असंवैधानिक बयानबाजी लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन : हुकम सिंह
कांग्रेसजनों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी का पुतला फूंका
बालोतरा
कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत के नेतृत्व में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय डाक बंगले में बैठक कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के असवैधानिक बयानबाजी पर कड़े शब्दों में निंदा व्यक्त कर उपखण्ड कार्यालय परिसर के बाहर पुतला दहन कर विरोध जताया।
कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा सत्ता के अहंकार में माननीय उच्च न्यायालय के टिप्पणी के खिलाफ असंवैधानिक बयानबाजी लोकतांत्रिक मूल्यों का सरासर हनन है, जिसकी हम कांग्रेसजन कड़े शब्दों में निंदा करते है।
युवा कांग्रेस पचपदरा विधानसभा अध्यक्ष एज़ाज़ अली ने कहा कि भाजपा भारतीय सविंधान में निर्दशित मूल्यों को भूल रही है व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अर्नगल बयानबाजी कर उसे साबित करने का प्रयास कर रहे है जिसका युवा कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है।
अधिवक्ता उमरद्दीन मेहर, युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव सत्तीस खींवसरा, विनोद चौधरी, एनएसयूआई जिला महासचिव एवं छात्र नेता प्रेम माली, गिरधारी चौधरी ने भी संबोधित करते हुए उक्त असवैधानिक बयानबाजी का कड़े शब्दों में विरोध जताया।
इस दौरान युवा नेता अशोक प्रजापत, सलीम खिलेरी, प्रवीन टांक, रमजान सिंधी, सुरेश मेगवाल, शाहरुख, गनी मोहम्मद, धीरज सुंदेशा, ललित नाहर, दौलत जयपाल, अशोक नेवई, किशन गहलोत, मोतीलाल मेगवाल, तोकिफ़, दिनेश सऊ सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment