Followers

Tuesday, June 12, 2018

कांग्रेस नेता हुकम सिंह अजित चले प्रवासी मारवाड़ियों की नब्ज टटोलने

केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार किसानों के हितों और अधिकारों के प्रति संवेदनशील नही : हुकम सिंह अजीत
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल संगठन मंत्री का कर्नाटक में प्रवासी राजस्थानी प्रबुद्धजनों ने किया भव्य स्वागत।
बालोतरा
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के संगठन मंत्री  हुकम सिंह अजीत की दक्षिण भारत की यात्रा के दौरान बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में जनता दल सेक्युलर प्रदेश संगठन सचिव एवं महाराणा प्रतापत नवयुवक मंडल कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह कुंपावत के नेतृत्व में प्रवासी राजस्थानी युवाओं द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।

इस दौरान अजीत ने कहां कि कर्नाटका में कांग्रेस और जेडीएस के संयुक्त गठबंधन में बनाई गयी सरकार देश भर में एक संदेश है जाति धर्म संप्रदाय के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा को जनता नकार चुकी है।कर्नाटका का यह आगाज देश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से देश की जनता भली-भांति समझ चुकी है।आज देश में किसानों को अपनी उपज का निर्धारित मूल्य प्राप्त नहीं हो रहा है केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई फसल बीमा की नीति इंश्योरेंस कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है ऋण के बोझ तले दबे किसान आत्महत्या को मजबूर हैं इससे यह प्रतीत होता है कि केंद्र सरकार किसानों के हितों और अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है केंद्र सरकार द्वारा किसानों के प्रति संवेदनशील ना होना उनका अहंकारी रवैया और हठधर्मिता को दर्शाती है।देश के बड़े बड़े उद्योगपति नीरव मोदी विजय माल्या ललित मोदी जैसे अनेकों उद्योगपतियों ने देश के बैंकों से ऋण लेकर समय पर चुकाने की बजाए सत्तारूढ़ भाजपा सरकार में देश छोड़कर चला जाना उचित समझा जबकि स्वयं को देश का चौकीदार कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके हिमायतीबन कर कर उनको विदेशों में संरक्षण प्रदान कर रहे हैं जबकि देश का किसान जो देश का अन्नदाता है अपनी कड़ी मेहनत से खेत में अनाज पैदा कर रहा है जो कि आज बेमौसम बारिश एवं अतिवृष्टि के कारण कृषि ऋण समय पर नहीं चुकता करने के कारण केंद्र सरकार की नीतियों के आगे आत्महत्या को विवश हो रहा है। एक तरफ सरकार बड़े बड़े औद्योगिक घरानों के ऋण माफ कर उन को संबल प्रदान कर रहे हैं दूसरी तरफ देश के अन्नदाता को समय पर ऋण चुकाने केलिए उनको बेइज्जत करने का अथक प्रयास कर रहे हैं उनको आत्महत्या के लिए मजबूर कर रहे हैं जो यह दर्शाता है भाजपा की केंद्र सरकार देश के गांव गरीब मजदूर किसान कि कतई हिमायती नहीं हो सकती उनका एक ही मकसद है धनाढ्य श्रेणी के लोगों को कैसे फायदा पहुंचाया जाए देश की आम जनता को कैसे लूटा जाए। जब कोई देश का नागरिक विकास की बात करता है सरकार की उपलब्धियों के बारे में पूछता है तब देश में कभी धर्म के नाम पर कभी जाति के नाम पर अवसाद पैदा किया जाता है। आज पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही है रसोई गैस की कीमतें जनता से छुपी हुई नहीं अच्छे दिनों की बात करने वाले आज बड़े शांत नजर आते हैं जबकि पूर्ववर्ती यूपीए गठबंधन की सरकार में यही भाजपा और उनके नेतागण लोकसभा में और सड़कों पर महंगाई के खिलाफ हाहाकार मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे, लेकिन सत्तारूढ़ होते ही भाजपा आम जनता की सुख दुख में भागीदारी को भूल गई। देश के अलग-अलग प्रांतों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव एवं आगामी लोकसभा चुनावों में देश की जनता भाजपा को अपने वोट के माध्यम से सत्ता से बेदखल कर करारा जवाब देगी जिससे जुमले बाजो और झूठ के पहाड़ खड़े करने वाले भाजपा नेताओं को एक सबक होगा।

इस दौरान युवा समाजसेवी महेंद्र सिंह राठौड़, कर्नाटका प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग बेंगलोर सम्भाग समन्वयक पदम् भूरट, गांधीनगर से कांग्रेस के युवा नेता भैरू सिंह राठौड़, वरिष्ठ कांग्रेसी मदनलाल कातरेला, राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र नेता पारस परमार, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना नरपत सिंह भाटी, महाराणा प्रताप नवयुक मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह आमेट, कर्नाटक राजपूत समाज के सचिव एवं महाराणा प्रताप नवयुवक मंडल के सरंक्षक जेठू सिंह कुंपावत, सचिव विक्रम सिंह राडावास, अखिल भारतीय राजीव गांधी ब्रिगेड राजस्थान के प्रदेश महासचिव नारायण सिंह राठौड़, रविंद्र सिंह भाटी, जितेंद्र सिंह महेंद्र सिंह चंपावत, उत्तम सिंह धूंधाड़ा, कवराज सिंह वरिया, जेठू सिंह गोलियां मगरा सहित प्रवासी प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...