Followers

Wednesday, December 6, 2017

गांधिपुरा मे टेक्सटाइल इकाई से लूणी नदी मे डाली बड़ी तादाद मे स्लज

गांधिपुरा की हेमसगर टेक्सटाइल फेक्ट्री से लूणी नदी मे डाली रासायनिक स्लज
एनजीटी के आदेशो की अवहेलना
फिर भी एनजीटी से राहत की उम्मीद कर रहे टेक्सटाइल उद्यमी
बालोतरा
गांधिपुरा मे संचालित टेक्सटाइल इकाइयों के संचालक एनजीटी को महज एक मदारी सा समझ रहे है। एनजीटी ने किसी भी प्रकार के रासायनिक प्रदूषण व स्लज को लूणी नदी मे डालने से रोक लगा रखी है पर कुछ उद्यमी इस आदेश को नही मान रहे है। आज शाम के समय गांधिपुरा मे हेमसगर टेक्सटाइल इकाई से बड़ी तादाद मे रासायनिक डाल दी। जानकारी मिलने पर प्रदूषण निवारण एवम् पर्यावरन संरक्षण समिति अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी मोके पर पहुचे ओर ट्रैक्टर को स्लज खाली करते पकड़ा। पर ट्रैक्टर चालक मोके से ट्रैक्टर भगा ले गया। हेमसगर फेक्ट्री से करीब 10 ट्रॉली स्लज नदी मे डाल दी गई है। नियमानुसार स्लज रामकी प्लांट मे भेजी जानी चाहिए। समिति ने प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी व उपखंड अधिकारी को इसकी जानकारी दी। क्षेत्रीय अधिकारी जगदीश सिंह से जांच के लिए जगदीश कनिष्ठ वैज्ञानिक को भेजा।बाद मे जगदीश ने मोका मुआयना कर हेम सागर इकाई मे भी निरीक्षण किया। इकाई मे भी बड़ी तादाद मे स्लज भरी पाई गयी ओर ट्रैक्टर से स्लज को बाहर ले जाने के निशान मिले।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...