मठता के कार्य करे |
रमेश पटेल ने आचार्य लोकेश मुनि का स्वागत और अहिंसा विश्व भारती के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाये देते हुए कहा कि आचार्य लोकेश मुनि ने विश्व शांति, सद्भावना व योग के प्रचार के लिए निरंतर प्रयासरत रहते है | समस्त विश्व उन्हें शांतिदूत के नाम से जानता है, वें भारतीय संस्कृति के राजदूत है |
अनिल कुमार मोंगा ने इस अवसर पर कहा कि अहिंसा विश्व भारती संस्था आचार्य लोकेश मुनि के नेतृत्व में धर्म को समाज सेवा से जोड़कर समाज में सौहार्द व विकास के लिए काम कर रही है | यह हर्ष का विषय है कि अमेरिका निवासियों को भी इसके साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा|
डा. सुधीर पारेख एवं राजीव भाम्बरी ने कहा कि लम्बे समय से अहिंसा विश्व भारती नकी मेरिका शाखा का इन्तजार था | हम अमेरिका के साथ साथ विश्व के विभिन्न भागों में अहिंसा विश्व भारती के कार्यों को फ़ैलाने की दिशा में काम करेंगे |
पियुष पटेल एवं श्री करमजीत सिंह ढालीवाल ने कहा कि अहिंसा विश्व भारती की अमेरिका शाखा के माध्यम से अमेरिका निवासियों व युवा पीढ़ी की धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी और आपसी सौहार्द व मानवी मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलेगी | वो भारतीय संस्कृति से रूबरू होंगे और अमेरिका के विकास में अपना योगदान देंगे|
इस अवसर पर अहिंसा विश्व भारती अमेरिका शाखा के संस्थापक सदस्य कम्युनिटी लीडर प्रदीप कोठारी, एशियण इंडियन के पूर्व अध्यक्ष सुनील मोदी, अंकुर वैद्य, USA TV न्यूज़ के CEO हेमंत कौशिक, प्रो. बिपिन संगन्कर, जीतू भाई फाडिया, कनक गोलिया, स्नेहल भाई शाह, बिल मेके, रजनी मोंगा, अरुण बेन फाडिया, तारकेश्वरी मिश्र, ज्योति बेन पटेल, क्य्ले मोंगा, सीन मोंगा, जय मोंगा भी उपस्थित थे |
No comments:
Post a Comment